despite surgery – Dainik Bhaskar UP/UK

कुत्तों ने एक साल के मासूम को बुरी तरह नोच डाला, सर्जरी के बावजूद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका
नोएडा की लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में कुत्ते ने सोमवार शाम को एक साल के बच्चे अरविंद पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे का पेट फाड़ दिया था। जिससे उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। सोसाइटी के लोगों ने नोएडा के यथार्थ अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया। जहां सर्जरी के बावजूद बच्चे को बचाया जा नहीं जा सका।

सोसाइटी में करने आया था मजदूरी

सोसाइटी के धर्मवीर यादव ने बताया कि सेक्टर-110 में राजेश अपनी पत्नी सपना के साथ रहता है। दंपती का एक साल का बच्चा है। सोमवार को सपना बच्चे को लेकर लोट़्स बुलेवार्ड सोसाइटी के गार्डन में आई थी। इसी दौरान टावर- 30 के पास 3 कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया।

बच्चे को नोचते देखकर दौड़ी मां

जिस समय बच्चे को कुत्ते ने काटा, उस समय सपना वहीं थीं। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर वह उसकी ओर दौड़ी। तब तक कुत्तों ने बच्चे के शरीर को कई जगह से काट लिया था। उसके शरीर से खून निकल रहा था। किस तरह बच्चे को छुड़ाया गया। फिर उसको अस्पताल ले गए।

कुत्तों को स्टरलाइज करके सोसाइटी में ही छोड़ा

सोसाइटी के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कुत्तों को नगर निगम ने स्टरलाइज किया था। इसके बाद वापस यहीं लाकर छोड़ दिया गया। अगर स्टरलाइज डॉग यहीं लाकर छोड़ दिए गए तो समस्या का समाधान कहां हुआ। यही वजह है कि अब हम घर से बाहर बच्चों को जाने नहीं दे रहे हैं।

डॉग लवर के प्रति आक्रोश
सोसाइटी निवासी विनोद शर्मा ने बताया कि तीन सालों से इन कुत्तों से परेशान है। हर दो महीने में कुत्ते काटने की घटना हो ही जाती है। लोग आते हैं, कुत्तों को खाना खिलाते हैं। अब ये आदमखोर हो चुके हैं। नोएडा प्राधिकरण भी इन कुत्तों को पकड़ने नहीं आता है। कुछ दिन पहले कुत्तों की नसबंदी की गई। इसके बाद यही दोबारा छोड़ दिया गया।

सोसाइटी में हुआ हंगामा

घटना के बाद सोसाइटी में लोग कॉमन एरिया में आ गए। उन्होंने हंगामा किया। उनका कहना है न तो प्राधिकरण और न ही प्रशासन, उनकी सुन रहा है। यहां आए दिन डॉग बाइट के मामले आ रहे है। इससे कैसे निजात मिले समझ नहीं आ रहा। बच्चे नीचे जाने तक में डरते है। ऐसे में कोई सेफ नहीं है।

लखनऊ के कृष्णा नगर में रहने वाले एक युवक को पालतू कुत्ते ने प्राइवेट पार्ट में काट लिया। ब्लीडिंग होने की वजह से 2 दिन तक वह KGMU में भर्ती रहा। शिकायत पर नगर निगम की टीम कुत्ते को उठा ले गई। कृष्णा नगर के प्रेम नगर में रहने वाले संकल्प निगम 3 सितंबर की रात 10:30 बजे जागरण देखकर घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचे, तो एक पालतू कुत्ते ने प्राइवेट पार्ट में बुरी तरीके से काट लिया। उस समय कुत्ते का मालिक शिव शंकर पांडेय यह सब देखता रहा। उन्होंने कोई मदद नहीं की

गाजियाबाद में पार्क में पिटबुल डॉग ने 11 साल के बच्चे पुष्प त्यागी पर हमला कर दिया। उसका एक कान और गाल नोच दिया। पिटबुल का हमला इतना घातक था कि बच्चे के चेहरे पर 150 से ज्यादा टांके लगे हैं। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया है। पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर निगम ने कुत्ता मालिक पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। ये मामला बीते शनिवार का है, जिसकी CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आई थी। घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 के A-ब्लॉक की है।

गाजियाबाद में ही राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को ले जा रही थी। कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया। महिला दर्द से कराहते बच्चे को संभालने या पूछने के बजाय लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नोएडा में सेक्टर-75 के अपेक्स एथेना सोसाइटी में लिफ्ट में एक कुत्ते ने डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर दिया। डिलीवरी ब्वॉय का नाम सचिन है। जर्मन शेफर्ड के हमले से घबराकर डिलीवरी ब्वॉय लिफ्ट में ही फर्श पर गिर पड़ा। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया था।