Delhi NCR Earthquake – Dainik Bhaskar UP/UK

दिल्ली आज भी नहीं भूली 1960 के झटके, भूकंप से कांपी थी धरती, झूल रहीं थी इमारतें…
Seema Pal

Earthquake : दिल्ली में आज सुबह 5:36 बजे  रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता के साथ भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली एक बार फिर कांप उठी। दहशत में लोग घरों से निकल बाहर  आ गए। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था, जो जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इसलिए झटकों का असर नोएडा तक रहा। यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली की धरती डोली और लोग कांप उठे। इससे पहले भूकंप के झटकों से दिल्ली कई बार कराह चुकी है।

1960 में भूकंप से कराह उठी थी दिल्ली

दिल्ली में 1960 के भूकंप को आज भी लोग याद करते हैं, जब शहर में भूकंप के कारण कई इमारतें डोलने लगीं और भारी नुकसान हुआ था। उस समय, दिल्ली एक बड़े पैमाने पर भूकंप की चपेट में आई थी, जिसने नागरिकों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया था।

हालाँकि 1960 के भूकंप के दौरान बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा था और कई जगहों पर दरारें आ गई थीं। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि कई पुराने और कमजोर ढांचे में संरचनात्मक कमजोरी सामने आई, और इमारतों में हलचल हुई। इस घटना ने दिल्ली में भूकंप से निपटने के लिए बेहतर उपायों की आवश्यकता को और अधिक स्पष्ट कर दिया था।

आजकल दिल्ली में भूकंप से बचाव के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं, लेकिन 1960 के भूकंप ने इस विषय पर लोगों के बीच चेतना बढ़ाई और भूकंप प्रतिरोधक इमारतों और संरचनाओं के निर्माण की दिशा में कई कदम उठाए गए।

दिल्ली में कई बार आ चकुा है भूकंप

27 जुलाई 1960: 5.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप, कई इमारतों को आंशिक नुकसान

5 मार्च 2012: 4.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप

12 नवंबर 2022: 5.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप

23 जनवरी 2023: 5.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप

21 मार्च 2023: 6.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप

5 अगस्त 2023: 5.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप

भूकंप के समय कैसे करें बचाव

भूकंप के दौरान सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं:

नीचे बैठना: भूकंप के समय अपने घुटनों और हाथों के बल नीचे बैठें।

छिपना: किसी मजबूत टेबल या डेस्क के नीचे छिप जाएं।

पकड़ना: किसी वस्तु को पकड़ते हुए, अपने सिर और गर्दन को सुरक्षित रखें।

अगर आप घर के बाहर हैं, तो जमीन पर लेटकर सुरक्षित स्थान की ओर रेंगते हुए जाएं और इमारतों, बिजली के तारों, पेड़ों से दूर रहें। यदि आप वाहन में हैं, तो गाड़ी रोककर उसमें ही रहें, और किसी इमारत या ओवरपास के पास रुकनेसे बचें। अगर आप बिस्तर पर हैं, तो वही रहें और तकिये से अपने सिर और गर्दन को ढक लें।

Earthquake in Delhi : तड़के सुबह घरों से भागे लोग… जब 5 किमी की गहराई तक हिली दिल्ली, लोगों ने बताई आपबीती
Earthquake in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी, लेकिन झटके काफी तेज महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड मापी गई। इसके बावजूद, नुकसान की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

झटके इतनी तीव्रता के थे कि लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। भूकंप का केंद्र दिल्ली होने के कारण, हल्की तीव्रता के बावजूद, झटके तीव्र महसूस हुए। नोएडा से लेकर दिल्ली तक लोग दहशत में थे। दिल्ली पुलिस ने इस घटनाक्रम के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया है: 112, जिसे किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप को लेकर कई पोस्ट शेयर किए गए। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने ट्वीट किया, “भूकंप?” वहीं, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी कुछ ऐसा ही संदेश पोस्ट किया। झटके इतने तेज थे कि इमारतों तक में कंपन होने लगा और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। तेज आवाज के साथ पेड़ों पर बैठे पक्षी भी अचानक इधर-उधर उड़ने लगे।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे रतनलाल शर्मा ने बताया कि वह प्लेटफॉर्म पर खड़े थे, तभी अचानक उन्हें एक झटका महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “ऐसा लगा जैसे किसी ट्रेन ने अचानक से रुकने का प्रयास किया हो।” वहीं, एक अन्य यात्री ने महसूस किया कि यह भूकंप नहीं बल्कि ट्रेन की जोरदार टक्कर जैसी आवाज थी।

नोएडा के सेक्टर 20 के ई ब्लॉक में मॉर्निंग वॉक पर निकलीं एक 50 वर्षीय महिला ने कहा, “हम लोग पार्क में वॉक कर रहे थे, लेकिन फिर भी महसूस हुआ कि झटका बहुत तेज था।” वहीं, पश्चिमी दिल्ली के निवासी नरेश कुमार ने कहा, “यह मेरी जिंदगी में पहली बार था जब इतना तेज भूकंप महसूस किया।”

दिल्ली पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं।” साथ ही, नागरिकों से अपील की कि अगर किसी आपातकालीन स्थिति का सामना करना पड़े तो 112 हेल्पलाइन पर कॉल करें। भूकंप के प्रभाव से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई ऊंची इमारतों के निवासी भी अपने घरों से बाहर आ गए थे।