cyber crime – Dainik Bhaskar UP/UK

साइबर ठगी से सावधान! पीएनबी बैंक के नंबर पर मांगा ओटीपी, लूट लिए हजारों रुपये
फतेहाबाद जिले में एक ओर युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। गूगल पर सर्च किए गए पंजाब नेशनल बैंक के नंबर पर जब युवक ने फोन किया तो ठग ने उसे बातों में फंसाकर उससे ओटीपी पूछा और उसके खाते से 94 हजार 901 रुपये निकाल लिए। इस पर पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद अब शुक्रवार को साइबर थाना फतेहाबाद में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में रतिया के गांव पिलछिया निवासी गुरदीप सिंह ने कहा है कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। जब वह अपने खेत में काम कर रहा था तो उसने अपने दोस्त को 2 हजार रुपये भेजने थे परंतु उसके पास पैसे ट्रांसफर नहीं हुए।

इस पर उसने गुगल पर पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर नंबर को सर्च किया। गूगल से मिले फोन नंबर पर जब उसने बातचीत की तो उसने उसे एनीडेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद उसने यह ऐप मोबाइल फोन में डाउनलोड कर लिया। इसके बाद फोन पर युवक ने उससे ओटीपी पूछा। गलती से यह ओटीपी युवक को बता दिया। इसके बाद उसे पंजाब नेशनल बैंक के खाते में से 94 हजार 901 रुपये कट गए। इसके बाद जब उसने उस नंबर पर दोबारा कॉल की तो उसने उसका नंबर ब्लाक कर दिया। गुरदीप सिंह ने कहा कि इसके बाद उसे अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला और उसने इस बारे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में अब साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीतापुर : साइबर क्राइम को लेकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीतापुर की इमलिया सुल्तानपुर नगर इकाई द्वारा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इमलिया में साइबर क्राइम को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विभाग संयोजक विजय शंकर पाण्डेय की उपस्थिति रही। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही इमलिया सुल्तानपुर के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने संगोष्ठी में उपस्थित होकर साइबर क्राइम के सम्बंध में विस्तृत रूप से बताते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक रहने व सावधानी बरतने की बात कही।

वहीं इस अवसर पर तहसील सह संयोजक सुमित अवस्थी, नगर मंत्री शोभित तिवारी, पूर्व तहसील सह संयोजक अमन दीक्षित, शिक्षिका नीतू अग्रवाल, शिवानी, मोनिका पाण्डेय, रूबी राठौर सहित शिक्षक/शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

रोहतक में साइबर ठगों ने बनाया एक युवक को अपना शिकार, लूटे हज़ारों रुपए
हरियाणा के रोहतक जिले में एक युवक से साइबर ठगों ने 45 हजार रुपए ठग लिए। ठगों ने युवक को खाते में 15 हजार रुपए भेजने का लालच दिया। इसके बाद उसके खाते की जानकारी मांगकर 45 हजार रुपए की निकासी कर ली। ठगी का पता चलने पर युवक ने तुरंत खाते को बंद कराया। मामले में पुलिस को शिकायत देने के बाद केस दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

परिचित बनकर किया फोन
रोहतक के काठ मंडी निवासी संतकुमार ने पुलिस को बताया है कि उनके पास एक परिचित के नाम से फोन आया। वह युवक की बातों में आ गए। युवक ने कहा कि वह उनके खाते में 15 हजार रुपए भेजना चाहता है, इसलिए अपने अकांउट की जानकारी दे दो।

उन्होंने युवक को कुछ जानकारियां दीं और जैसा उसने कहा वह अपने फोन में करते गए। इस बीच उनके खाते से 45 हजार की निकासी का मैसेज आया। उन्हें शक हुआ तो बैंक को फोन लगाया। वहां से मामले की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत अपना खाता बंद करवाया।

अभी तक नहीं लगा पता
पीड़ित का कहना है कि उन्हें फोन करने वाले आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले में महम थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के फोन को ट्रेस करने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

