construction works – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : लोक सेवा आयोग के रिटायर्ड सचिव ने निर्माण कार्यों की पूजन कर रखी आधार शिला
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

अमौली, फतेहपुर । अमौली विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुलखेड़ा में गुरुवार को लोक सेवा आयोग के सेवानिवृत संयुक्त सचिव रमेशचंद्र शुक्ला एवं समाजसेवी सुषमा शुक्ला ने विद्यालय के बच्चों के शैक्षिक व शारीरिक उत्थान के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, पार्क एवं ओपन जिम के साथ विज्ञान सभा कक्ष बनाने के लिए भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों की आधार शिला रखी।

समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह कमल ने दोनों ही समाजसेवियो के साथ भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के बाद विद्यालय बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगो की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवगोपाल तिवारी एवं संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सचिव रमेशचंद्र शुक्ला की इस मुहिम को नायाब बताया और कहा कि उनके इस योगदान को पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी। आपने एक ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने स्वयं को ऐसे कार्यों के प्रति समर्पित बताया और कहा दाता कि हमेशा सर्वश्रेष्ठ होता है। खंड शिक्षा अधिकारी ने समाजसेवी दंपति की इतनी बड़ी संकल्पना के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को ऋणी बताया। सेवा निवृत संयुक्त सचिव ने शिक्षक उमेश कुमार के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस सभी सृजन के पीछे उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उपस्थित अधिकारियों को संकल्पित निर्माण की गुणवत्ता के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम को

संबोधित करते हुए समाजसेवी सुषमा शुक्ला ने कहा कि बच्चों की पीड़ाओं को मिटाने का यह छोटा सा प्रयास है जिन अभाव में हम जिए बच्चों को उनसे निकालने का काम करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का छुट्टी के दिन में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करना, क्षेत्रीय नागरिकों की नजर में अत्यधिक सराहनीय कार्य था। लोगों ने दोनों ही अधिकारियों की खुले दिल से प्रशंसा किया। कार्यक्रम संयोजक शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों,बच्चों का सहयोग हेतु आभार जताया।

कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय अमौली की शिक्षिका शुभा देवी सहित उनके बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, राजेंद्र दीक्षित, पूर्व प्रधान जितेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, सुरेश त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, सत्यनारायण शुक्ला, रज्जन शुक्ला, शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह गोली, सरोज सोनकर, राजेश कुमार, दीपा वर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सीतापुर : 50 लाख से अधिक निर्माण कार्यो की डीएम ने की समीक्षा बैठक
सीतापुर में जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत (सड़कों को छोड़कर) निर्माण कार्यों की मासिक बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान विभागवार एक-एक करके सभी कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि सभी लम्बित कार्य समय से पूर्ण करते हुये हैण्डओवर किये जायें, साथ ही जो कार्य धनराशि के अभाव में लम्बित है उनकी यू0सी0 भेजते हुये धनराशि की मांग की जाए। उन्होंने सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि जो भी कार्य कराये जा रहे हैं उनको गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें तथा जिन कार्यदायी संस्थाओं में गुणवत्ता में कमी पायी जाती है उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

डीएम ने लगाई फटकार

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा नैमिषारण्य के विभिन्न स्थानों में साइनेज बोर्ड न लगाये जाने पर कड़ी फटकार लगायी एवं संबंधित को निर्देश दिये कि नैमिषारण्य में चिन्हित स्थानों पर साइनेज बार्ड समय से लगवा दिये जायें। साथ ही आचार्य नरेन्द्र देव स्मृति पार्क, सीतापुर में कराये जा रहे कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित कार्यदायी संस्था को फटकार लगायी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मल्टीपर्पज सीड स्टोर एण्ड टेक्नालाजी एवं डिसेमिनेशन सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किशुनपुर, लोक निर्माण विभाग हेतु निगम द्वारा जनपद सीतापुर-लखीमपुर राज्य मार्ग सं0-21 पर ब्राड गेज रेलवे सम्पार सं0-99ए सीतापुर-मैलानी रेल सेक्शन पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण की प्रगति के बारे में संबंधित से जानकारी ली।

