cow death – Dainik Bhaskar UP/UK

अग्नि हादसे के बाद उत्तरप्रदेश के पशुधन मंत्री पहुँचे घटनास्थल पर
वैभव शर्मा

गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र के कनावनी में ह्रदय विदारक हादसे के बाद गौ प्रेमियों के साथ सभी की आंखे नम हो गई है। कनावनी में चारों ओर गमगीन माहौल पसरा हुआ है। इस समय केवल प्रशासनिक अधिकारियों का लावा लश्कर के साथ चलने वाले जवानों के बुटो की खटखट और गाड़ियों की गड़गड़ाहट इस सन्नाटे को चीर रही है। जगह जगह लोग एकत्रित होकर इस हादसे के बारे में ही बाते कर रहे है। इस हादसे की चितकर ने प्रदेश शाशन को हिला कर रख दिया है। यही कारण है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मराज सिंह को घटना स्थल पर भेजा। आज शाम 5 बजे पशुधन मंत्री अपने लश्कर के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए। खास बात यह है कि घटनास्थल पर पशुधन मंत्री धर्मपाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अब किसी भी गौशाला के आस पास कोई भी कबाड़ियों का गोदाम, डंपिंग ग्राउंड और झुग्गियों को विकसित नही होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गौशाला संचालक ने उन्हें बताया है कि उसने कई मर्तबा प्रशासन को कबाड़ियों के अवैध कब्जे के बारे में अवगत कराया था, लेकिन प्रशासन ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की। मंत्री ने बताया है कि गौवंश की मौत का घटनाक्रम ह्रदय विदारक है। इसलिए वो यहा आये है। जो भी घटनाक्रम के लिए दोषी है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पीड़ितों को कानून और नियमों के तहत हर संभव मदद दी जायेगी।

आपको बता दे कि इंदिरापुरम क्षेत्र के कनावनी गांव में अचानक घटित हुए अग्नि हादसे में तीन दर्जन से भी अधिक गौवंश अकाल मौत का शिकार हो गए थे। वही डेढ दर्जन से अधिक गौवंश घायल हो गए थे। दमकल विभाग ने ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू किया था। अग्नि हादसे में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम और एसएसपी को घटनास्थल पर जाने के आदेश देते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट तलब की थी।

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी बोले-

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ महेश कुमार ने बताया कि अग्नि हादसे में घायल सभी गौवंश का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए 38 गौवंश के इलावा अभी तक कोई अन्य दुख भारी सूचना नही है।

चारों ओर पसरा है सन्नाटा-

कनावनी में सोमवार को लोग मदद के लिए चीख रहे थे तो वही अब गौवंश की अग्नि हादसे में मृत्यु के बाद चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ है। गौ प्रेमियों के साथ पूरे प्रदेश में सब की आंखे घटना के बाद से नम है। हर कोई घटना पर चर्चा करते हुए दुख व्यक्त कर रहा है। घटनास्थल पर केवल गाड़ियों की गड़गड़ाहट और सुरक्षा बल के बुटो की खटखट की आवाज गुंज रही है।

अग्नि हादसे के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा प्रकोष्ठ ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन-

अग्नि हादसे के बाद गौ रक्षक आक्रोशित हो चुके है। गौ सेवा से जुड़ी संस्था जगह-जगह प्रशासन को ज्ञापन दे रही है। गाजियाबाद में भी विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा प्रकोष्ठ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देते हुए गौ रक्षक ने गौवंश की सुरक्षा मजबूत करने की मांग उठाई है। वही गौ रक्षक ने पहले हुए गौवंश से जुड़े प्रकरण में पुलिस पर भी सवाल खड़े किए है।

हॉट सिटी में अग्नि का तांडव,39 गौवंश की ह्रदय विदारक मौत
वैभव शर्मा

गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव की एक गौशाला में अचानक लगी आग ने वहाँ मौजूद तीन दर्जन से भी अधिक गौवंश को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन से तलब की है। यही नही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुँच कर जांच करने के निर्देश दिए है। दमकल विभाग की एक दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुँच कर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दैनिक भास्कर को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में श्री कृष्णा सेवा गौशाला के पास झुग्गियों में सोमवार दोपहर को आग लग गई। आग झुग्गियों से शुरू होकर फैलने लगी। आग लगने से झुगी के अंदर रखे छोटे गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गए और फटने शुरू हो गए। जिससे आग विकराल रूप लेकर गौशाला तक पहुँच गई। आग ने गौशाला के अंदर गौवंश को अपनी चपेट में ले लिए जिसमें तीन दर्जन से ज्यादा गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई और डेट दर्जन से ज्यादा गौवंश आग की चपेट में आने से घायल हो गए।

गौशाला के अध्यक्ष सूरज ने बताया कि गौशाला के अंदर सौ से ज्यादा गौवंश मौजूद थे। झुग्गियों के पास कूड़े में आग लगाई जाती है। कूड़े में लगी आग ने झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया और गौशाला तक पहुँच गई। गौशाला में आग लगने से तीन दर्जन से अधिक गौवंश आग की चपेट में आ गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है, वही डेट दर्जन से अधिक गौवंश आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका इलाज किया जा रहा है।

गौवंश की मौत पर बिलख पड़ी महिलाएं और बच्चे-

गौवंश अग्नि कांड की जैसे ही सूचना आग की तरह महानगर में फैली, गौवंश प्रेमियों की भीड़ मौके पर पहुँचनी शुरू हो गई। इस मौके पर लाचार महिलाओं और बच्चों को बिलखते हुए देखा गया। वे नही समझ पा रहे थे कि इन बे जुबानों को अग्नि के ताप से कैसे बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने लिया घटनाक्रम का संज्ञान-

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने 24 घंटों में पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वही पूरे घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट मांगी है।