debris – Dainik Bhaskar UP/UK

सिलक्यारा सुरंग हादसा : टनल के अंदर 6 इंच की पाइप हुई आर-पार, मलबे में फंसे श्रमिकों का बढ़ा हौसला
उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान में आज एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइपलाइन बिछाकर सेकेंडरी लाइफ लाइन बनाने के लिए की जा रही ड्रिलिंग पूर्ण कर मलवे के आर पार 53 मीटर लंबी पाइपलाइन डाल कर इसके जरिये फंसे श्रमिकों तक खाद्य सामग्री पहुचाने की तैयारी की जा रही है।

जानिए क्या कहा रेस्क्यू अभियान के प्रभारी ने

आज शाम लगभग साढ़े चार बजे एनएचएआईडीसीएल के निदेशक अंशुमनीष खलखो, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और टनल के भीतर संचालित रेस्क्यू अभियान के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि गत नौ दिनों से चल रहे रेस्क्यू की इस पहली कामयाबी के बाद श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के अहर्निश प्रयास तेजी से संचालित किए जाएंगे।

सुरंग में फंसे श्रमिकों का बढ़ा भरोसा

सुरंग में फंसे श्रमिकों के जीवन की रक्षा के लिए अबतक 4 इंच की पाइपलाइन ही लाइफलाइन बनी हुई थी। अब सेकेंड्री लाइफ लाइन के तौर पर छह इंच व्यास की पाइप लाइन मलवे के आरपार बिछा दिए जाने के बाद श्रमिकों तक बड़े आकार की सामग्री व खाद्य पदार्थ तथा दवाएं और अन्य जरूरी साजो सामान के साथ ही संचार के उपकरण भेजने में सहूलियत होगी। जिससे अंदर फंसे श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित बनाये रखने का भरोसा कई गुना बढ़ा है। इस अच्छी खबर के बाद श्रमिकों और उनके परिजनों साथ ही रेस्क्यू के मोर्चों पर खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है और रेस्क्यू के अन्य विकल्पों को लेकर अब उम्मीदें उफान पर हैं।

उत्तराखंड शासन ने रेस्क्यू में जुटे लोगों को बधाई दी

इस बीच उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने आज परियोजना व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुरंग का निरीक्षण कर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और सेकेंडरी लाइफलाइन बनाने के काम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर रेस्क्यू में जुटे लोगों को बधाई दी।

ऋषिकेश में लैंडस्लाइड : रिसॉर्ट पर गिरा पहाड़ का मलबा, लापता हुए पांच लोग
हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। ऋषिकेश में लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ का पूरा मलबा एक रिसॉर्ट पर गिरा, जिसमें 5 लोगों के लापता होने की खबर है। पौडी की SSP श्वेता चौबे ने घटना की पुष्टि की है।

इधर, उत्तराखंड के टिहरी जिले में ही शिवपुरी टनल में पानी भरने से यहां काम कर रहे 114 मजदूर और इंजीनियर फंस गए। इस प्रोजेक्ट पर L&T कंपनी काम कर रही है। टिहरी पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार सिंह के हवाले से बताया- टनल में अचानक 4 से 5 फिट पानी भर गया था। टनल में 300 फीट पर 114 मजदूर और इंजीनियर फंस गए।

कंपनी मैनेजर ने इसकी सूचना शिवपुरी थाने को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने फौरन इन लोगों को यहां से निकाला। शिवपुरी पुलिस के मुताबिक, टनल के बाहर पहाड़ का मलबा जम गया था, जिसकी वजह से अंदर 4 से 5 फिट तक पानी भर गया। बाद में पोकलेन मशीनों और रस्सी के सहारे लोगों को निकाला गया। उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से जारी बारिश की वजह से गंगा नदी टिहरी, हरिद्वार और ऋषिकेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश की स्थिति पर नजर रखने के लिए सोमवार सुबह हाई लेवल मीटिंग की। दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोक दी गई है।

यहां भारी बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम। यहां मध्यम बारिश होगी: झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़।

देहरादून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ढही

इसके अलावा उत्तराखंड के मालदेवता में लगातार बारिश के बीच देहरादून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई। वहीं मंदाकिनी नदी में बाढ़ की वजह से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद हो गया। इसकी वजह से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई है।

