code of conduct – Dainik Bhaskar UP/UK

लखीमपुर : आचार संहिता के उल्लंघन में नगरपालिका लिपिक हुए निलंबित
लखीमपुर । खीरी में गोला गोकर्णनाथ जिलाधिकारी खीरी महेन्द्र बहादुर सिंह ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक एवं लेखाकार राजेश बाजपेई को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसडीएम गोला को नियुक्त किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान राजेश बाजपेई एडीएम एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय से अटैच रहेंगे। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ की आख्या दिनाँक 29.04.2023 के अनुसार नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ में कार्यरत लिपिक / लेखाकार राजेश बाजपेई द्वारा नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी / पूर्व अध्यक्षा मीनाक्षी अग्रवाल के पक्ष में वोट डाले जाने हेतु आम जनता को प्रेरित किया गया।

राजेश बाजपेई का यह कृत्य राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं नगरीय निकाय) उत्तर प्रदेश द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 में राजनीतिक दलों / उम्मीदवारों तथा शासकीय / अर्द्धशासकीय कर्मियों हेतु जारी आदर्श आचार संहिता के बिन्दु संख्या-6 शासकीय विभागों एवं कर्मियों के लिए के प्रस्तरख का उल्लंघन है। निलम्बन की अवधि मे राजेश बाजपेई को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2 भाग 2 से 4 के मूल नियम 63 के प्रावधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर महगाई भत्ता, यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय है भी अनुमन्य होगा किन्तु ऐसे अधिकारी को जीवन निर्वाह के साथ कोई महगाई भत्ता देय नहीं होगा, जिन्हें निलम्बन से पूर्व प्राप्त वेतन के साथ महगाई भत्ता अथवा महंगाई भत्ते का उपान्तिक समायोजन प्राप्त नहीं था।

निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन की अवधि में इस शर्त पर देय होगे, जब इसका समाधान हो जाये कि उसके द्वारा उस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है, जिसके लिए उक्त प्रतिकर भत्ते अनुमन्य है। उपरोक्त मदों का भुगतान तभी किया जायेगा जब राजेश बाजपेई इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वह किसी अन्य सेवा योजन, व्यापार वृत्ति व्यवसाय में नहीं लगे है। इस अनुशासनात्मक कार्यवाही में उपजिलाधिकारी गोला गोकर्णनाथ को जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया जो आरोप पत्र का आलेख तैयार कर एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करेंगे। निलम्बन अवधि मे राजेश बाजपेई, कार्यालय अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) / प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय से सम्बद्ध रहेंगे।

इस मामले पर एसडीएम का बयान

इस संबंध में एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि मीडिया कर्मियों द्वारा ही जानकारी प्राप्त हुई है। लिखित आदेश मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बहराइच : राज्य निर्वाचन आयोग का कागज मिला कूड़े के ढ़ेर में, हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन
बहराइच l पयागपुर में नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार बहुत ही गंभीर दिखाई पड़ रही है और साथ ही साथ कड़े मापदंड भी उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के द्वारा अपनाए जा रहे हैं लेकिन कहानी कुछ उलट सी प्रतीत हो रही है पयागपुर तहसील में ; जहां पर नगर निकाय चुनाव में नामांकन के दौरान शामिल होने वाले कागजों को कूड़े के ढेर में फेंका जा रहा है और साथ ही साथ लोगों के आधार कार्ड की कॉपी भी फेंक दिया गया है | अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह सब घटित हो रहा है जबकि नामांकन दाखिल करते समय भिन्न भिन्न प्रत्याशियों के द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के कागजों का उपयोग किया जाता है लेकिन उपयोगिता को दरकिनार करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के कागजों को तहसील रैम्प के पीछे फेंक दिया गया है।

जब दैनिक भास्कर की टीम निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो वहां पर कुछ कर्मचारी नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने वाले विभिन्न कागजों और लोगों के आधार कार्ड की कॉपी को अलग करते हुए नजर आए | ऐसे में प्रश्न उठता है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को तनिक भी प्रशासन का खौफ नहीं है जबकि डीएम बहराइच का निर्देश है कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए और आचार संहिता का कहीं से भी कोई उल्लंघन ना होने पाए |

अयोध्या : आचार संहिता लगते ही भाजपा से दावेदारी में शुरू आजमाइश
अयोध्या। नगर निकाय संबंधी चुनावी घोषणा के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीधे निर्देशन वाली अयोध्या सीट से महापौर पद पर दावेदारों के बीच रस्साकशी का दौर शुरू हो चुका है आम जनता के बीच अपनी अपनी उपलब्धियों को अपने समर्थकों के द्वारा प्रचारित व प्रसारित करने का कार्य दावेदारों के द्वारा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से देखा जा रहा है फिलहाल भारतीय जनता पार्टी विश्व में केंद्र बिंदु के रूप में स्थापित अयोध्या में नगर निगम की सीट पर महापौर पद पर जिताऊ प्रत्याशियों के चयन में किसी भी तरह की कोर कसर निश्चित ही नहीं छोड़ेगी, साथ ही जिताऊ प्रत्याशियों के चयन में निश्चित ही अयोध्या की जनता का मत सर्वोपरि होगा।

