coronavirus death toll in punjab – Dainik Bhaskar UP/UK

केजीएमयू लैब में 09 नये मामलों में कोरोना की पुष्टि, सभी मामले लखनऊ के, दो इलाके हुए हॉटस्पॉट से मुक्त
आगरा में संक्रमण के 10 नये केस आये सामने, कुल मामले हुए 381

लखनऊ । प्रदेश में कोरोना संक्रमण की विभिन्न प्रयोगशालाओं की सोमवार को आई रिपोर्ट में कई नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रविवार को भेजे गये 461 सैंपल में से सोमवार को छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी मरीज लखनऊ से ही सम्बन्धित हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक दो महिला मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। इनमें 52 वर्षीय महिला तथा 36 वर्षीय महिला है। इसके अलावा तीन मरीज बख्शी का तालाब स्थित आरएसएम अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 65 वर्षीय पुरुष, 72 वर्षीय पुरुष और 18 वर्षीय युवक है। वहीं एक अन्य 30 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

वहीं आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक पिछले 24 घंटों में जनपद में 10 नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक जनपद में कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या अब 381 हो गई है।

इसके अलावा झांसी में भी सोमवार को पहले कोरोना केस की पुष्टि हुई। ये केस कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट इलाके का है, जहां के निवासी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सम्बन्धित गली को सील कर दिया गया है। पीड़ित को मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है।

वहीं उन्नाव जनपद में शुक्लागंज के आनंदनगर मोहल्ले की एक महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला की कानपुर में जांच कराई गई थी, वहां से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के तीन सदस्यों को आइसोलेट कर दिया। प्रशासन ने आनंदनगर मोहल्ले के एक किलोमीटर के दायरे को रेड जोन घोषित करके रास्ते और गलियों की बैरीकेडिंग करा दी है। पुराने गंगा पुल को पूरी तरह सील कर दिया गया, जबकि नवीन गंगा पुल से किसी को शुक्लागंज से कानपुर नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे पहले उन्नाव के किला क्षेत्र में तब्लीगी जमात से जुड़ा युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था।

28 दिनों में नहीं मिला मरीज, दो इलाके हॉटस्पॉट से मुक्त
लखनऊ में दो इलाके मुंशी पुलिया के पास और खुर्रमनगर अलीना एंक्लेव अब हॉटस्पॉट मुक्त हो गए हैं। पिछले 28 दिनों से इन इलाकों में कोई मरीज नहीं मिला है।

लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ में पहले 19 हॉटस्पॉट थे, इन दो इलाको मुंशी पुलिया और खुर्रमनगर अलीना एंक्लेव को मुक्त किये जाने के बाद अब कुल हॉटस्पॉट की संख्या 17 है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान हॉटस्पॉट वाले इलाको में अतिसंवेदनशीलता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के लोगों के अलावा अन्य विभागों की गतिविधियों को भी कम कराया गया है। मीडिया के लोगों के आने जाने पर पूरी तरह से रोक है।

उन्नाव के शुक्लागंज में महिला कोरोना पॉजिटिव, इलाक़े सील

उन्नाव । जनपद उन्नाव के शुक्लांगज़ नगर पालिका क्षेत्र के आनन्द नगर निवासी एक महिला की रविवारद देर रात की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसका कानपुर का आना-जाना तय था। पुलिस प्रशासन ने इलाके के कई मोहल्लों को सील कर दिया। वहीं दोनों गंगा पुलों को भी सील कर दिया गया है।

आनन्द नगर इलाके में रहने वाली एक महिला का रविवार को कानपुर में जांच हुई। देर रात उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद उन्नाव पुलिस प्रशासन हरकत में आया। रात में ही कानपुर ओर शुक्लांगज़ को जोड़ने वाले नवीन ओर पुराना यातायात पुल को सील कर दिया गया। यहां तक इमरजेंसी सेवाओं को भी आने जाने से मना कर दिया गया। वहीं क्षेत्र के राजधानी मार्ग के सुभाष नगर, मदनी नगर, आनन्द नगर, करीमुल्ला कालोनी, ऋषि नगर को सील कर हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया। पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। इसके अलावा अलीनगर, अहमद के इलाकों में भी संदिग्ध चिन्हित किये गए है जिनकी जांच की जा रही है।

PM मोदी बोले-कई महीनों तक रहेगा कोरोना महामारी का असर, न बरतें कोताहीः
नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का असर आने वाले कई महीनों तक रहेगा तथा केंद्र और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे इस महामारी से लड़ने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को फिर सक्रिय करने पर ध्यान केंद्रित करें।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद करते हुए कहा कि चेहरे पर मॉस्क पहनने तथा आपस में दो गज की दूरी बनाए रखने जैसे उपायों को दैनिक जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में अब तक दो बार पूर्णबंदी (लॉकडाउन) हो चुका है तथा इसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। इन उपायों से पिछले एक-डेढ़ महीनों के दौरान हजारों लोगों की प्राण रक्षा संभव हो पाई है।

उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या दुनिया के अनेक देशों के सम्मिलित आबादी के बराबर है। मार्च महीने की शुरुआत में भारत और दुनिया के अनेक देशों में एक जैसी स्थिति थी, लेकिन समय पर उठाए गए कदमों के कारण बड़ी संख्या में लोगों की प्राणरक्षा संभव हो पाई।

प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है तथा इस बारे में सतत जागरूक रहने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना वायरस आने वाले कई महीनों तक अपना असर दिखाएगा।

मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री का यह संवाद दूसरे लॉकडाउन (3 मई) की अवधि पूरी होने के कुछ दिन पूर्व आयोजित हुआ। मोदी और मुख्यमंत्रियों ने इस बात पर चर्चा की कि 3 मई के बाद लॉकडाउन की अवधि पूरी होने के बाद इसे किस तरह और किस सीमा तक हटाया जाए।

मोदी ने राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे महामारी से सर्वाधिक प्रभावित रेड जोन इलाकों में प्रतिबंधात्मक दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रयास यह होना चाहिए कि रेड जोन (अधिक प्रभावित) क्षेत्रों को ऑरेंज जोन (आंशिक प्रभावित) तथा बाद में ग्रीन जोन (सुरक्षित) में बदला जा सके।

महामारी के खिलाफ लड़ाई में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों की भागीदारी की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि आम आदमी अपने स्वास्थ्य के बारे में खांसी और सर्दी जैसी लक्षणों की सूचना देने के लिए आगे आ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं को महामारी का मुकाबला करने के लिए नए शोध करने चाहिए।

प्रधानमंत्री ने ग्रीष्म ऋतु और उसके बाद वर्षा ऋतु में होने वाली बिमारियों पर भी ध्यान देने का आग्रह किया।

विदेशों में बसे भारतीयों को स्वदेश लाने के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही उनके परिवार वालों के लिए कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या न पैदा न हो।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्रियों ने संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर महामारी पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। मुख्यमंत्रियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखे जाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्रियों ने यह भी सलाह दी कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने महामारी का मुकाबला करने में चिकिस्ताकर्मियों और पुलिसबलों के भारी योगदान के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

प्रधानमंत्री की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यह चौथी बैठक थी। इसके पहले उन्होंने 20 मार्च, 2 अप्रैल और 11 अप्रैल को ऐसा संवाद किया था।