did not eat jail food – Dainik Bhaskar UP/UK

सड़क दुर्घटना में पूर्व सांसद के भतीजे संग चार लोगों की मौत, फरार हाइवा वाहन चालक
बिलासपुर । छोटा हाथी वाहन में सवार होकर शुक्रवार की रात पूर्व सांसद का भतीजा समेत 4 लोग बिलासपुर-तखतपुर मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 युवक सडक़ पर सिर के बल जा गिरे, जबकि 2 वाहन में फंस गए। हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे समेत 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर वाहन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा गैसकटर से वाहन को काटकर उसे बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।

हाइवा वाहन ने छोटा हाथी वाहन को मारी टक्कर

पूर्व सांसद लखनलाल साहू का भतीजा फरहदा-जरहागांव निवासी महेश साहू अपने 3 साथियों के साथ छोटा हाथी वाहन में सवार होकर शुक्रवार की रात बिलासपुर से तखतपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच मुख्य मार्ग पर मोछ मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि छोटा हाथी में सवार 2 युवक सडक़ पर सिर के बल जा गिरे, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेश साहू व ड्राइवर वाहन में ही फंस गए। इधर हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।

गैसकटर से काटकर निकाला शव

वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गैसकटर से वाहन को काटकर महेश साहू व ड्राइवर को बाहर निकाला गया। इस दौरान महेश साहू की भी मौत हो चुकी थी, जबकि ड्राइवर की सांसे चल रही थीं। 3 अन्य मृतकों के नाम का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

वाहन चालक ने रास्ते में तोड़ा दम

पुलिस द्वारा एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल छोटा हाथी वाहन के ड्राइवर को अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत की सूचना जब उनके परिजनों को मिली तो वे अस्पताल पहुंच गए। शनिवार को पीएम पश्चात चारों का शव उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।जिसके बाद से पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।

पटियाला जेल की हवा Navjot Singh Sidhu को इतनी अच्छी लगी, कि, नहीं खाया जेल का खाना
रोडरेज केस में सुप्रीम कोर्ट से एक साल के जेल की सजा पाने वाले कांग्रेसी नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का नया ठिकाना अब पटियाला सेंट्रल जेल है। शुक्रवार को पटियाला कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उन्हें यहां शिफ्ट किया गया। जहां शुक्रवार की रात उनकी पहली रात थी। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार के सिद्धू ने पहली रात जेल का खाना नहीं खाया। उन्होंने कुछ दवाएं जरूर ली।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को जेल में मिली ये व्यवस्था

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को जेल में एक टेबल, एक कुर्सी, दो पगड़ी, एक अलमारी, एक कंबल, तीन सेट अंडरवियर, दो तौलिए, एक मच्छरदानी, एक पेन, एक नोटबुक, एक जोड़ी जूते दिए गए। पटियाला सेंट्रल जेल में उन्हें दो चादरें, चार जोड़ी कुर्ता-पायजामा और दो तकिए के कवर भी दिए गए हैं। सिद्धू का कैदी नंबर 241383 है। उन्हें बैरक नंबर 7 में रखा गया है।

जेल अधिकारी बोले -डॉक्टर की सलाह पर…

एचटी की खबर के अनुसार जेल अधिकारी ने सिद्धू को बेहद कॉपरेटिव इंसान बताया है। जेल अधिकारी ने बताया कि सिद्धू के लिए कोई स्पेशल खाना नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर सिद्धू को कोई स्पेशल खाना खाने की सलाह देते है तो वो जेल की कैंट्रीन से खरीद सकते हैं। या फिर खुद से बनाकर खा सकते हैं। उल्लेखनीय हो कि सिद्धू कपड़ों से भरा एक बैग लेकर पटियाला जेल पहुंचे है। कल वहां आने के दौरान उन्होंने किसी से कोई खास बातचीत नहीं की।

सरेंडर से पहले हॉस्पिटल में सिद्धू की जांच

इससे पहले शुक्रवार को पटियाला कोर्ट में सरेंडर से पूर्व सिद्धू को मेडिकल जांच के लिए पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल ले जाया गया। क्योंकि उन्होंने दिन में सीने में दर्द की शिकायत की थी। सिद्धू ने मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने कहा कि सरेंडर के बाद अब उनकी मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी। बता दें कि 1988 के एक रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को गुरुवार को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद सिद्धू ने पहले स्वास्थ्य कारणों से सरेंडर के लिए एक-दो सप्ताह का वक्त मांगा था। लेकिन समय नहीं मिलने पर शुक्रवार को दोपहर बाद उन्होंने सरेंडर किया।