did not improve – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : फटकार के बावजूद नहीं सुधरे चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब, भटकते रहे मरीज
दैनिक भास्कर ब्यूरो

अमौली, फतेहपुर । सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। कस्बो में सीएचसी, पीएचसी व गांव गांव में उपकेंद्र खोले गए हैं मगर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। अमौली में कई स्वास्थ्य कर्मी तो ड्यूटी से नदारद रहते हैं और कई निर्धारित समय से पहुँचते ही नहीं है जिस दिन ड्यूटी में आते भी हैं तो हाजिरी लगाकर चले जाते है जिसका खामियाजा दूर दराज से आये मरीजो को भुगतना पड़ता है। पूर्व में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही व ड्यूटी से गायब रहने की खबर दैनिक भास्कर अखबार में प्रकाशित हुई थी जिसको मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान में लेकर जांच बैठाई थी लेकिन विभागीय अफसरों ने मनमर्जी रिपोर्ट भेजकर मामले को रफा दफा कर दिया था जबकि आज भी अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नही ले रही हैं।

शनिवार को भास्कर टीम द्वारा अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पड़ताल की गयी तो इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर नवीन मौजूद मिले। जबकि अधीक्षक सहित अधिकतर स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। अस्पताल के सभी चिकित्सको के कक्ष पर ताला लटकता मिला जबकि अस्पताल के खुलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का है।

हैरत की बात यह है कि स्वास्थ्य केंद्र के आवासों में रह रहे स्वास्थ्यकर्मी भी अपनी उपस्थिति रजिस्टर में दर्जकर ड्यूटी से नदारद हो जाते हैं जिससे दूर दराज से आये हुए मरीज़ो को घंटो इन्तजार करना पड़ता है।स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने को लेकर तरह तरह की शिकायतें भी मिलती रहती है जो विभागीय अधिकारियों तक भी पहुँचती है लेकिन विभागीय अधिकारी लापरवाह अधीक्षक सहित स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने में कमजोर पड़ रहे हैं

नतीजतन कार्यवाही न होने से सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी मनमानी ड्यूटी करने से बाज नही आ रहे हैं। इस बावत उप मुख्य चिकित्साधिकारी इश्तियाक अहमद ने बताया कि सीएचसी में बरती जा रही लापरवाही की जांचकर कार्यवाही की जायेगी।

फ़तेहपुर : तीसरी बार हुई है खदान पर कार्रवाई, नहीं सुधर रहा संचालक
भास्कर ब्यूरो

खागा/फ़तेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित गुरुवल मोरंग खदान में ब्याप्त अनियमिताओं व वायरल वीडियो को संज्ञान में रखते हुए रविवार को एसडीएम नन्द कुमार मौर्य ने सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा, खनिज अधिकारी राज रंजन समेत राजस्व अधिकारी की संयुक्त टीम के साथ गुरुवल मोरंग खदान का आकस्मिक निरीक्षण किया जहां टीम ने खनन खण्ड में लगाये गए सीसी टीवी कैमरों की फ़ुटेज, धर्म कांटे का बारीकी से अवलोकन करने के साथ साथ खनन खण्ड की पैमाइश भी कराई। जिसमे सब कुछ ब्यवस्थित पाया गया। खनन कार्य भी आवंटित क्षेत्रफल में पाया गया। नदी की जलधारा भी ब्यवस्थित थी।

जबकि संचालक द्वारा बड़े पैमाने पर जलक्षेत्र से खनन कराये जाने पर टीम ने खनन खण्ड संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पांच लाख का जुर्माना किया। क्षेत्रीय लोगो की माने तो खदान संचालक को निरीक्षण टीम के विभीषणों द्वारा छापेमारी की पूर्व सूचना दे देने से संचालक ने खनन कार्य मे लगी प्रतिबंधित मशीनों को खनन खण्ड से हटवाकर आसपास के जंगल में छिपा दिया था। यही नहीं बल्कि मोरंग लदे ओवरलोड वाहनों को भी गांव के अन्दर खड़े करवा टीम के पहुंचने के पहले सब कुछ ब्यवस्थित कर दिया गया था।

जिससे निरीक्षण टीम को कोई बड़ी खामी नजर न आये।  टीम की छापेमारी की से खनन खण्ड संचालक समेत वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। वाहन चालक टीम की कार्यवाही से बचने के लिए इधर उधर के रास्ते खोज अपने गंतब्य की ओर रवाना हुए। छापेमारी के दौरान बहुत कम ही मोरंग लदे वाहन क्षेत्र की सड़कों में नजर आये, जो दिखे भी वह भी अंडर लोड ही रहे। हालांकि निरीक्षण टीम के अपने गंतब्य की ओर वापस लौटते ही खदान समेत क्षेत्रीय सड़को में ओवरलोड वाहन दोगुनी रफ्तार से पुनः फर्राटा भरने लगे जिसका सिलसिला देर रात तक जारी रहा।