#CrownPrince – Dainik Bhaskar UP/UK

पहली बार इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी, नेशनल पैलेस में हुआ भव्य स्वागत
अदिस अबाबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंचे हैं। इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने नेशनल पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया है। नेशनल पैलेस में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। पीएम ने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही अपनेपन का एहसास हुआ। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अहमद अली ने मोदी की सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा यह बात कहते हैं कि अफ्रीका के साथ साझेदारी उसकी जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने अपनी कुछ एक्स पोस्ट के जरिए इथियोपिया में लैंड करने और वहां मिले बेहतरीन स्वागत की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। सबसे पहली पोस्ट में पीएम ने लिखा, कुछ देर पहले ही अदीस अबाबा पहुंचा हूं। प्रधानमंत्री अली द्वारा हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के भाव से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इथियोपिया एक महान इतिहास और जीवंत संस्कृति वाला देश है। भारत-इथोपिया के बीच गहरे सभ्यतागत संबंध हैं। मैं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए इथोपियाई नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी लिखते हैं कि अदीस अबाबा हवाई अड्डे पर मैंने प्रधानमंत्री अली के साथ एक पारंपरिक कॉफी समारोह में भाग लिया। यह समारोह इथोपिया की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

साथ कार में बैठकर गए विज्ञान संग्रहालय
पीएम ने ये भी बताया कि हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के बाद प्रधानमंत्री अली मुझे अपने साथ कार में बैठाकर शहर के विज्ञान संग्रहालय को दिखाने के लिए ले गए। इथोपिया का ये संग्रहालय विज्ञान और नवाचार के तमाम पहलुओं को बखूबी प्रदर्शित करता है। साथ ही यह भी बताता है कि कैसे इनका उपयोग इथोपिया की प्रगति के लिए किया जा सकता है?

जॉर्डन के क्राउन प्रिंस का पीएम मोदी को विशेष सम्मान, हुए ये पांच बड़े समझौते
नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जॉर्डन यात्रा में शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय बैठकों के अलावा मंगलवार को क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला-द्वितीय के साथ भी मुलाकात की। भारत के शीर्ष नेता की इस यात्रा के निष्कर्ष के रूप में दोनों देशों के बीच पांच अहम दस्तावेज सामने आए हैं।

जिनमें 2 एमओयू, 1 समझौता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम से जुड़ा चार वर्षीय नवीनीकरण दस्तावेज के साथ ही सफल डिजिटल समाधानों को लेकर सहयोग बढ़ाने के लिए एक आशय पत्र समेत 5 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम मोदी और क्राउन प्रिंस ने साथ में जॉर्डन के प्राचीन और ऐतिहासिक संग्रहालय का व्यक्तिगत दौरा किया। जिसमें जॉर्डन के क्राउन प्रिंस ने भारतीय पीएम को एक विशेष भाव के साथ सम्मान देते हुए न केवल उन्हें अपनी पर्सनल कार में बिठाकर संग्रहालय तक ले गए। बल्कि इस दौरान अल हुसैन ने गाड़ी भी खुद ही चलाई। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री की जॉर्डन यात्रा की औपचारिक समाप्ति के साथ ही उन्हें विदाई देने के लिए फिर से अपनी गाड़ी में बिठाकर हवाई अड्डे तक छोड़ने के लिए भी गए। दोनों के बीच इन खूबसूरत और आत्मीय पलों की तस्वीरों को भारत के शीर्ष नेता ने एक्स पर अपनी कुछ पोस्ट के जरिए साझा किया है।

विदेश मंत्रालय ने बताया, प्रधानमंत्री की जॉर्डन यात्रा के 5 मुख्य परिणाम दस्तावेजों में नई-नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए किया गया एक समझौता ज्ञापन (एमओयू), दोनों देशों के बीच जल संसाधन प्रबंधन और विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए हुआ एमओयू शामिल है। पेट्रा और एलोरा की गुफाओं के बीच सांस्कृतिक संबंध जोड़ने एक समझौता भी दोनों देशों के बीच हुआ है। इसके अलावा 2025-2029 तक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का नवीनीकरण और डिजिटल समाधानों को लेकर सफलतापूर्वक साझा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक आशयपत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में जॉर्डन की अपनी यात्रा को फलदायी बताते हुए किंग अब्दुल्ला और जॉर्डन के लोगों को उनकी असाधारण मित्रता के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि हमारी चर्चाओं ने नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, डिजिटल परिवर्तन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विरासत सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत बनाया है। हमने मिलकर जो परिणाम प्राप्त किए हैं। वे हमारे नागरिकों की प्रगति, समृद्धि के लिए नए मार्ग प्रशस्त करेंगे। प्रधानमंत्री ने क्राउन प्रिंस का जॉर्डन से विदा होते समय हवाईअड्डे पर आने के लिए आभार व्यक्त किया है।