Congress Candidate KN Tripathi – Dainik Bhaskar UP/UK

डाल्टनगंज में भाजपा-कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़े, त्रिपाठी ने लहरायी रिवॉल्वर-देखे VIDEO
कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी से डीसी-एसपी ने की पूछताछ, रिवॉल्वर जब्त

चुनाव आयोग ने दोनों मामले में पलामू जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

डाल्टनगंज में भाजपा-कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़े, त्रिपाठी ने लहरायी रिवॉल्वर

कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार और समर्थकों पर पांच बूथ लूटने का आरोप लगाया

भाजपा प्रत्याशी ने कहा, हथियार के साथ बूथ के पास घूम रहे थे त्रिपाठी व उनके समर्थक

रांची, 30 नवंबर (हि.स.)। डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी की रिवॉल्वर जब्त कर ली गई। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीगर स्थित डीसी ऑफिस में उनसे पूछताछ हुई। खुद डीसी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि और एसपी अजय लिंडा ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान त्रिपाठी ने कहा कि हमले के बाद बचाव में रिवॉल्वर निकाला। पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि या तो मुझे गिरफ्तार कीजिए या छोड़िए। आज चुनाव है, ऐसे में बैठाकर कैसे रख सकते हैं। इसके आधे घंटे के बाद प्रशासन ने उन्हें छोड़ दिया। हालांकि प्रशासन ने कुछ भी कहने से इनकार किया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी से फोन पर भी जानकारी ली गई है। वहां मतदान प्रभावित नहीं हुआ है। पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर के कोसियारा गांव भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान त्रिपाठी रिवॉल्वर लहराते नजर आये। सूचना के मुताबिक भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी को बूथ पर जाने से रोका। इसके बाद मौके पर झड़प शुरू हो गई। केएन त्रिपाठी और उनके समर्थकों पर पथराव किया गया। हालांकि किसी को चोट की सूचना नहीं है। कांग्रेस उम्मीदवार के साथ मौजूद जवानों ने भाजपा समर्थकों को खदेड़कर मामला शांत कराने की कोशिश की।

#WATCH Jharkhand: Congress candidate KN Tripathi brandishes a gun during clash between supporters of BJP candidate Alok Chaurasia & Tripathi's supporters. Tripathi was allegedly stopped by BJP candidate's supporters from going to polling booths, in Kosiyara village of Palamu. pic.twitter.com/Ziu8eCq42z

— ANI (@ANI) November 30, 2019

इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने भाजपा के आलोक चौरसिया और उनके समर्थकों पर बूथ लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थकों ने उनके समर्थकों की पिटाई की। गाड़ी पर भी पथराव किया। गाड़ी के शीशे फोड़ दिये गये। केएन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के समर्थकों द्वारा बूथ लूटने की सूचना मिली थी। वे पहले मझिगांवा बूथ पर गए, जहां उन्हें भाजपा समर्थकों ने रोक लिया और बूथ के अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद वे कोशियारा बूथ पर भी गए, वहां से भी भगा दिया गया। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार आलोक चौरसिया ने अपने समर्थकों के साथ उन्हें घेर लिया। किसी तरह बुलेटप्रूफ गाड़ी से जान बचाकर वहां से निकले। त्रिपाठी ने पांच बूथ लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने डीसी और एसपी के साथ ही राज्य के डीजीपी केएन चौबे और चुनाव आयोग से शिकायत की है।

इस घटना के बाद चैनपुर के पूर्वडीहा गांव में निजी चैनल के पत्रकार और कैमरामैन को केएन त्रिपाठी समर्थकों ने पीटा है। पत्रकारों से मारपीट कर उनका कैमरा छीनने का आरोप लगाया गया। निर्वाचन आयोग ने दोनों मामले में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

रिवॉल्वर लहरा कर वोटरों को डरा रहे केएन त्रिपाठीः आलोक चौरसिया

भाजपा उम्मीदवार आलोक चौरसिया ने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी के आरोप को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने बूथ लूटने के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि केएन त्रिपाठी ही गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे थे। वे हाथ में रिवॉल्वर लहराकर वोटरों को डरा रहे थे। इसका लोगों ने विरोध किया। वे समर्थकों के साथ चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में जुटे हैं।