हरियाणा में साइबर ठगो ने 3 लोगो को लगाया लाखों का चूना, पढ़िए पूरी खबर
हरियाणा के पानीपत जिले के तीन लोगों से साइबर ठगों ने 1 लाख 17 हजार 673 रुपए का चूना लगा दिया। इन तीन लोगों में से दो लोगों को साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर चूना लगाया। तीसरे युवक से बिना किसी तरह की जानकारी लिए ही उसका खाता खाली करवा दिया गया।

तीनों मामलों की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस को दी। तीनों शिकायतों के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

केस एक: बिना जानकारी के खाते से निकाले 44461 रुपए

बापौली थाना पुलिस को दी शिकायत में गोरधन ने बताया कि वह गांव बहरामपुर का निवासी है। 6 जनवरी 2022 की सुबह 11 बजे उसके मोबाइल फोन पर एसबीआई बैंक की तरफ से एक एसएमएस आया, जिसमें उसके खाते से 3 बार क्रमश: 19860, 20601, 4000 रुपए की ट्रांजेक्शन हुई है।

गोरधन का कहना है कि उसके पास न ही कोई कॉल आई। न उसने किसी लिंक पर क्लिक किया। न किसी से खाता संबंधित कोई जानकारी शेयर की और न ही कोई ओटीपी शेयर किया। फिर भी उसके खाते से नकदी की निकासी हो गई, जबकि यह नकदी निकासी तक उसने नहीं की है।

केस दो: लोन देने के बहाने हड़पे 48310 रुपए

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत सिंह ने बताया कि वह मॉडल टाउन का रहने वाला है। वह जाटल रोड पर कोटा स्टोन पत्थर का काम करता है। उसने अपने काम को और बढ़ाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी और उसने करीब 7 माह पहले उसने टाटा कैपिटल मे 10 लाख लोन के लिए ऑनलाइन अप्पलाई किया था, जो फाइल रिजेक्ट हो गई थी। 26 फरवरी दोपहर 12:53 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद का नाम आरती बताया।

साथ ही बताया कि वह टाटा कैपिटल से बात कर रही है। उसने कहा कि उसकी लोन फाइल उसके पास आ गई है। लोन की आगामी प्रक्रिया के लिए उसके दूसरे नंबर पर आईडी प्रूफ और बैंक से संबंधित स्टेटमेंट, फोटो व्हाट्सऐप करने को कहा। कुछ देर बाद अलग-अलग नंबरों से कॉल आई, जिन्होंने लोन पास हो जाने के बारे में कहा। इसके बाद उन सभी ने प्रोसेसिंग फीस 7192 रुपए, इंश्योरेंस चार्ज 19332 रुपए व जीएसटी चार्ज 21786 रुपए विभिन्न खातों में डलवा लिए।

उक्त राशि लेने के बाद ठगों ने उससे बॉन्ड पेमेंट के नाम पर 15000 रुपए और जमा करवाने के लिए कहा। मगर अब उसे खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने और रुपए नहीं डलवाए। इसक बाद ठगों ने भी उसकी कॉल रिसीव करनी बंद कर दी।

केस तीन: बैंककर्मी बनकर खाते से निकाले 24902 रुपए

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में राजपाल ने बताया कि वह भगत नगर तहसील कैंप पानीपत का रहने वाला है। वह बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी होटल में काम करता है। 3 मार्च को उसने अपने क्रेडिट कार्ड का बैलेंस पता करने के लिए उसने कस्टमर केयर में कॉल की थी। काल डिस्कनेक्ट होते ही उसके पास एक एक कॉल आई।

उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उसकी मदद करने के बहाने बात करनी शुरू की। बातचीत के दौरान उसने ओटीपी पूछ लिया। ओटीपी बताने के कुछ ही देर बाद उसके खाते से 24902 रुपए डेबिट हो गए। इसके बाद पीड़ित ने फिर से उस कथित बैंककर्मी को फोन किया तो तब से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था।

फतेहपुर जिले के थानों में साइबर अपराध के खिलाफ चला जागरूकता अभियान
भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर। बुधवार को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के सभी जनपद में साइबर क्राइम के प्रति जनमानस को जागरूक करने व इससे बचाने के उद्देश्य के तहत प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस आयोजित किये जाने के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों द्वारा साइबर जागरूकता दिवस आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य के तहत लोगों को साइबर अपराध के प्रकार व इससे बचने के उपायों के बारे जानकारियां प्रदान की गयी। तथा पम्पलेट आदि वितरण किया गया।

