Candidates imprisoned in Kanpur – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : मतपेटियों में कैद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य, वोटर लिस्ट में आई भारी गड़बड़ी
कानपुर। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान सम्पन्न हो गया। कानपुर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारियां हो गई थी। सुबह सात बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो हुआ। हालांकि दोपहर तक मतदान की गति बेहद धीमी रही। जिले के 1834 बूथों पर 1168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार शाम 6 बजे के बाद मतपेटी में कैद हो गया। बता दें कि निकाय चुनाव में नगर निगम के 851 पार्षद, महापौर के 13,नगर पालिका घाटमपुर और बिल्हौर में अध्यक्ष के 24,सदस्य के 164, नगर पंचायत बिठूर और शिवराजपुर में अध्यक्ष के 27 सदस्य के 89 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ है।

ईवीएम खराब होने से कई जगह देर से शुरू हुआ मतदान

सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। हालांकि संख्या भले ही कम हो,लेकिन उम्र दराज वोटर्स बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे। यही नहीं, पहली बार वोट देने वालों में भी खासा उत्साह देखा गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी, भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई समेत कई माननीय ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। डीएम विशाख जी ने भी वोट पर चोट की।

नवाबगंज ख्योरा में खराब ईवीएम मशीन के कारण दो घंटे देर से मतदान शुरू हो पाया। सरस्वती मॉडल स्कूल छोरा नवाबगंज के कक्ष संख्या एक बूथ संख्या 692 में ईवीएम खराब हुई है। वहीं, हीरा लाल खन्ना के बूथ नंबर 72 में भी ईवीएम खराब हो गई थी, जिसे बदल दिया गया है। लेकिन ईवीएम की खराबी के कारण करीब दो घंटे तक मतदान ठप रहा। इस कारण मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे तक महापौर पद के लिए 42 और पार्षद पद पर 45 ईवीएम खराब हुई। कई बूथ पर मॉक पोल तक नहीं हो सका। महापौर पद की ईवीएम में खराबी आई थी। मतदान 10 मिनट देरी से शुरू हुआ था। वहीं, बूथ नंबर 620 रामकृष्ण मिशन स्कूल में भी ईवीएम में खराबी आई। करीब दो घंटे बाद ईवीएम बदली गई, जिसके बाद मतदान शुरू हो सका।

वोटर लिस्ट में नाम ना होने से मायूस लौटे मतदाता

वोटर आईडी कार्ड लेकर आए मतदाताओं का लिस्ट में नाम ना होने की वजह से वोट नहीं डाल पाए। वहीं शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के घर पर पर्ची नहीं पहुंची। इस कारण उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। इससे नाराज मतदाता वापस चले गए। कुछ मतदाता आईडी लेकर पहुंचे थे,उन्हें भी लौटना पड़ा। वहीं शहर के कई मुस्लिम क्षेत्रों के अलावा गोविन्द नगर, नयागंज, चमन गंज ,बेकनगंज, नाला रोड,बर्रा गुजैनी,नौबस्ता काकादेव, पीरोड, रामबाग, शास्त्री नगर आदि क्षेत्रों में मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम ना होने से मतदाता वोट डालने से वंचित रह गए। अधिकारिक रूप से नगर निगम, बिल्हौर नगर पालिका व विठूर, शिवराजपुर नगर पंचायत में क्रमशः 42.64 फीसद वोट पड़े, जिसमें कानपुर नगर निगम में 41.86, बिल्हौर 68.00, बिठूर में 73.45, शिवराजपुर में 73.00 फीसद वोट पड़े।

सांसद पचौरी ने वोटर लिस्ट पर लगाए सवालिया निशान

शहर से भाजपा के सांसद सत्यदेव पचौरी ने मतदान की धीमी रफ्तार के लिए मतदाता सूची की गड़बड़ियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि,वोटर लिस्ट बनाने में गड़बड़ी हुई है। तमाम नाम गायब कर दिए गए हैं। कानपुर शहर से भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने गुरुवार को नगर निकाय चुनाव के मतदान की धीमी रफ्तार के लिए मतदाता सूची की गड़बड़ियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट बनाने में गड़बड़ी हुई है जो पुरानी मतदाता सूची थी वही डाल दी गई। तमाम नाम गायब कर दिए गए।

कई इलाकों से मेरे पास शिकायतें आई हैं। वोटर लिस्ट बनाने में प्रशासन ने गंभीरता नहीं बरती। जयपुरिया स्कूल डबल पुलिया में वोट डालने पहुंचे सत्यदेव पचौरी ने कहा कि जो है नहीं उनके नाम मतदाता सूची में है और जो है उनके नाम सूची से गायब है। सांसद ने कहा कि मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करा रहा है। यह पूछे जाने पर कि कानपुर नगर में आप किसके- किसके बीच टक्कर मान रहे हैं, जवाब में सांसद ने कहा कि यह गुप्त मतदान है।

वोट पड़ जाने कर दो.. फिर ऐसा सबक सिखाऊंगी, भाजपा की मेयर प्रत्याशी का वीडियो वायरल

निकाय चुनाव में 37 जिलों की दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। वोटरों के पास हाथ जोड़कर वोट की अपील करने पहुंची प्रमिला पांडे ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कानपुर में वोटिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडे का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में हाथ जोड़कर वोटरों के बीच पहुंची प्रमिला पांडे वोटिंग के बाद सबक सिखाने की बात कहते नजर आ रही हैं। हालांकि प्रमिला ने यह बातें किसके लिए कहीं इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं सिंधी कॉलोनी में भाजपा ने जिस व्यक्ति को अपना पार्षद घोषित किया है सिंधी कॉलोनी के लोग उस पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ थे। गुरुवार को कानपुर जिले के वार्ड 69 सिंधी कॉलोनी में वोटिंग के दौरान ही विवाद हो गया।

घर-घर जाकर वोट डालने की अपील करने वाले लोगों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर पीट दिया। इसके बाद क्षेत्र के वोटरों में भी भाजपा के लोगों के प्रति नाराजगी फैल गई। विवाद की जानकारी होने पर एसीपी स्वरूप नगर और सर्किल का फोर्स पहुंचा और स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद प्रमिला पांडे पहुंची और निवेदन किया कि इस बार वोट कर दें फिर ऐसा सबक सिखाएंगे की याद रखेंगे। वोटरों के सामने भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे की बात किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और वीडियो वायरल कर दिया।