शिमला में मंदिर पर गिरा पहाड़ का मलबा, 25 लोग दबे

उधर, माचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड, बादल फटने और बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 43 लोगों की जान चली गई। शिमला के समरहिल इलाके में स्थित शिव बावड़ी मंदिर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। 25 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। अब तक 2 बच्चों समेत 8 शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू जारी है। वहीं सोलन में सोमवार को बादल फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। जादोन गांव में देर रात हुई इस घटना में दो घर बह गए, जिसमें 3 लापता हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में 55 घंटे से बारिश जारी, घर-कस्बे जलमग्न; चंडीगढ़-मनाली NH समेत 800 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में बीती रात भारी बारिश से तबाही हुई है। 55 घंटे से जारी हैवी रेन से हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर ब्यास, पौंग डैम, रंजीत सागर और सतलुज नदी के कैचमेंट एरिया में बादल फटने जैसी घटनाओं से भारी तबाही की चेतावनी दी गई है। इसी तरह 9 जिले में कल तक फ्लैड फ्लड की भी चेतावनी दी गई है।

मध्यप्रदेश में बूंदाबांदी होगी, लेकिन तेज बारिश नहीं, 18 अगस्त तक ऐसा ही मौसम

प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। जबलपुर और ग्वालियर में धूप-छांव वाला मौसम रहने का अनुमान है।

पंजाब में बारिश का यलो अलर्ट, भाखड़ा में खतरे के निशान से 6 फीट नीचे वाटर लेवल

पंजाब में मौसम विभाग की तरफ से आज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में बीच-बीच में बारिश हो सकती है। इसके साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। जिससे बीते कुछ दिनों में बढ़ी गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना हैं। राजधानी रायपुर में रविवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। आज भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं बस्तर और सरगुजा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

काशी : ‘विकास’ के लिए भोले की नगरी में तोड़फोड़, मलबे में मिले शिवलिंग, देखे VIDEO
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में  विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण योजना के तहत श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम शुरू हो चुका है.  विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में हो रही तोड़-फोड़ से निकलने वाले मलबे को जहां तहां फेंके जाने की आशंका अब मूर्त रूप में सामने आने लगी है। इन मलबों को नालों के समीप फेंकने का काम शुरू हो गया है। इन मलबों का उपयोग गहरे गड्ढे वाले प्लाट को भरने में इस्तेमा किया जा रहा है। कॉरिडोर के रास्ते में आने वाली इमारतों को तोड़ा जा रहा है. यहां लंका थाना क्षेत्र के रोहित नगर में तोड़फोड़ के दौरान इमारतों के मलबे में बहुत से शिवलिंग भी पड़े दिखे. इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी फैल गई. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और संत भी वहां पहुंचे, जिन्होंने विरोध जताया.

ऐसा ही एक मामला बुधवार को अस्सी क्षेत्र में सामने आया जिसके बाद से क्षेत्रीयजनों में काफी आक्रोश है। इस बाबत क्षेत्रीय सपा पार्षद कमल पटेल ने कहा है कि वह क्षेत्रीय जनता के साथ हैं। इस मसले पर पार्टी और क्षेत्रीय जनता संग बैठक कर व्यापक जनविरोध जताया जाएगा। इस मलबे से संबंधित विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। क्षेत्रीय जनता और राजनितक दलों के प्रतिनिधि इस मामले में लंका थाने पहुंच गए हैं। इस संबंध में कमिश्नर और काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र के चेयरमैन दीपक अग्रवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन उठा नहीं।

सोशल मीडिया में इसकी बहुत चर्चा हो रही है

इमारतों को गिराने में निकले शिवलिंग को मलबे के साथ नहीं डालना चाहिए था. इस मामले में कांग्रेस नेता अजय राय की तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है. हालांकि मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है.

वायरल हो रहे हैं वीडियो और तस्वीरें

मलबे के साथ फेंके गए शिवलिंगों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य के दौरान शिवलिंगों के अपमान को लेकर भारी नाराजगी है.

देखे VIDEO

https://twitter.com/sengarlive/status/1075266770271780864

लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी

रोहित नगर में मलबे में फेंके गए शिवलिंगों को देखकर लोगों में भारी नाराजगी है. हालात तनावपूर्ण होने की आशंका के चलते मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है.

मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने मलबे में फेंके गए शिवलिंग अपने साथ ले जाने शुरू कर दिए थे. हालांकि, पुलिस ने लोगों को शिवलिंग उठाने से रोका. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी मंगाकर शिवलिंगों को थाने भिजवा दिया

हंगामे के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

मामले की सूचना होने पर संत और कांग्रेस नेता अजय राय भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जाएगी कि बड़ी संख्या में शिवलिंग कहां से आए और इन्हें मलबे के रूप में किसने फेंका. पूर्व विधायक अजय राय ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘धर्म के नाम पर बनी सरकार का असली चेहरा सामने आ गया. सरकार काशी में मंदिरों को तुड़वाने के साथ शिवलिंगों को नाले के पास फेंक रही है.’