CM Gehlot – Dainik Bhaskar UP/UK

जोधपुर में गरजे जेपी नड्डा, बोले- सीएम गहलोत ने शासन नही, बल्कि 5 साल सिर्फ कुर्सी की लड़ाई लड़ी है
जोधपुर। चुनावी राज्य राजस्थान पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। नड्डा ने कहा कि राजस्थान संस्कारी लोगों की भूमि है, लेकिन आज गहलोत सरकार ने राज्य की ‘आन, बान, शान’ को कलंकित कर दिया है।

5 साल सिर्फ कुर्सी की लड़ाई चली

जोधपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गहलोत जी ने राजस्थान में 5 साल शासन किया ही नहीं। यहां सिर्फ कुर्सी की लड़ाई होती रही। नड्डा ने कहा कि राज्य में 19 पेपर लीक की घटनाएं हुई, जिसमें रक्षक भर्ती घोटाला, पटवारी घोटाला, पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाला जैसे न जाने कितने घोटाले हुए।

महिला उत्पीड़न में राजस्थान टॉप पर पहुंचा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे कहा कि आज भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान नंबर 1 पर पहुंच गया है। किसानों के तिरस्कार और उनके साथ होने वाले अन्याय में राजस्थान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। गरीबों और पिछड़ों पर अत्याचार में राजस्थान पहले स्थान पर है।

भाजपा का आना राजस्थान के लिए जरूरी

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा का राजस्थान की सत्ता में आना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ही इस राज्य का भला कर सकती है।

CM गहलोत और पायलट को एक साथ देख BJP ने किया हमला, बोलीं- ये नाटक के सिवा और कुछ नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ दिखने को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को कटाक्ष किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हम एक साथ हैं के बयान पर बीजेपी ने कहा कि ये नाटक है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ”ये फोटो शूट है। इन लोगों ने क्या-क्या नहीं किया। इनके पोस्टर में तो राहुल गांझी का फोटो भी नहीं था। राहुल गांधी को पता है कि राजस्थान में कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला।”

राहुल गांधी ने क्या कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा राजस्थान में कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीतेगी, और साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हम एक साथ हैं और एक साथ ही रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां चुनाव जीतेग। ’’ उनके साथ इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे। राहुल गांधी आज तारानगर (चूरू), नोहर (हनुमानगढ़) और सादुलशहर (श्रीगंगानगर) में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। दरअसल, अशोक गहलोत पर सचिन पायलट ने आरोप लगाया था कि उन्होंने वसुंधरा राजे की सरकार के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई नहीं की।

बता दें कि इस कारण दोनों नेताओं एक दूसरे को निशाने पर लिया था। लेकिन दोनों नेताओं के साथ कई बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीटिंग की। मीटिंग के बाद कांग्रेस के सभी नेताओं ने एक बात दोहराई को वो एकजुट है। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को है। इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है।

चुनाव के लिये कुछ भी करेंगे CM गहलोत, जनता से कर बैठे ये 5 बड़े चुनावी वादे
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जनता से 5 और बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस के वॉर रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी गोधन गारंटी योजना लागू करेगी। इसके साथ ही कॉलेज स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए जाएंगे।

राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला है । जी हां वो दांवपेच ये है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार दोपहर प्रदेश के हर वर्ग के लिए 5 और गारंटियों का ऐलान किया। इसके साथ ही कांग्रेस की गारंटियों की संख्या सात हो गई है। नई गारंटियों में कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप सहित OPS गारंटी कानून का वादा भी शामिल है। जयपुर में पीसीसी के कांग्रेस के वॉर रूम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस की नई गारंटियों की घोषणा की।

सीएम गहलोत ने गारंटी के नाम पर चुनावी वादे करते हुए कहा कि यदि राजस्थान में हमारी सरकार रिपीट हुई तो किसानों से 2 रुपए प्रति किलो गोबर, सरकारी कॉलेज के पहले साल के छात्रों को फ्री लैपटॉप और टैबलेट, 15 लाख रुपए तक की फ्री बीमा राहत, हर छात्र को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी और सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

