city MLA – Dainik Bhaskar UP/UK

अयोध्या : नगर विधायक नें लाखों रुपये की सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
अयोध्या। नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता नें लाखों रुपये की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन आज पूरा ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर सरधा स्थित ग्रामोदय महाविधालय में किया। सड़क के बगैर गांवों का विकास संभव नहीं है। गांवों में सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार संकल्पित है। यह बातें अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सरधा में आयोजित 335.38 लाख की 43 सड़कों के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान कही।

उन्होंने कहा समाज के कमजोर लोगों के लिए तमाम सरकारी योजनाएं लागू हैं जिसका लाभ गरीब व असहाय व्यक्तियों को मिल रहा है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, हर घर पानी, बिजली सहित तमाम योजनाएं लोगों के कल्याण के लिए लागू है। नगर विधायक के द्वारा विधायक निधि से 15 सड़कें जिसकी लागत 127.36 लाख व पूर्वांचल निधि से 10 सड़कों जिसकी लागत 83.5 लाख से निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। विधायक निधि से निर्मित होने वाली 18 सड़कों जिसकी लागत 124.58 है का शिलान्यास भी किया।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह, जिपंस देवता प्रसाद पटेल, प्रधान संघ के अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर, दिनेश कुमार मिश्रा, नंदकुमार सिंह, राजेश पाठक, दीपक सिंह गब्बर, बाबूराम यादव समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

मिर्जापुर : दुनिया भारत मे विश्वास करती है, विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को नरेंद्र मोदी पर- नगर विधायक
मिर्जापुर। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने कहाकि मैं वोट बैंक की राजनीति नहीं करता, जनहित मेरी प्रथम प्राथमिकता में था, है और सदैव रहेगा। विन्ध्य कारिडोर निर्माण कार्य के शुरूआती दौर मे अपने ही होटल को सबसे पहले तोडवाने का कार्य किया हू। कभी तीन से पांच फीट की सकरी गलियो मे सिमटा विन्ध्याचल मे काडिडोर निर्माण प्रगति पर है और मा विन्ध्यवासिनी काडिडोर की छटा से पार्यटनिक दृष्टि से भी अपार संभावना बढ गयी है। उन्होने कहाकि कृष्णदेव राय के बाद यदि जनता को सुविधासम्पन्न बनाने का कोई कार्य किया है, तो वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी है। विधायक नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के सभागार में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

मै वोटबैंक की राजनीति नही करता, जनहित मेरी प्राथमिकता रहती है: नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र

नगर विधायक ने कहाकि 2004 से 2014 भारत के विकास यात्रा में 10 साल लोस्ट डिकोड रहा। रिमोट कंट्रोल वाली सरकार का दम एक परिवार के चक्कर में जनता ने खेला और बेशकीमती 10 साल बर्बाद हो गए। इन 10 सालों में भारत को फ्रैगिल फाईव अर्थव्यवस्था कहां जाने लगा। कमरतोड़ महंगाई और विकास दर बेहद कम होने से देश का आत्मविश्वास ही कमजोर पड़ चुका था। वर्ष 2014 में देश की 130 करोड़ जनता ने नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भरोसा किया और तब से लेकर 2023 तक 9 साल में ही देश में शांति समृद्धि और विकास की स्पीड दिखाई दे रही है। कहाकि एक वह भी समय था जब दिल्ली से ₹1 निकलता था तो गरीब तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते थे लेकिन आज दिल्ली से सो रुपया चलता है तो गरीब के पास पूरा का पूरा 100 पहुंचता है। भारत में 2 स्वदेशी कोविड-19 के विकसित किए और कई देशों को जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति भी की।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल बेमिसाल पर किया पत्रकार वार्ता

जल जंगल जमीन जानवर और जन सरोकार से जुडी तमाम योजनाओ के जरिए विकास के साथ साथ हर क्षेत्र मे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की पहचान बन रही है। कहाकि मोदी सरकार ने जमीन समुद्र और हवा पर देश की संप्रभुता की रक्षा करने और अपने नागरिकों को सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत की सेना नौसेना और वायुसेना का आधुनिकीकरण किया है।

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए भी ग्रीन कवर में रिकॉर्ड वृद्धि का गवाह बनना जानवरों की संख्या में वृद्धि एक हरित दुनिया के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कहाकि क्या आपने कभी सोचा है वही देश है वही तंत्र है वही संसाधन है लेकिन यह सब शानदार परिणाम दे रहे हैं ऐसा क्या था कि 6 दशक में जो नहीं हो पाया वह 9 साल में हो गया। इसके पीछे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की निर्णायक और दूरदर्शी व्यक्तित्व और इच्छाशक्ति। शायद यही कारण है कि दुनिया भारत मे विश्वास करती है और विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को नरेंद्र मोदी पर।

नगर विधानसभा क्षेत्र मे 6 साल की उपलब्धियो/कार्यों को गिनाया

नगर विधानसभा की 6 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए नगर विधायक श्री मिश्र ने कहा कि विंध्याचल मे गंगा नदी के किनारे 5.93 करोड़ की लागत से पक्का स्नान घाट, नोटों पर 78.95 लाख की लागत से सोलर हाईमास्ट, 10.80 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक में साठ सैया महिला छात्रावास आईटी ब्लॉक इलेक्ट्रॉनिक लाइव वर्कशॉप एवं पुस्तकालय निर्माण, 7.31 करोड़ की लागत से कर्णावती नदी पर अकोढ़ी बबुआ जोपा मार्ग पर सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, 1.3 करोड़ की लागत से राही पर्यटक आवास गृह होटल जानवी का उच्चारण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य, 1.4 करोड़ की लागत से राजकीय रेशम प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना हुई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट 127.30 करोड़ की लागत से विंध्य कारीडोर का कार्य, 17 करोड़ की लागत से स्वर्गीय भैरों प्रसाद जायसवाल द्वारा वसीयत की गई भूमि पर 50 पहिया युक्त बहुखंडी है चिकित्सालय आख के उपचार की विशेष सुविधा हेतु, 1.19 करोड़ की लागत से 39 वी वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में सेनानायक एवं गार्ड रूम, .51 करोड़ की लागत से पीएसी वाहिनी राजपत्रित अधिकारी टाइप 4 का आवास का कार्य निर्माणाधीन है। इसके अतिरिक्त आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 18-19 में 5 करोड़ की लागत से 15 सड़कों का निर्माण कार्य हुआ।

21-22 में तीन करोड़ की लागत से आठ सड़कों का निर्माण कार्य, 22-23 मे 2.95 करोड़ की लागत से सांप सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। विधायक निधि से भी तमाम योजनाए पूरी हो चुकी तो तमाम योजनाओ पर कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त पूर्वांचल विकास निधि जिला योजना राज योजना के तहत भी विभिन्न कार्य प्रगति पर है। वही दूसरी तरफ जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा भी नगर विधानसभा क्षेत्र में तमाम जनकल्याणकारी और विकास कार्य प्रगति पर है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, जिला महामंत्री रवि शंकर पांडे नगर दक्षिणी महामंत्री सतीश उपाध्याय, नगर पूर्वी महामंत्री श्याम सिंह, सभासद अलंकार जायसवाल, मृत्युंजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने किया।