delhi Headlines – Dainik Bhaskar UP/UK

राष्ट्रपति ने तीजन बाई, मनोज वाजपेयी, गौतम गंभीर समेत कई लोगों दिए पद्म पुरस्कार, देखें तस्वीर
पत्रकार देवेन्द्र स्वरूप को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान, धर्मपत्नी सुषमा अग्रवाल ने प्राप्त किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की लोक गायिका तीजन बाई, पर्वतारोही बछेन्द्री पाल, अभिनेता मनोज वाजपेयी, क्रिकेटर गौतम गंभीर, फुटबॉलर सुनील छेत्री और दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र स्वरूप सहित 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा कार्यक्रम में एक पद्म विभूषण और दो पद्मश्री पाने वाली हस्तियां अनुपस्थित रहीं।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आज आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति कोविंद ने दो लोगों को पद्म विभूषण, छह को पद्म भूषण और 46 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें इतिहासकार, विचारक और पत्रकार देवेन्द्र स्वरूप को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया। देवेंद्र स्वरूप की धर्मपत्नी सुषमा अग्रवाल ने राष्ट्रपति से यह पुरस्कार प्राप्त किया। वह व्हीलचेयर पर थीं, जिसके कारण राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल से इतर पोडियम से उतरकर उन्हें यह सम्मान भेंट किया।

राष्ट्रपति कोविंद की सहृदयता और समाज सेवकों के प्रति अपनत्व की भावना को प्रदर्शित करने वाला इस तरह का नजारा आज के कार्यक्रम में पांच बार देखने को मिला।

एमडीएच मसाला कंपनी के अध्यक्ष महाशय धर्मपाल गुलाटी, सरस्वती नदी शोध संस्थान के अध्यक्ष दर्शन लाल जैन, रंगमंच अभिनेता दिनीयार आर कोन्ट्रेक्टर और मिथिला चित्रकार गोदावरी दत्त की आयु और चलने में असमर्थता को देखते हुए राष्ट्रपति नीचे उतरकर स्वयं उनके पास गए और सम्मान दिया।

Delhi: President Ram Nath Kovind confers Padma Shri award upon former cricketer Gautam Gambhir. #PadmaAwards pic.twitter.com/NHOfOkOf6m

— ANI (@ANI) March 16, 2019

गरीबी के कारण दूसरों के घरों में काम कर गुजर-बसर करने वाली अशिक्षित कर्नाटक की पर्यावरणविद सालुमरदा तिम्मक्का को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति कोविंद से ऐसे अपनत्व का अहसास हुआ तो वह स्वयं को राष्ट्रपति को आशीर्वाद देने से रोक नहीं सकीं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, हर्षवर्धन, विजय गोयल, थावरचंद गहलोत और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रपति ने इससे पहले सोमवार को एक पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 46 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मनित किया था। केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए कुल 112 नामों की घोषणा की थी। इनमें 94 पद्मश्री, 14 पद्म भूषण और चार पद्म विभूषण शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 21 महिलाएं, 11 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई की श्रेणी से हैं। तीन को मरणोपरांत और एक ट्रांसजेंडर भी है।

पद्म विभूषण (2)

छत्तीसगढ़ की लोक गायिका तीजन बाई को कला और लोक गीत क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वह पहली महिला पंडवानी लोक गायिका हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के अनिल कुमार मणिभाई को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया।

पद्म भूषण (6)

दिल्ली के महाशय धर्मपाल गुलाटी को व्यापार और उद्योग क्षेत्र, हरियाणा के दर्शन लाल जैन को समाज कार्य, महाराष्ट्र के अशोक लक्ष्मणराव कुकाडे को चिकित्सा क्षेत्र में, केरल के शंकरलिंगम नंबी नारायणन को विज्ञान क्षेत्र में, उत्तराखंड की पर्वतारोही बछेंद्री पाल को खेल-पर्वतारोहण क्षेत्र में, दिल्ली के विजय कृष्ण शुंगलू को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

पद्मश्री (46)