ये है कांग्रेस की नई गारंटी

2 रुपए किलो गोबर : किसानों के लिए छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राजस्थान में भी दो रुपए किलो में गोबर खरीदने की योजना का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने राजस्थान में इस योजना का नाम गोधन गारंटी रखा है। इस योजना के तहत किसान दो रुपए किलो गोबर बेच सकते है।

कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप : दूसरी गारंटी हर कॉलेज के स्टूडेंट्स को लैपटॉप देने की दी गई है। कांग्रेस के फिर से सत्ता में आने पर हर कॉलेज स्टूडेंट्स को कॉलेज में एडमिशन के साथ यानी पहले साल में ही फ्री लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा। इस योजना का लाभ सरकारी कॉलेज के स्टूडेंट्स को ही मिलेगा।

अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई : प्रदेशभर में हर स्टूडेंट्स को अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई कराने की तीसरी गारंटी दी गई है।

ओपीएस गारंटी कानून : कांग्रेस ने सत्ता में आने पर ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) गारंटी एक्ट लाने का वादा किया है। बता दें कि प्रदेश के कर्मचारियों को ओपीएस देने की शुरुआत इसी बजट से की गई है। अब गहलोत ने सत्ता रिपीट होने पर ओपीएस गारंटी कानून लाने का वादा किया है।

प्राकृतिक आपदा पर 15 लाख का बीमा : कांग्रेस की ओर से आपदा राहत बीमा गारंटी देने का वादा किया है। इसके तहत प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान में पीड़ित परिवार का 15 लाख तक का फ्री बीमा करवाने का वादा किया है।

पहले हो चुका है दो गारंटियों का ऐलान

इससे पहले सीएम गहलोत प्रदेशवासियों के लिए 2 गारंटियों की घोषणा कर चुके है। झुंझुनू के अरड़ावता में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी गारंटी योजना का ऐलान करते हुए कहा था कि राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर हर परिवार में एक महिला को सालाना 10 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही गहलोत ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की अपनी मौजूदा योजना का विस्तार करते हुए सभी 1.04 करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाने की घोषणा भी की थी।

मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए CM गहलोत कर बैठे ये बड़ी नादानी, अब शुरू विवाद
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए पार्टी का प्रोटोकॉल तोड़ा है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की गाइडलाइन के मुताबिक वह किसी भी प्रत्याशी का खुलकर समर्थन नहीं कर सकते हैं, इसके बावजूद गहलोत ने खड़गे के लिए वोट मांगे। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की क्या गाइडलाइन है और गहलोत के वोट मांगने से क्या विवाद शुरू हुआ है,

सबसे पहले जानते हैं गहलोत ने क्या कहा और क्या किया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे को वोट देने की अपील पार्टी कार्यकर्ताओं से की। वीडियो में गहलोत ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष वो हो, जो अनुभव के साथ संगठन, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क रखता हो। उसकी हैसियत ऐसी हो जो तमाम विपक्षी दलों से बातचीत कर सकता हो। केंद्र सरकार और भाजपा से अब सब दलों को मिलकर संघर्ष करना है।

अध्यक्ष ऐसा व्यक्ति बने, जो सबको साथ लेकर चलने की क्षमता रखता हो। खड़गे की योग्यता देखकर हम उनके प्रस्तावक बने। मैं उम्मीद करता हूं जो भी डेलीगेट हैं, वो भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे को कामयाब करेंगे। कामयाब होने के बाद में वो हम सबका मार्गदर्शन करेंगे। कांग्रेस मजबूत होकर प्रतिपक्ष के रूप में उभर कर सामने आएगी‌। यह मेरी सोच है, मेरी शुभकामनाएं हैं, खड़गे भारी मतों से कामयाब हों।