अयोध्या : आचार संहिता लगते ही भाजपा से दावेदारी में शुरू आजमाइश

बताते चलें अयोध्या जैसी महत्वपूर्ण सीट पर कई दावेदारों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी की चर्चा जोरों पर है जिनमें सबसे प्रमुख नाम वर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का चर्चा में है आम जनता के बीच सुनाई पड़ रहा है उनकी दावेदारी को कतई नकारा नहीं जा सकता बताया जा रहा है ऋषिकेश उपाध्याय अयोध्या में संघ की आंखों की पुतली हैं, वहीं दूसरी तरफ सबसे प्रमुख नाम जो चर्चा में बना हुआ है वह डॉ ममता पांडे का है जोकि महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भी हैं और कई बड़े बड़े कार्यक्रमों को आयोजित कर आम जनता के बीच अपनी चर्चा करने को लोगों को विवश कर दिया है, इसके अतिरिक्त विगत 3 दिनों से तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी का नाम भी जोरो से चर्चा में आ रहा है लेकिन लगभग 4 वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए गिरीश पति त्रिपाठी की सक्रियता भाजपा में लगभग ना के बराबर रही और यही कारण है।

चर्चा के बाद भी उनकी दावेदारी कमजोर सी प्रतीत होती दिखाई पड़ रही है, गिरीश पति त्रिपाठी को लेकर पार्टी के अंदर खाने में ही चर्चा के माध्यम से विरोध का प्रयास किया जा रहा है कारण बताया जा रहा है विगत में इनके द्वारा विधानसभा चुनाव में भी दावेदारी प्रस्तुत की गई थी लोकसभा टिकट को लेकर भी इनका नाम चर्चा में आया था और वहीं अब महापौर सीट पर भी इनकी दावेदारी इनको निश्चित ही कमजोर कर रही है, तीसरे नाम के रूप में महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा भी मैदान में दिखाई पड़ रहे हैं परंतु उनके व्यवहार के कारण पार्टी से लेकर आम जनता के बीच तक अंतर्विरोध की आग भी जल रही है इसी कड़ी में प्रमुख रूप से नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के पुत्र व विधायक प्रतिनिधि अमर गुप्ता भी अप्रत्यक्ष रूप से गुपचुप तरीके से दावेदारी ठोकने के प्रयास में नजर आते दिखाई दे रहे हैं भाजपा की नीतियों के अनुसार किसी विधायक मंत्री या जनप्रतिनिधि के परिवार के सदस्यों को टिकट न देने की बात अमल गुप्ता की राह का रोड़ा बन रही है।

वहीं दूसरी तरफ महापौर सीट पर दावेदारी को लेकर अगर संतो की बात की जाए तो हनुमानगढ़ी पीठ के महंत राजू दास का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है लेकिन अगर सूत्रों की माने तो पता चला है महंत राजू दास सहित कुछ अन्य लोगों के नाम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नकारात्मक रवैया अपनाते हुए भागीदारी करने से रोका गया है, कई और नामों की भी चर्चा दावेदारी करने में प्रमुखता से सुनाई पड़ रही है परंतु पार्टी के साथ काम करने में उनका कोई विशेष योगदान ना होने से उनकी दावेदारी को जनता एक सिरे से नकार रही है, भास्कर प्रतिनिधि द्वारा सर्वेक्षण में साफ साफ पता चल रहा है नगर में हो रहे विकास कार्यों के नाम पर चौड़ीकरण भवनों व दुकानों की तोड़फोड़ के चलते आम जनता के बीच पार्टी को लेकर काफी विरोध दिखाई पड़ रहा है।

अगर शहर के वोटरों की बात की जाए तो उनके द्वारा खुलेआम भाजपा प्रत्याशी को हराने की कसमें राह चलते सुनाई पड़ जाती हैं ऐसे में शीर्ष नेतृत्व के लिए स्वच्छ छवि व निष्पक्ष कार्यशैली के आधार पर अयोध्या महापौर सीट पर प्रत्याशियों का चयन निश्चित ही टेढ़ी खीर साबित होगा। फिलहाल आम जनता में चर्चा के मुताबिक भाजपा से महापौर पद की दावेदारी में मुकाबला वर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ममता पांडेय के बीच होने की चर्चा आम हो चुकी है।