राजेश्वर आचार्य (कला-हिंदुस्तानी गायन, उत्तर प्रदेश), मनोज वाजपेयी (अभिनय-फिल्म,महाराष्ट्र), उद्धव कुमार भराली (विज्ञान-इंजीनियरिंग-जमीनी नवोन्मेष,असम), ओमे भारती (मेडिसिन-रेबीस, हिमाचल प्रदेश), प्रीतम भरतवाण (कला-लोकगायन, उत्तराखंड), ज्योति भट्ट (चित्रकला, गुजरात), स्वपन चौधुरी (संगीत-तबला, पश्चिम बंगाल), कंवल सिंह चौहान (कृषि,हरियाणा), सुनील छेत्री (खेल-फुटबॉल,तेलंगाना), दिनयार कांट्रेक्टर (कला-रंगमंच,महाराष्ट्र), थांगा दारलोंग (कला-बांसुरीवादन,त्रिपुरा), गोदावरी दत्ता (चित्रकला, बिहार), गौतम गंभीर (खेल-क्रिकेट, दिल्ली), द्रौपदी घिमिरे (सामजकार्य-द्विव्यांग,सिक्किम), रोहिणी गोडबोले (विज्ञान-इंजीनियरिंग-परमाणु,कर्नाटक), फ्रेड्रिक इरिना (समाजसेवा-पशु कल्याण, जर्मनी), जोरावारसिंह जाधव( कला-लोकनृत्य, गुजरात), नरसिंह देव जामवाल (साहित्य-शिक्षा, जम्मू कश्मीर), फयाज अहमद जान (कला-कागज की कलाकृति, जम्मू-कश्मीर), सुभाष काक (विज्ञान-इंजीनियरिंग-तकनीक, अमेरिका), सुदाम काते (मेडिसिन-सिकिलसेल, महाराष्ट्र), अब्दुल गफूर खत्री (चित्रकला, गुजरात), बॉम्बायला देवी लैशराम (खेल-तीरंदाजी,मणिपुर), कैलाश मदबायिया (साहित्य-शिक्षा, मध्य प्रदेश), रामजी बाबाजी महाराज (समाजसेवा-पशु कल्याण,उत्तर प्रदेश), गीता मेहता (साहित्य-कला, अमेरिका), के.के.मुहम्मद (पुरातत्व, केरल), दैत्री नाइक (समाजसेवा,ओडिशा), नर्तकी नटराज (कला-भरतनाट्यम, तमिलनाडु), शेरिंग नोरबू (मेडिसिन-सर्जरी, जम्मू-कश्मीर), अनूप रंजन पांडे (कला-संगीत, छत्तीसगढ़), हुकुमचंद पाटीदार (कृषि, राजस्थान), हरविंदर सिंह फुल्का (लोकमामले, पंजाब), माधुरी चिन्ना पिल्लई (समाजसेवा-माइक्रोफाइनेंस, तमिलनाडु), ताओ पोरछोन लिंच (योग, अमेरिका), कमला पुझारी (कृषि,ओडिशा), जगत राम (मेडिसिन-नेत्र विशेषज्ञ, चंडीगढ़), चाय की दुकान चलाने वाले देवरापल्ली प्रकाश राव (समाजसेवा-सस्ती शिक्षा, ओडिशा), अनूप शाह (कला-फोटोग्राफर,उत्तराखंड), मिलेना सेलविनी (कला-कथकली नृत्यांगना, फ्रांस), नागिनदास संघवी (साहित्य, शिक्षा व पत्रकारिता, महाराष्ट्र), सिरिवेन्नेला सीताराम शास्त्री (कला व गीतकार, तेलंगाना), शब्बीर शैयद (सामाजिक कार्यकर्ता व पशु कल्याण, महाराष्ट्र), मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री (साहित्य व शिक्षा, दिल्ली), ब्रजेश कुमार शुक्ला (साहित्य व शिक्षा, यूपी), प्रशांति सिंह (बास्केटबॉल, यूपी), सुल्तान सिंह (पशुपालन, हरियाणा), ज्योति कुमार सिन्हा (सामाजिक कार्य, किफायती शिक्षा, बिहार), शारदा श्रीनिवासन (पुरातत्व, कर्नाटक), देवेन्द्र स्वरूप (साहित्य व शिक्षा-पत्रकारिता, उत्तर प्रदेश), राजीव तारानाथ (कला, संगीत-सरोद, कर्नाटक), एस. तिम्माक्का (सामाजिक कार्य, पर्यावरण, कर्नाटक), भारत भूषण त्यागी (कृषि, यूपी), रामास्वामी वेंकटस्वामी (चिकित्सा, दवा, तमिलनाडु), हीरा लाल यादव (कला, लोक कलाकार, यूपी)।

Delhi: President Ram Nath Kovind confers Padma Bhushan award upon ISRO scientist Nambi Narayanan. #PadmaAwards pic.twitter.com/4Ibrf3F8NQ

— ANI (@ANI) March 16, 2019

कार्यक्रम में इस्माइल ओमर गेलेह को पद्म विभूषण और ताओ पोर्चोन लिंच और राजीव तारानाथ को पद्मश्री दिया जाना था लेकिन यह लोग अनुपस्थित रहे।

दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, CISF अधिकारी की मौत
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीजीओ काॅम्प्लेक्स स्थित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय भवन की पांचवी मंजिल पर बुधवार सुबह अचानक आग लगने से उठे धुएं में केन्द्रीय आैद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक निरीक्षक की दम घुटने से मौत हो गयी।

