cremated – Dainik Bhaskar UP/UK

सीतापुर : सपा पूर्व विधायक का निधन, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
सीतापुर। सांडा जिले के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक बिसवां रामपाल यादव 62 वर्ष की उम्र में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में सोमवार देर रात निधन हो गया। पूर्व विधायक काफी समय से बीमार चल रहे थे वह शुगर, किडनी व ह्रदय रोग से पीडि़त थे। उनके निधन की सूचना जैसे ही क्षेत्र में पहुंची समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों द्वारा मंगलवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गाँव भानपुर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया जहाँ उनके असामयिक देहावसान पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों कस्बा तंबौर सहित जनपद व प्रदेश स्तरीय नेताओं की श्रद्धांजलि व अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया।

सभी ने कहा जुझारू नेता थे स्व. रामपाल यादव

दोपहर ढाई बजे पैतृक घर के सामने उनके खेत में ज्येष्ठ पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ थी। उनके निधन के समाचार सुनते ही कस्बे के रामपाल सिंह रामकिशोरी देवी इंटर कॉलेज, सरदार पटेल, रेडियन्स, लोहिया व अन्य इण्टर कालेजों में शोकसभा कर बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

पूर्व विधायक का राजनैतिक सफर

पूर्व विधायक रामपाल यादव की पत्नी शांति देवी मौजूदा समय बिसवां ब्लाक की ब्लाक प्रमुख हैं ।जिनके बड़े पुत्र जितेन्द्र यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं जबकि छोटे पुत्र रामेन्द्र यादव उनका प्लाईवुड समेत अन्य कारोबार सँभाल रहे हैं। समाजवादी पार्टी से अनबन के बाद उन्होंने कांग्रेस, बसपा व भाजपा का दामन संभालने के बाद अभी कुछ माह पहले ही पुनः समाजवादी पार्टी में शामिल होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी उठायी थी। रामपाल यादव के दोबारा से समाजवादी पार्टी में वापसी के बाद जिले में सपा को काफी मजबूत माना जाने लगा था क्योंकि रामपाल यादव की हर जाति वर्ग में काफी लोकप्रियता थी व पार्टी कार्यकर्ताओं में भी अच्छी पकड़ थी। जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक रामपाल यादव के चाहने वालों की लम्बी फेहरिस्त है। इसी को देखते हुए सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने रामपाल यादव को लोकसभा प्रभारी बनाकर 2024 फतह करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

इस दुःखद मौके पर सांसद राजेश वर्मा, रामकृष्ण भार्गव विधायक मिश्रिख, प्रमोद वर्मा, शमीम कौशर सिद्दीकी, अनिल वर्मा विधायक, आनंद भदौरिया, नीरज वर्मा झल्लर, फिदा हुसैन अंसारी पूर्व उच्य शिक्षा सेवा आयोग उत्तर प्रदेश, भरत त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव पूर्व विधायक, दिग्विजय सिंह देव, पवन सिंह चैहान एमएलसी, शिव कुमार गुप्ता, राममूर्ति मधुकर, मनीष रावत विधायक, झीन बाबू पूर्व विधायक, विनोद गौतम, जहीर अब्बास, रामपाल राजवंशी, छत्रपाल यादव, नरेंद्र वर्मा पूर्व विधायक, महेंद्र यादव पूर्व विधायक, राकेश सिंह पूर्व एमएलसी, अफजाल कौसर, अनुपम वर्मा, तौकीर खान (अल्लन) राजकिशोर प्रधान, पवन वर्मा (रामू वर्मा) रामहेत भारतीय, विवेक सिंह (तुलसी भैया) फहीम खान, रिजवान मंसूरी, मुन्ना मुजम्मिल खान, रेहान सभासद समेत हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।