मल्लिकार्जुन खड़गे अनुभवी व्यक्तित्व के धनी हैं। नौ बार विधानसभा और दो बार सांसद को मिलाकर उनका 50 साल से ज्यादा का अनुभव है। खड़गे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों को आत्मसात किया है। हिंदी अंग्रेजी में कमांड रखते हैं। उन्होंने संघर्षमय जीवन जीया है।

अब जानिए क्या है कांग्रेस की गाइडलाइन
कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार कोई नेता पद पर रहते हुए किसी उम्मीदवार का प्रचार नहीं कर सकता है। कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव काे लेकर 30 सितंबर को ही 7 पॉइंट की गाइडलाइन जारी की थी। इस गाइडलाइन के अनुसार कांग्रेस के प्रभारी महासचिव, प्रभारी सचिव, राष्ट्रीय पदाधिकारी, विधायक दल के नेता, पार्टी के प्रवक्ता अध्यक्ष पद के किसी उम्मीदवार का पद पर रहते हुए प्रचार नहीं कर सकते।

अगर उन्हें किसी उम्मीदवार का प्रचार करना है तो पहले उन्हें पद छोड़ना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल के नेता है, ऐसे में वह पार्टी गाइडलाइन के अनुसार खड़गे का प्रचार नहीं कर सकते हैं।

गहलोत के खड़गे का प्रचार करने से थरूर नाराज
भोपाल पहुंचे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर ने गहलोत के खड़गे के पक्ष में प्रचार करने पर ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री को देखना चाहिए कि कहां गलत हो रहा है। वह इसके हिसाब से कार्रवाई करें। इससे पहले थरूर ने गुरुवार को ही आरोप लगाया था कि राज्यों में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पदाधिकारी खड़गे को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। थरूर ने लेवल प्लेइंग फील्ड नहीं देने पर सवाल उठाए थे।

गहलोत खड़गे के प्रस्तावक थे, लेकिन गाइडलाइन में छूट का जिक्र नहीं
अशोक गहलोत अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बने थे। इसलिए कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग का तर्क है कि ऐसा करना गलत नहीं है। इसके बावजूद केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की गाइडलाइन में प्रस्तावक को पद पर रहते हुए प्रचार करने की छूट का जिक्र नहीं है।

गाइडलाइन में साफ तौर पर लिखा है कि विधायक दल के नेता से लेकर संगठन के किसी पद रहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के उम्मीदवार का प्रचार नहीं किया जा सकता। इस मामले में अब केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की प्रतिक्रिया का इंतजार है। अगर शशि थरूर या कोई नेता शिकायत करता तो गाइडलाइन के उल्लंघन पर एक्शन लिया जा सकता है। प्राधिकरण नोटिस दे सकता है।

17 को वोटिंग, 19 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। आखिरी बार साल 2000 में कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, लेकिन जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। 2000 में सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने पर गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली।

गहलोत के खड़गे के लिए प्रचार पर शशि थरूर नाराज:भोपाल में कहा- कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी प्रमुख कार्रवाई करें

भोपाल आए कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़के के साथ राजस्थान के CM अशोक गहलोत के प्रचार करने पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री को देखना चाहिए कि कहां गलत हो रहा है। इसके हिसाब से कार्रवाई करें। मल्लिकार्जुन खड़गे भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।

राजस्थान में सियासी संकट, नहीं आएंगे थरूर-खड़गे:कांग्रेस अध्यक्ष पद के हैं कैंडिडेट; वोट के लिए फोन पर ही नेताओं से कॉन्टैक्ट

राजस्थान कांग्रेस में चल रही खींचतान और पिछले महीने हुए सियासी बवाल का असर अब कांग्रेस अध्यक्ष चुनावों पर भी दिख रहा है। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद पर वोटिंग है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्ल्किार्जुन खड़गे और शशि थरूर का अब तक राजस्थान आकर वोट मांगने का प्रोग्राम तय नहीं हुआ है।

