chhu mantar – Dainik Bhaskar UP/UK

एक नजर इधर भी : हड्डियों से जुड़ी समस्याएं अब होंगी छूं मंतर, डाइट में ले ये ड्रिंक्स
नई दिल्ली। इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या आम होती जा रही है। कई बार गलत पोस्चर में बैठने के कारण भी कमर दर्द, पीठ दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उम्र बढ़ने के कारण भी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आज आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।

कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी कमर दर्द पीठ दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं उनकी हड्डियां कमजोर होती हैं लेकिन वेज फूड्स की मदद से भी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। आज आपको कुछ जूस के बारे में बताएंगे जिन्हें पीने से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।

अनानास का जूस

अनानास का जूस पीने से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। यह स्वाद में खट्टा-मीठा होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अनानास के जूस में विटामिन्स और मिनरल पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो अपच, गठिया जैसी बीमारियों के इलाज में मदद करते हैं।

ऑरेंज जूस

संतरा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसका भी स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जिसे सभी पसंद करते हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। ऑरेंज जूस इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है।

स्ट्रॉबेरी का जूस

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी जूस आपको कई बीमारियों से बचाती है। इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस जूस को पीने से हड्डियों को ताकत मिलती है।

ग्रीन जूस

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन-के बहुत जरूरी है। शरीर में इन विटामिंस की कमी की वजह से हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में ग्रीन जूस शामिल कर सकते हैं।

दूध

पोषक तत्वों से भरपूर दूध शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह कैल्शियम का समृद्ध स्रोत है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप रोजाना सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीते हैं, तो आप कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।