Celebrating a century – Dainik Bhaskar UP/UK

सेंचुरी सेलिब्रेशन करना इस बल्लेबाज को लगता है बिलकुल बोरिंग
ग्राउंड के बीच हेलमेट उतारकर अपनी सेंचुरी का सेलिब्रेशन हर बल्लेबाज का सपना होता है। हर बल्लेबाज इसे अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करता है। लेकिन, एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ऐसा भी है, जिसे अपनी सेंचुरी सेलिब्रेट करना पसंद नहीं है।

हम बात कर रहे हैं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के टीग विली की। विली ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक लगाने वाले सबसे युवा बैटर हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के फैन विली (104) ने 18 साल 163 दिन की उम्र में शतक जमाया है। वे टूर्नामेंट के इतिहास में शतक जमाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं। उनसे 30 साल पहले 1992-93 के सीजन में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने 18 साल 40 दिन की उम्र में शतक लगाया था। विली ने ये उपलब्धि सिर्फ अपने तीसरे फर्स्ट क्लास मैच में ही हासिल की।

सेंचुरी सेलिब्रेशन क्यों नहीं…?

टीग मानते हैं कि जब कोई अकाउंटेंट टैक्स भरने के बाद अपने काम का जश्न नहीं मनाता, तो उन्हें अपने शतक का जश्न क्यों ही मनाना चाहिए। टीग के मुताबिक शतक का जश्न मानते हुए हेलमेट उतारना उन्हें पसंद नहीं, क्योंकि शतक लगाने के बाद उनकी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। उनकी कोशिश हमेशा लंबा खेलने और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की होती है। टीग ने करियर की शुरुआत बतौर ओपनर की थी।

8 विकेट से जीता वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया

विली के शतक की बदौलत वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स को 8 विकेट से हराया। विली ने 204 गेंदों में 104 रन बनाए। वे मैच में शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर उनके अतिरिक्त सिर्फ दो अन्य खिलाड़ी मैच में 50 के पार पहुंच सके।

द्रविड़ को आदर्श मानते हैं विली

विली राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानते हैं। उनके मुताबिक, द्रविड़ से ज्यादा अपने विकेट की कद्र कोई बल्लेबाज नहीं करता और वे भी उसी तरह क्रीज पर लंबे समय तक टिककर बल्लेबाजी करना चाहते हैं। राहुल द्रविड़ के शांत स्वभाव की झलक टीग के भीतर मैदान पर उनके रवैये में भी दिखती है। उनकी टीम के कप्तान सैम व्हिटमैन के अनुसार टीग 18 साल की उम्र में 28 साल के परिपक्व खिलाड़ी जैसा व्यवहार करते हैं। उन्हें अपने शतक का जश्न मनाना भी पसंद नहीं है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में कंगारू टीम से सबसे ज्यादा रन बनाए

साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज में अंडर-19 वर्ल्ड कप में वे ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्हें टूर्नामेंट की सबसे वैल्यूएबल टीम में भी जगह मिली थी। हालांकि, शेफील्ड शील्ड में वे मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ उन्होंने जिस तरह स्पिनर नाथन लियोन के खिलाफ बल्लेबाजी की, उसके बाद टीग को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया टीम के भारत दौरे पर भी जगह मिल सकती है।