chhattisgarh election opinion poll – Dainik Bhaskar UP/UK

छत्तीसगढ़ विधानसभा : पार्टी विशेष के लिए मतदान कराने के आरोप में पीठासीन अधिकारी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दूसरे चरण में मतदान के दौरान पार्टी विशेष के लिए मतदाताओं को वोट कराने के आरोप में पुलिस ने एक पीठासीन अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग जांच में जुट गया है।

रायगढ़ के मरवाही में धनौली मतदान केन्द्र संख्या तीन में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रही थी। यहां पर तैनात पीठासीन अधिकारी कमल तिवारी ने मतदाताओं को पार्टी विशेष के लिए मतदान के लिए दबाव बनाया जाने लगा। जिसको लेकर मतदाताओं ने विरोध किया। मामले की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी ने जानकारी करते हुए आरोपों को लेकर शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने शुरुआती जांच में आरोप सही पाया, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई। मरवाही थाना पुलिस ने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहींस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने भी जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि, पीठासीन अधिकारी कमल तिवारी पर भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को वोट डालने के लिए धमकाया जा रहा था। जिस पर आपत्ती जताते हुए आप पार्टी ने शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

छत्तीसगढ़ का खैरगढ़ी ऐसा पहला गांव है जहां ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

छत्तीसगढ़ की पूरी 90 विधानसभा में दो चरणों में चुनाव कराया जा रहा है, जिनका द्वितीय चरण का मतदान मंगलवार सुबह से जारी है। इस दौरान प्रदेश में सारंगढ़ विधानसभा की खैरगढ़ी ग्राम पंचायात ऐसी है, जहां चुनाव का बहिष्कार किया जा रहा है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में आने वाला यह गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं, लोगों के मन में सरकार के प्रति काफी नाराजगी भरी हुई है। खैरगढ़ी गांव में रहने वाले ग्रामीणों का जीवन-यापन सिर्फ खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। जहां सरकार ने नहर परियोजना का निर्माण तो कराया है लेकिन आज तक समय पर सिंचाई के लिए पानी की कोई ब्यवस्था नहीं की गई, जिससे सभी किसान कर्ज से पीड़ित हैं। ऐसी स्थितियों में गांव के लोग घरों में बैठकर चुनाव बहिष्कार करने की रणनीति बनाए हैं, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ सकता है।

खैरगढ़ी गांव सारंगढ़ से लगभग 30 किमी की दूरी में है, यहां आज भी शहर जाना एक सपनों सा बना हुआ है, यहां के लोग आज भी टेक्नोलॉजी से कोसों दूर है, गांव की एकता व एक दूसरे के प्रति जागरूक व प्यार बना हुआ है। यहां के बुजुर्गों के चेहरे में एक मेहनती व ईमानदारी स्प्ष्ट नजर आती है, लेकिन इन गांव वालों की आखिर मांगे क्या हैं, जरूरतें क्या हैं, ये लोग क्यों चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं बहुत बड़ी प्रश्न उठता है?

उल्लेखनीय है कि इनकी रोजमर्रा का एक मात्र साधन है खेती, मौसम के बदलाव की वजह से लगातार दो तीन वर्षों से फसल को लेकर बहुत परेशान हैं। ऐसे स्थितियों में शासन- प्रशासन भी इनका सहयोग करने से कतरा रहे हैं और गोलमोल जवाब देकर घुमाया रहे हैं। शासन-प्रशासन के इशारों को भोली-भाली जनता अब समझ चुकी है, जिसको लेकर मतदान के दिन वोट देने से बहिष्कार कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है विशेष दो सूत्रीय मांगों को लेकर बहुतों सालों से जिले के कलेक्टर, राज्य के मुख्यमंत्री और सभी दफ्तरों में अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाई है। लेकिन आज तक कोई अधिकारी हमारी गुहार नहीं सुनी और अब हमें ऐसा लगता है कि आज भी हम गुलामी की कहर में जिन्दगी जी रहे हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण का मतदान शुरू, प्रदेश में 19 हजार 336 मतदान केंद्र, 1079 उम्मीदवार मैदान पर
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण की 72 सीटों के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 05 बजे तक होगा। इस चुनाव में एक करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता है। आज 1079 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इनमें कुल 561 निर्दलीय प्रत्याशी है। जबकि दूसरे चरण के चुनाव में 493 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। प्रथम और दूसरे चरण में पड़े वोट की मतगणना 11 दिसम्बर को होगी।