आचार्य नरेन्द्र देव स्मृति पार्क के कार्य में लापरवाही पर फटकार

जनपद सीतापुर शहर पर कैंची पुल के बगल में सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण, जनपद सीतापुर में पूर्वोत्तर रेलवे के सीतापुर-लखीमपुर (एस0एच0-21) मार्ग पर ऐशबाग-मैलानी सेक्शन के रेलवे सम्पार सं0-93 बी पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु, बहुद्देशीय हाल का निर्माण कार्य, अर्जुनपुर, आई0एच0एस0डी0पी0 के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बिसवा में 252 आवासों का निर्माण, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी नीमसार का मरम्मत एवं जीर्णोद्वार कार्य, आचार्य नरेन्द्र देव स्मृति पार्क, सीतापुर में स्वीकृत कार्यों एवं कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को प्रदान किये।

नैमिष में साइनेज बोर्ड न लगाने पर पर्यटन विभाग को लगी फटकार

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिपाल सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तिलक सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

दिमागी बुखार के पोस्टर स्कूलों में लगाए जाएं-डीएम

सीतापुर। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अब तक के कार्यो की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर जोर देते हुए सम्बन्धित विभागीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि जन-सामान्य तक सभी जानकारियों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बन्धित विभागों के मध्य उचित समन्वय का होना आवश्यक है।

आशा कार्यकर्ता द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु क्षेत्र में सम्पादित की जा रही समस्त गतिविधियों एवं गृह भ्रमण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री के साथ रहते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी। दिमागी बुखार पोस्टर को स्कूल में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित किया जाये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी हरिपाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधीक्षकगण एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बस्ती : निर्माण कार्यों का उपभोग प्रमाण पत्र शासन को भेजें-मंडलायुक्त
बस्ती । हर्रैया मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने निर्देश दिया है कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 से अबतक सभी निर्माण कार्यो का उपभोग प्रमाण पत्र शासन को भेजें तथा अवशेष धनराशि प्राप्त करके परियोजना पूरी करायें। समीक्षा में उन्होने पाया कि इस योजना के अन्तर्गत बस्ती में 10, संतकबीर नगर में 09 एवं सिद्धार्थनगर में 25 परियोजनाए लम्बित चल रही है। मण्डलायुक्त निर्माण कायों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। समीक्षा में उन्होने पाया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा केवल 154 सड़को की सूची उपलब्ध करायी गयी है तथा अभी भी कई सड़के इसमें शामिल नही है। उन्होने सम्पूर्ण सूची उपलब्ध कराने के लिए अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया है।

उन्होने पिछले माह समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश कि सभी कार्यदायी संस्थाए परियोजनाओं का निरीक्षण करके फोटो उपलब्ध करायें, का अनुपालन ना किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होने कहा कि बैठक में दिये गये निर्देश का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाय। रू0 50 लाख एवं उससे अधिक लागत के मण्डल की 298 परियोजनाओं का उन्होने समीक्षा किया। इसकी कुल लागत रू0 1682.35 के सापेक्ष रू0 1369.14 अवमुक्त किया गया है। इसके सापेक्ष रू0 1158.33 करोड़ व्यय किया गया है, जो 84.60 प्रतिशत है। इस दौरान 23 परियोजनाए पूर्ण की गयी है। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया है कि पूर्ण परियोजनाओं के निर्धारित कमेटी द्वारा जॉच कराके विभाग को हैंडओवर करें। उन्होने मल्टीपर्पज सीड स्टोर सॉऊघाट एवं बनकटी का कार्य प्रारम्भ ना किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया।

संतकबीर नगर में भी लैपफेड द्वारा मेहदावल एवं साथा के सीड स्टोर का कार्य बजट कम होने के कारण नही किया जा रहा है। मण्डलायुक्त द्वारा संयुक्त निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था से समन्वय बनाकर कार्य शुरू कराये। उन्होने पूर्वांचल निधि, बाढ, बार्डर एरिया प्लान के निर्माण कार्यो की समीक्षा किया। उन्होने निर्देश दिया है कि सभी विभाग रू0 50 लाख से ऊपर की सभी परियोजनाओं को इसमें शामिल करें।

बैठक का संचालन उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने किया। बैठक में सीडीओ जयेन्द्र कुमार, संत कुमार, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एन.के. पाण्डेय, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी, पुरूषोत्तम मिश्रा, उप निदेशक सुरेश चन्द्र, अधीक्षण अभियन्ता राजेश कुमार, ए.के. सिंह तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।