चुनावों से पहले कांग्रेस में घमासान : CM गहलोत के चहेते मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश
राज्यसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास माने जाने वाले खेल और युवा मामलों के मंत्री अशोक चांदना ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इससे सरकार के भीतर उठ रहे बागी तेवरों को और हवा मिल गई है।

टेंशन में कमेंट किया होगा- मुख्यमंत्री गहलोत

वहीं, मुख्यमंत्री ने चांदना के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने टेंशन में कमेंट किया होगा, गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। चांदना से पहले भी सरकार को समर्थन दे रहे कई विधायक और एक मंत्री भी अफसरशाही के खिलाफ खुलेआम विरोध दर्ज करा चुके हैं।

दरअसल, गुरुवार देर रात अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका पर उनके दखलंदाजी का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था और इस्तीफा देने की बात कही थी। चांदना ने उनके विभागों का चार्ज रांका को सौंपने की बात कहकर सरकार में अफसरों के दखल पर मुहर लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक उनके बागी तेवरों के पीछे भविष्य के सियासी संकेत भी छिपे हैं।

कुलदीप रांका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

बताया जाता है कि चांदना लंबे समय से प्रमुख सचिव की दखलादांजी से नाराज हैं। स्पोर्ट्स काउंसिल के कामकाज के तरीकों से भी चांदना नाराज थे। लगातार हो रही अनदेखी की वजह से उन्होंने कुलदीप रांका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। चांदना ने गुरुवार देर रात ट्वीट करके इस्तीफे की पेशकश कर दी है, लेकिन उसके बाद वे मीडिया के सामने नहीं आए हैं।

जानिए क्यों नाराज हुए खेल मंत्री

खेल विभाग और स्पोर्ट्स काउंसिल में पिछले दिनों कुछ ऐसे फैसले हुए जिनमें खेल मंत्री को बायपास किया गया। इस पूरे मामले में चांदना नाराज थे। बाद में जब कुलदीप रांका का नाम सामने आया तो चांदना और नाराज हुए। इसके बाद धीरे धीरे विवाद बढ़ता गया। आखिरकार चांदना ने मोर्चा ही खोल दिया।

गहलोत ने कहा- काम की टेंशन में ऐसा बोल बैठे

शुक्रवार को जब गहलोत से चांदना के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन का बड़ा भार उनके ऊपर आया हुआ है। हो सकता है टेंशन में आ गया हो। कोई कमेंट कर दिया हो, उसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उनसे बातचीत करके देख लेंगे। अभी तो पता नहीं, मेरी उनसे बात भी नहीं हुई है।

गहलोत को मिला चांदना का साथ

चांदना ने शुरू से ही सचिन पायलट की जगह अशोक गहलोत का साथ दिया। सचिन पायलट को CM नहीं बनाने से पायलट समर्थकों और गुर्जर समुदाय में भारी नाराजगी थी। पायलट खेमे की बगावत के समय अशोक चांदना ने खुलकर अशोक गहलोत का साथ दिया था। चांदना ने पायलट के खिलाफ बयान भी दिए थे। चांदना को जब करौली जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदार दी गई तब कई बार गुर्जर समाज के लोगों ने घेराव किया। पायलट का साथ नहीं देने पर नाराजगी जताई। अब दो साल से भी कम समय में हालात बदल गए हैं।

7 साल तक यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे चांदना

चांदना करीब 7 साल तक यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए ही वे विधायक और फिर मंत्री बने। अब चांदना सरकार से नाराज हैं। यूथ कांग्रेस के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा भी नाराज हैं। उन्होंने गहलोत के खास नेता दिनेश खोड़निया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मौजूदा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दोनों सरकार से नाराज हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले इसे गहलोत सरकार के लिए झटका माना जा रहा है। इसकी भी संभावना है कि चांदना अब सचिन पायलट से भी हाथ मिला सकते हैं। चांदना की खेमा अदला बदली अब सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।