Congress's Bharat Jodo Yatra – Dainik Bhaskar UP/UK

बांदा: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से सत्ताधारियों के पेट में हो रहा दर्द : कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष
दैनिक भास्कर न्यूज

बांदा। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर चौतरफ़ा हमला बोल दिया। भाजपा की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती बसपा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए उन्हें जिन विकास कार्यों को शुरू कराया था, वह 11 साल बाद भी पूरे नहीं हो सके। यह भाजपा की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से सत्ताधारियों के पेट में दर्द हो रहा है, इससे भाजपा की ओछी मानसिकता का पता चलता है।

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन ने भाजपा पर बोला चौतरफा हमला

शहर के अलीगंज स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों पर मोदी-योगी सरकार पर हमला बाेला। श्री सिद्दीकी ने अन्ना मवेशियों से खेत में किसान और शहर में आम इंसान परेशान है। अन्ना मवेशी जहां खेत में खड़ी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं वहीं सड़कों पर विचरण करके हादसों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूचे पूरे प्रदेश में रबी की बुआई चरम पर है। लेकिन डीएपी और यूरिया के लिए किसानों को रात से ही लाइन में लगना पड़ता है।

इसके बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। डीएपी में 50 के स्थान पर 45 किलो की बोरी किसानों को दी जा रही है। कच्चे तेल की कीमत न के बराबर है, लेकिन यहां टैक्स पर टैक्स लग रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार ने जब हर चीज को जीएसटी में शामिल कर लिया है तो पेट्रोलियम पदार्थ इससे क्यों अछूते हैं? युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार परीक्षाएं आयोजित कराती है, लेकिन बार-बार पेपर लीक हो जाते हैं। सेना की भर्ती भी बंद कर दी गई है। सरकार अब रक्षा क्षेत्र में भी दीवार खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तुगलगी फैसलों का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में लोक सभा की सारी सीटें भाजपा की झोली में डाली दीं और अधिकांश विधायक भी दिए, लेकिन इसके बाद भी यहां के कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कालेज की स्थिति नहीं सुधरी। आधे-अधूरे रिंग रोड की वजह से समूचे शहर में जाम की स्थिति है। 10 साल से अधिक समय बीतने के बाद भी औगासी और मर्का पुलों का निर्माण पूरा नहीं हो सका।

विकास कार्यों के प्रति हीलाहवाली से नाव हादसे में 15 लोगों की मौत की जवाबदेही आखिर किसकी है। जिले की खराब सड़कों, अधूरे तटबंध के कार्य सहित अन्य कार्यों पर उन्होंने अफसोस जताया। कहा कि गौशालाओं में मवेशी मर रहे हैं। बालू की खुलेआम लूट मची है। ओवरलोडिंग बंद नहीं हो पा रही। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पीएम और सीएम अपनी फोटो लगाकर जनता को राशन बांट रहे हैं। महामारी का टीका भी महंगे दामों में लगाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, मुमताज अली, संजय गुप्ता, धर्मेश सिंह, गजेंद्र सिंह पटेल, राजबहादुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पूरी ताकत से लड़ेंगे निकाय चुनाव

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने निकाय चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार की नियत ठीक नहीं है। मतदाता सूची में फर्जी नाम बढ़ा कर धांधली की जा रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के मताधिकार का अपमान करते हुए यहां भी मध्य प्रदेश की तर्ज पर वार्ड सदस्यों से पालिकाध्यक्ष का चुनाव करा सकती है। उन्होंने मोदी-योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। कहा कि कांग्रेस जनता के बीच पहुंचकर सरकार के कुचक्रों का करारा जवाब देगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में अब BJP ने शुरू की जन संकल्प यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। यहां पर यात्रा को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब कांग्रेस की यात्रा के जवाब में राज्य की भारतीय जनता पार्टी आज यानी 11 अक्टूबर से जन संकल्प यात्रा शुरू करने जा रही है। इसका ऐलान कर्नाटक मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने किया।

बोम्मई ने बताया कि भाजपा की जन संकल्प यात्रा का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एजेंडा लोगों को यह बताना है कि भाजपा ने उनके लिए क्या किया है। हजारों लोगों को भाजपा की लीडरशिप में फायदा पहुंचा है। इस यात्रा में भाजपा अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2023 में यहां चुनाव जीतने वाली है। इस यात्रा के साथ राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहा पोस्टर वॉर फिर शुरू हो गया है।

2023 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP ने 7 रैलियां प्लान की

16 अक्टूबर को मैसूर में SC मोर्चा
30 अक्टूबर को कलबुर्गी में OBC मोर्चा
13 नवंबर को हुब्बली में रैथा मोर्चा
27 नवंबर को शिवमोगा में युवा मोर्चा
27 नवंबर को बेल्लारी में ST मोर्चा
25 दिसंबर को बेंगलुरु में महिला मोर्चा
8 जनवरी को विजयपुरा में अल्पसंख्यक मोर्चा
दो दिन में तीन जिलों से निकलेगी यात्रा
यह यात्रा रायचुर सिटी से शुरू होगी और अगले दो दिनों में कोप्पल, विजयनगर और बेल्लारी जिलों से होकर निकलेगी। इस यात्रा के दौरान रैलियां और ऑफिस मीटिंग भी होंगी।

कर्नाटक मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने भाजपा की यात्रा के बारे में कहा कि हर पार्टी की अपनी एक्टिविटीज होती हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि कांग्रेस यात्रा निकाल रही है और बाकी पार्टियां मूकदर्शक बनीं देख रही हैं। सबने अपनी एक्टिविटी प्लान कर रखी हैं। हम अपना काम कर रहे हैं। यह हमारा आउटरीच प्रोग्राम है। कांग्रेस तो अभी अभी जागी है, हम पहले से लोगों के साथ हैं।

कांग्रेस और BJP के बीच पोस्टर वॉर जारी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। आज कर्नाटक में इसका 34वां दिन है। यात्रा आज हरथीकोटे से शुरू हुई है और सिद्धपुरा के चित्रदुर्ग में जाकर रुकेगी। इसके पहले राज्य के भाजपा कैडर ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए हैं, जिनमें PFI भाग्य लिखा है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि सिद्धारमैया सरकार ने PFI कार्यकर्ताओं पर हुए 1600 केस वापस ले लिए थे। इससे पहले कांग्रेस ने बेंगलुरु में सिद्धरमैया को भ्रष्ट बताते हुए PayCM के पोस्टर लगाए थे।

कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले हफ्ते कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इस यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं। राहुल गांधी ने बीच सड़क मां सोनिया के जूते का फीता बांधा, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। शशि थरूर ने भी इस फोटो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मां तो मां होती है, उनका कोई तोड़ नहीं होता।