अग्निशमन सूत्रों ने बताया कि धुएं के कारण निरीक्षक बेहोश हो गया था, उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

#UPDATE on Delhi's CGO Complex fire: Fire under control, cooling process is going on. https://t.co/opBksp9pfI

— ANI (@ANI) March 6, 2019

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 08.34 आग लगने की सूचना मिलते ही 24 दमकलों को रवाना किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।उपमुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग को ठंडा करने का काम जारी है। घटना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक जवान घायल हुआ है।

#UPDATE on Delhi's CGO Complex fire: One CISF Inspector got unconscious in the fire incident; taken to hospital. He is safe now. https://t.co/SMyJO6itPj

— ANI (@ANI) March 6, 2019

गौरतलब है कि अंत्योदय भवन में पर्यावरण मंत्रालय, अल्पसंख्यक मंत्रालय,सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं।

बस इतनी सी बात पर कैब ड्राइवर को कपल ने उतारा मौत के घाट, फिर किये शव के टुकड़े
कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सरीखा होता है. ज्यादातर ऐसी खबरें रिश्तों को शर्मसार करने वाली होती हैं, जिनके बारे में जानकर सबका सिर शर्म से झुक जाता है. इस खौफनाक मामला ने लोगो को होश उड़ा दिए. आज जिस मामले की बात हम आपको बताते जा रहे इस मामले में पहले कपल्स ने कैब बुक ऐस बेस्ड कैब बुक की फिर गाजियाबाद ले जाकर हत्या की। तीनों कार को मुरादाबाद ठिकाने लगाकर आए, वहां से कटर और उस्तरा लेकर वापस लौटे और शव को टुकड़ों में करके ड्रेन में फेंक दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला

मामला कुछ इसा है 28 जनवरी से लापता कैब ड्राइवर शकूरपुर निवासी राम गोविंद की अगवा करके हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने ऐस बेस्ड कैब बुक की फिर गाजियाबाद ले जाकर हत्या की। तीनों कार को मुरादाबाद ठिकाने लगाकर आए, वहां से कटर और उस्तरा लेकर वापस लौटे और शव को टुकड़ों में करके ड्रेन में फेंक दिया।

डीसीपी विजयंता आर्या के मुताबिक, ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के अमरोहा निवासी फरहत अली और संभल निवासी सीमा शर्मा उर्फ असलम खातून के तौर पर हुई है। लूटा गया

मोबाइल, कार, हत्या में इस्तेमाल कटर और उस्तरा बरामद किया गया

मोबाइल, कार, हत्या में इस्तेमाल कटर और उस्तरा बरामद किया गया है। इसके अलावा, दो बैग जिनमें शव के टुकड़े रखे गए थे, पुलिस ने उसे भी बरामद किया। आरोपी फरहत अली पहले मुरादाबाद में फोटो स्टूडियो में काम करता था। इसके बाद वह फर्जी डॉक्टर बनकर महरौली-गुड़गांव रोड पर दुकान खोलकर बैठ गया। कुछ महीने से आरोपी का काम-धंधा चौपट हो चुका था। सीमा शर्मा शादीशुदा है और पति से अलग गाजियाबाद में कमरा लेकर रह रही है।

29 जनवरी को मृतक राम गोविंद की पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पति ऐप बेस्ड कैब चलाते हैं। 28 की रात को साढ़े नौ बजे से उनका कोई अता-पता नहीं है। पुलिस ने जांच शुरू की। आशंका थी कि राम गोविंद को कार समेत अगवा किया गया होगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। मोबाइल की लास्ट लोकेशन को चेक किया।

ड्राइवर को पहले नशीली चाय पिलाई फिर दिया वारदात को अंजाम

पता चला कि कैब लास्ट टाइम मदनगीर से कापसहेड़ा बॉर्डर जाने के लिए बुक की गई थी। इसके बाद जीपीएस डिवाइस ने काम करना बंद कर दिया। उस एरिया में सीसीटीवी चेक किए गए, जिसमें आरोपी दिखाई दिए। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से रविवार को आरोपियों तक पहुंच गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने कबूल किया कि 29 की रात एक बजे टैक्सी हायर की थी। उसके बाद गाजियाबाद ले गए। साजिश के तहत टैक्सी ड्राइवर को नशीली चाय पिलाई। राम गोविंद बेहोशी की हालत में पहुंच गए तो उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद गाजियाबाद स्थित अपने किराए के मकान में शव को छोड़कर कार समेत मुरादाबाद की ओर फरार हो गए। वहां एक सुरक्षित स्थान पर कार खड़ी करके दोनों फिर से कटर और उस्तरे के साथ कमरे पर लौटे। शव के टुकड़े किए। कुछ पार्ट ग्रेटर नोएडा (बिसरख) में मिले। आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कूटर से निकले थे।