charges framed – Dainik Bhaskar UP/UK

मनी लॉन्ड्रिंग केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई, सत्येंद्र जैन के खिलाफ होंगे आरोप तय
दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट में सत्येंद्र जैन के खिलाफ आरोप तय होंगे। इससे पहले 18 नवंबर को सत्येंद्र जैन के खिलाफ आरोप तय करने के मामले में आंशिंक दलीलें सुनी गई थीं। जिसके बाद स्पेशल जज विकास ढल ने 25 नवंबर तक सुनवाई टाल दी थी। वहीं 25 अक्टूबर को ED ने चार्जशीट से जुड़े दस्तावेजों की लिस्ट जैन के वकील को दे दी थी। जांच में आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। इसके साथ ही ED ने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान और वहां से निकलते वक्त क्या-क्या चीजें जब्त की गई।

उधर सत्येंद्र जैन के वकील ने जांच एजेंसी पर बयानों की अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाया। वकील का कहना है, ईडी ने जो लिस्ट दी है, वह पूरी नहीं है। जुलाई 2022 के बाद इस मामले में अन्य आरोपियों के भी बयान दर्ज किए गए थे। जिसकी जानकारी अभी तक ED ने सत्येंद्र जैन को नहीं दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत 4 दिसंबर तक बढ़ाई

सत्येंद्र जैन फिलहाल जमानत पर हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में उनकी अंतरिम जमानत पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सत्येंद्र की जमानत 4 दिसंबर तक बढ़ा दी है। सत्येंद्र की रेगुलर जमानत पर 6 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने जैन की अंतरिम राहत जारी रखते हुए मामले पर सुनवाई 24 नवंबर तक टाल दी थी। 26 मई को कोर्ट ने जैन को सशर्त छह हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि सत्येंद्र मीडिया से बात नहीं करेंगे और बिना परमिशन दिल्ली नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने अंतरिम जमानत 18 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

जैन 31 मई 2022 से हिरासत में थे। 6 अप्रैल 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद मई 2023 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जहां से उन्हें 360 दिन बाद 42 दिन की जमानत मिली थी।

ED का दावा- सत्येंद्र ट्रायल कोर्ट से अब तक 16 बार तारीख ले चुके

प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दावा है कि AAP नेता बार-बार ट्रायल कोर्ट में चल रही सुनवाई पर ये कहकर तारीख मांग कर रहे हैं कि उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। जांच एजेंसी ने ये भी दावा किया है जैन ट्रायल कोर्ट से अब तक 16 बार तारीख ले चुके हैं।

जुलाई में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई

21 जुलाई को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जैन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी। ये जानकारी अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने जैन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी। सर्जरी के चलते कोर्ट ने 24 जुलाई को हुई सुनवाई में उनकी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी थी और 12 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था।

पहले मिली थी 42 दिन की जमानत

इसके पहले 26 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कंडीशन के आधार पर जैन को 6 हफ्ते की जमानत दी थी। 11 जुलाई को उनकी जमानत का आखिरी दिन था। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था- “जैन प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा सकते हैं, लेकिन किसी भी गवाह को प्रभावित नहीं करेंगे। न ही दिल्ली के बाहर जाएंगे। जो भी इलाज करवा रहे हैं, उसकी रिपोर्ट 10 जुलाई तक पेश करें।”

गौरतलब है कि जैन 31 मई 2022 से हिरासत में थे। 6 अप्रैल 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद मई 2023 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जहां से उन्हें 360 दिन बाद 42 दिन की जमानत मिली थी।

एक हफ्ते में 3 बार हॉस्पिटल पहुंचे थे जैन

25 मई की सुबह AAP नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े थे। उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर में उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में शिफ्ट कर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। एक हफ्ते में यह तीसरा मौका था, जब जैन हॉस्पिटल पहुंचे थे। इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। तब उन्हें रीढ़ की हड्‌डी में परेशानी आई थी। 20 मई को भी वो इसी परेशानी के चलते दीनदयाल अस्पताल लाए गए थे।

सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस

इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने 24 अगस्त 2017 को CBI की तरफ से दर्ज की गई FIR को आधार बनाकर जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की थी। सत्येंद्र जैन ने 14 फरवरी 2015 से 31 मई 2017 तक कई लोगों के नाम पर चल संपत्तियां खरीदी थीं। जिसका वे संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके थे। उनके साथ पूनम जैन, अजित प्रसाद जैन, सनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन गुरुवार सुबह तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े थे। उन्हें सुबह दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) में शिफ्ट किया गया है।

केजरीवाल अस्पताल में सत्येंद्र जैन से मिले

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अस्पताल में भर्ती AAP नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की। उन्होंने जैन को गले लगाया। मुलाकात की तस्वीरें केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। दिल्ली CM ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- बहादुर आदमी से मिला

सत्येंद्र की सेल में 2 कैदी रखे, सुपरिन्टेंडेंट को नोटिस

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मांग पर उनकी सेल में दो कैदी भेजने पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल सुपरिन्टेंडेंट को कारण बताओ नोटिस भेजा है। दरअसल जैन ने जेल नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट से रिक्वेस्ट की थी कि वे अकेलेपन की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इसलिए उनके साथ दो अन्य कैदियों को रखा जाए, ताकि वे उनसे बात कर सकें।

तिहाड़ में बंद सत्येंद्र जैन बोले- बाहर आकर सबको देख लूंगा

मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन पर जेल अधिकारियों ने धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने DG जेल से मंत्री के खिलाफ शिकायत की है। कहा है कि जैन उनके साथ जेल में जेल में दुर्व्यवहार कर रहे हैं और उन्हें जेल से बाहर आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

सुल्तानपुर : पूर्व विधायक को कोर्ट से मिला करारा झटका, मारपीट मामले में आरोप तय
सुल्तानपुर । लम्भुआ विधानसभा के पूर्व सपा विधायक सन्तोष पांडेय की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं ,क्योंकि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक पर भाजपा नेता के साथ मारपीट करने, जान से मार देने की धमकी और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को मुंह में डालकर मार देने की धमकी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय को करारा झटका दिया है । थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नरहरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, गाली-गलौज और बलवा के केस में पूर्व विधायक के ऊपर आरोप तय कर दिया है ।

मामले के अनुसार लंभुआ विधान सभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक को एमपी एमएलए कोर्ट से मंगलवार को बड़ा झटका लगा है. करीब 12 माह पहले कोतवाली देहात के नरहरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, गाली-गलौज और बलवा के केस में मंगलवार को मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने आरोप तय किये हैं. इस दौरान कोर्ट में गहमागहमी का माहौल देखा गया.कोतवाली देहात थाना के नरहरपुर निवासी महेंद्र मिश्र के घर 21 दिसंबर 2021 को एक कार्यक्रम हुआ था।

बर्थडे कार्यक्रम में पूर्व विधायक संतोष पांडे पहुंचे थे, जहां लंभुआ निवासी जय शंकर त्रिपाठी भी गए थे. आरोप है कि शाम को पूर्व विधायक संतोष पांडेय अपने समर्थकों के साथ पंहुचे और जयशंकर की पिटाई कर गाली-गलौज देकर अपमानित किया था. मामले में जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक सुलतानपुर जिले से फरार हो गए थे और लखनऊ में पत्रकार वार्ता कर अपनी सफाई दी थी।

पूर्व विधायक के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल की. इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पूर्व विधायक, उनके समर्थक परमात्मा यादव, सत्यपाल यादव, अशोक यादव, परमहंस यादव, यज्ञदेव भट्ट, आलोक तिवारी तथा विवेक मिश्र के विरुद्ध समन जारी किया था. इसके बाद पूर्व विधायक और अन्य ने जमानत कराई थी।

मंगलवार को कोर्ट ने मारपीट कर अपमानित करने और बलवा के मामलों में आरोप तय किए हैं। पूर्व विधायक के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व विधायक आज कोर्ट में सरेंडर करने आए थे, जहां पर बेल एप्लीकेशन को मजिस्ट्रेट ने स्वीकार करते हुए जमानत अर्जी प्रदान की है. दूसरा मामला फर्जी मारपीट करने का कोतवाली देहात थाने से जुड़ा हुआ है।