सभी थानो द्वारा अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, बैंक, एटीएम, प्रमुख बाजार, बस अड्डे, चौराहे, प्रमुख व्यावसायिक दुकानों, गांव-कस्बे व अन्य जगहों पर पुलिस द्वारा जाकर लोगों को समझाया गया।आमजनमानस में साइबर अपराधों के बारे में सही जानकारी न होने के कारण साइबर अपराधियों द्वारा उन्हें अपने चंगुल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई को ठग लिया जा रहा है। साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से पहले लोगों का डाटा एकत्र करने के उपरान्त उन्हे बैंक कर्मी या विभिन्न कम्पनियों का कस्टमर केयर बनकर फोन कर केवाईसी आदि के नाम पर उनके बैंक खाता, एटीएम नं0, सीवीवी नं0, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड आदि गोपनीय जानकारियों प्राप्त कर ली जाती है।

इसके अतिरिक्त फोन के माध्यम से बरगलाकर क्विक सपोर्ट/एनीडेस्क जैसे रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर भी खातों से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ली जाती है । खातों से सम्बन्धित प्राप्त की गयी उपरोक्त गोपनीय जानकारी के माध्यम से साइबर अपराधियों द्वारा लोगों का मेहनत से कमाया गया पैसा व उनकी जमा पूँजी उनके खातों से बेईमानी करके निकाल ली जाती है ।

किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, डेबिट कार्ड / केडिट कार्ड डिटेल एवं यूजर आईडी पासवर्ड शेयर न करें, चाहें वह बैंक कर्मी हो या ट्रेजरी आफिसर या अन्य कोई । कोई व्यक्ति यदि बातों-बातों में आपसे कोई रिमोट एक्सेस एप जैसे- क्वीक सपोर्ट, एनीडेस्क आदि डाउलोड करने को कहे तो कदापि डाउनलोड न करें। विभिन्न माध्यमो जैसे एसएमएस, ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज आदि पर प्रसारित / प्राप्त हो रहे लिंक को न खोलें।

किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च करके प्रयोग में न लायें नम्बर प्राप्त करने हेतु उस कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराये गये डाक्यूमेंट को देखें या केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध नम्बर का प्रयोग करें । एटीएम से पैसे निकालते समय ध्यान रखें कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका एटीएम कार्ड बदल न पायें एवं पैसा निकालने से पूर्व उस मशीन में स्कीमर एवं कैमरा न लगा हो चेक कर ले। अपने मोबाइल को किसी अनजान व्यक्ति को न दें।

कभी-कभी गलत व्यक्तियों के हाथ में मोबाइल जाने से उसके द्वारा पोर्ट का मैसेज भेजकर पोर्ट आउट नम्बर प्राप्त कर लिया जाता है और आपके नम्बर की दूसरी सिम प्राप्त कर अवैध ट्रान्जेक्शन कर लिये जाते है। विभिन्न सरकारी आवास योजनाओ का लाभार्थी बताकर यदि कोई पैसे मांगे तो कदापि पैसे न दे। यदि आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज या काल आता है कि आपके दोस्त ने रुपये भेजे है उसे रिसीव कर ले और यदि आप उस लिंक को क्लिक करेंगे तो आपके खाते में राशि आ जाएगी तो ध्यान रखे कि यह काल फ्रॉड की भी हो सकती है और इस पर क्लिक करने से आपके खाते से रूपये कट सकते है>

अतः जाँच परख के बाद ही लेन देन करे । क्यूआर कोड को बेहद सावधानी से स्कैन करे व पूर्ण जांच कर ले । किसी भी प्रकार की साइबर क्राइम सम्बन्धी शिकायत को दर्ज कराने केलिए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल फ्री नं0 1930 या 112 डायल करने या अपने बैंक को घटना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये नजदीकी थाने या जनपदीय साइबर क्राइम सेल में सूचना देने के सुझाव दिये।