दूसरे चरण में 77 लाख 46 हजार 628 पुरुष, 76 लाख 38 हजार 415 महिला व 940 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। कसडोल विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक तीन लाख 33 हजार 472 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे कम मनेंद्रगढ़ में एक लाख 31 हजार 283 मतदाता हैं। कुल 19 हजार 615 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इसके लिए अर्द्घसैनिक बलों की 623 सीआरपीएफ की बटॉलियन तैनात की गई है। संवेदनशील सहित अन्य बूथ और विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा के नजरिए से ड्रोन से निगरानी भी प्रथम चरण की तर्ज पर होगी। मतदान पोलिंग पार्टियों को सोमवार को ही रवाना कर दिया गया है। । 2468 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 2468 सेक्टर और 318 कुल उड़नदस्ता दल, 374 स्थैतिक निगरानी दल चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

90 सीटों पर इस बार 561 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार मंत्रियों वाली सीटों पर सबसे ज्यादा निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं। सबसे ज्यादा निर्दलीय रायपुर के दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और बीजेपी के वोट काटने की प्लानिंग के बाद इतने बड़े पैमाने पर निर्दलीय को मदद कर चुनाव लड़ाया जा रहा। पहले चरण के चुनाव में 18 सीट पर 68 निर्दलीय प्रत्याशी थे लेकिन दूसरे चरण में 493 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 2003 में सभी 90 सीटों पर कुल 819 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था, जिसमें 254 निर्दलीय थे।

इस बार 2112 मतदान केन्द्रों से वेब कास्टिंग किया जा रहा है,जिससे चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली से राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय रायपुर में सीधी नजर रखी जा रही है।एक राजनीतिक पार्टी विशेष द्वारा मतदान केन्द्रों में अपने पोलिंग एजेंटों के माध्यम से हर 16 सेकेण्ड में वीवीपेट पर्ची देखकर हार जीत का आंकलन किए जाने की तैयारी की प्रचारित खबरों के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर चुनाव आयोग ने मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रानिक उपकरणों को लेकर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

छत्तीसगढ़ में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे पूरे उत्साह के साथ भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएं।

— Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2018

आयोग ने मतदाताओं को आश्वस्त भी किया है कि मतदान के दौरान मत डालने के लिए वैलेटिंग यूनिट और वीवीपेट को वोटिंग कम्पार्टमेंट में रखा जाएगा। मतदान की गोपनीयता पूरी तरह से बरकरार रहेगी।इस चरण में सबसे अधिक 46 प्रत्याशी रायपुर दक्षिण सीट पर है।इसके बाद 37 प्रत्याशी रायपुर पश्चिम सीट पर तथा 33 प्रत्याशी बिलासपुर जिले की बिल्हा सीट पर है।इन तीनो सीटो पर तीन–तीन ईवीएम मशीने लगाई गई है।जबकि 15 सीटो पर 16 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण दो दो ईवीएम मशीने लगाई गई है।

जिन सीटो पर आज मतदान हो रहा है,उनमें जनता कांग्रेस बसपा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजीत जोगी की सीट मरवाही,कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस.सिंहदेव की सीट अम्बिकापुर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की सीट पाटन,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम कौशिक की सीट बिल्हा,विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंर अग्रवाल की सीट कसडोल,कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.चरणदास महंत की सीट सक्ती शामिल है।

इसके अलावा राज्य के मंत्रियों बृजमोहन अग्रवाल के क्षेत्र रायपुर दक्षिण,अमर अग्रवाल के क्षेत्र बिलासपुर, प्रेमप्रकाश पांडेय के क्षेत्र भिलाई नगर,राजेश मूणत के क्षेत्र रायपुर पश्चिम,भैयाराम रजवाड़े के क्षेत्र बैकुंठनगर,रामसेवक पैकरा के क्षेत्र प्रतापपुर,पुन्नूलाल मोहले के क्षेत्र मुंगेली,अजय चन्द्राकर के क्षेत्र कुरूद में मतदान हो रहा है।

इस चरण की अधिकांश सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।कई सीटों पर जनता कांग्रेस-बसपा गठबंधन ने चुनावी मुकाबले के त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है।