Canada support efforts – Dainik Bhaskar UP/UK

अमेरिका के NSA सुलिवन ने कहा- भारत के खिलाफ जांच में कनाडा प्रयासों का समर्थन करते हैं
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। कनाडा ने इस हत्या का आरोप भारत पर लगाया है। गुरुवार देर रात अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) जेक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा कि वह इस हत्या के मामले में भारत के खिलाफ जांच में कनाडा के प्रयासों का समर्थन करते हैं।

सुलिवन ने आगे कहा- कोई भी देश हो इस तरह के कामों के लिए किसी को भी स्पेशल छूट नहीं मिलेगी। इधर फाइनेंशियल टाइम्स ने दावा किया है कि G20 समिट के दौरान बाइडेन सहित फाइव आइज देशों ने कनाडा के आरोपों पर चिंता जताई थी। इन देशों के प्रमुखों ने PM मोदी के सामने निज्जर की मौत का मुद्दा उठाया था।

फाइव आइज इंटेलिजेंस शेयरिंग अलायंस है। इसमें शामिल अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा आपस में खुफिया सूचनाएं साझा करते हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितंबर को निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था। भारत ने दावों को बेतुका कहकर सिरे से खारिज कर दिया था।

अमेरिका के NSA ने कहा- हम कनाडा के समर्थन में

अमेरिका के NSA सुलिवन ने गुरुवार को कहा- जैसे ही हमने कनाडाई प्रधानमंत्री से आरोपों के बारे में सार्वजनिक रूप से सुना, हम स्वयं सार्वजनिक रूप से सामने आए और उनके बारे में अपनी गहरी चिंता व्यक्त की, जो कुछ हुआ उसकी तह तक जाने के लिए हम कनाडा का पूरा समर्थन करते हैं।

सुलिवन ने कहा, यह हमारे लिए चिंता का विषय है। यह ऐसी चीज है जिसे हम गंभीरता से लेते हैं। हम अपने बुनियादी सिद्धांतों की रक्षा करेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इस मुद्दे पर अमेरिका और कनाडा के बीच मतभेद चल रहा है। सुलविन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

सुलिवन ने कहा- कनाडा ने जो आरोप लगाए हैं। हम चाहेंगे कि इस जांच को आगे बढ़ाया जाए और अपराधियों को सजा दी जाए। सार्वजनिक रूप से यह बात सामने आने के बाद से ही अमेरिका इसी बात पर कायम है। मैं डिप्लोमेट्स के बीच निजी बातचीत के बारे में नहीं बताने जा रहा हूं, लेकिन हम अपने कनाडाई समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम उनके साथ करीबी तौर पर परामर्श कर रहे हैं।

बाइडेन के गणतंत्र दिवस पर भारत आने पर कमेंट नहीं

सुलिवन ने जनवरी में राष्ट्रपति जो बिडेन की संभावित भारत यात्रा पर एक सवाल का जवाब देने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, इस वक्त मेरे पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन जनवरी या उसके आसपास भारत यात्रा पर जाएंगे।

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने 20 सितंबर को कहा था कि जी-20 समिट से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को अगले साल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा बंद किया:कैनेडियन PM बोले-आरोप गंभीरता से लगाए

कनाडा में मौजूद भारत के वीजा एप्लिकेशन सेंटर ने गुरुवार को कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दीं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि कनाडा में हमारे डिप्लोमैटिक यूनिट को धमकियां मिल रही हैं। वे अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि वीजा सर्विसेज सस्पेंड की गई हैं।