dirt – Dainik Bhaskar UP/UK

फ़तेहपुर : गांव में गंदगी का अम्बार, मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोग
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

फ़तेहपुर । सरकार भले ही गाँवो को शहरों की तरह विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए न सिर्फ प्रयासरत हो बल्कि विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से गांव का विकास कर उन्हें साफ सुथरा बनाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व पँचायत सेक्रेटरी को सौंपी हो। लेकिन सरकार के जिम्मेदार ही सरकार की विकास योजनाओं को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला जगदीशपुर मजरे पाही गांव का प्रकाश में आया है जहां के बाशिन्दे जहां आज भी जीवन की मूल भूत सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में साफ सफाई के अभाव में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। नालियों में सिल्ट जमा होने के कारण उफनाकर नालियों का पानी सड़को में बह रहा है। जिससे सड़कें व गलियारे भी दलदल युक्त रास्तों में परिवर्तित हैं।

जिनमे आवागमन करना जान जोखिम में डालने के बराबर है। वहीं गाँव में जगह जगह लगे कूड़े के ढेरों से निकलने वाली बदबू के कारण लोगो का खुली हवा में सांस लेना भी दूभर है जबकि गंदगी व जलजमाव के कारण लोगो मे मच्छर जनित संक्रामक बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा भी बना रहता है। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने इन सबकी मुख्य वजह गांव में तैनात सफाई कर्मी का नियमित रूप से ड्यूटी देने व साफ सफाई करने की बजाय घर बैठे मुफ्त का वेतन उठाया जाना व ग्राम प्रधान एवं पँचायत सेक्रेट्री का मनमानी पूर्ण रवैया बताया है। जबकी ग्रामीणों ने गांव में ब्याप्त विकराल समस्याओ के बावत ब्लॉक ही नहीं बल्कि तहसील व जिला स्तरीय जिम्मेदार अधिकारियों को भी लिखित एवं मौखिक रूप से कर समस्या निस्तारण की मांग की। लेकिन किसी ने भी ग्रामीणों का स्थाई हल निकालना मुनाशिब नहीं समझा। जनप्रतिनिधियों ने भी पूरी तरह गांव की समस्याओं के प्रति उदासीनता दिखाई है। नतीजतन यथा स्थित आज भी जस की तस बनी हुई है। गांव के बाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

पीलीभीत : गाँव में गंदगी देख भड़के DPRO, सफाई करवाने के दिये निर्देश
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। बिलसंडा डीपीआरओ ने ब्लाक क्षेत्र के गाँव मुड़िया बिलहरा और दियूरिया खुर्द गाँव का निरीक्षण किया, इस दौरान गाँव के चारो ओर गलियों में कीचड़ और बहता गंदा पानी व घूरे के ढेर लगे मिले। पूरे गाँव में गन्दगी का माहौल देखकर डीपीआरओ ने कड़ी नाराजगी जताई। दियूरिया खुर्द में स्कूल के टीचर ने हैंडपंप खराब होने पर पानी निकासी की संक्षिप्त व्यवस्था न होने की भी शिकायत की डीपीआरओ सतीश कुमार ने पंचायत विभाग द्वारा सफाई कर्मियों का रोस्टर चेक किया और अपने सामने ही खड़े होकर नालियों से कीचड़ निकलवाई। साथ ही एडीओ पंचायत हरीश भारतीय को यह भी निर्देश दिया कि अगले 7 दिनों तक गांव में लगातार दवा का छिड़काव करवाया जाए।

औचक निरीक्षण के बाद पंचायत अधिकारी व कर्मचारियों में मचा हड़कम्प

निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत हरीश भारतीय पंचायत सचिव पंकज शर्मा, शिखा राजपूत ग्राम प्रधान व ग्रामीण भी मौजूद रहे। इसके अलावा अधूरे पड़े पंचायत घर को 33 हजार केवी लाईन के नीचे ही बनवाने के लिए डीपीआरओ ने निर्देश दिये है। डीपीआरओ ने मानपुर गाँव में अधूरे पड़े पंचायत घर को 33000 केवी लाइन के नीचे ही बनाने के निर्देश दिए हैं। करीब 25 लाख से बनने वाले पंचायत घर निर्माण पर 800000 लाख रुपये भी खर्च हो चुके हैं। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मानपुर में 33000 केवी लाइन के नीचे ही पंचायत विभाग ने पंचायत घर बनवाना शुरू कर दिया, लगभग आधा अधूरा निर्माण भी हो चुका है, करीब 6 माह से पंचायत घर का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। पंचायत घर का निर्माण कार्य कराया गया है। एलएमसी का प्रस्ताव भी नहीं है।

अगर बिजली लाईन के नीचे निर्माण कार्य होता है तो यहाँ पर हर समय खतरा बना रहेगा। बिल्डिंग बनने से पहले ही अगर अधिकारियों ने इस जगह को देखा होता तो शायद 8 लाख रुपए की बर्बादी ना होती। 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन होने के बाबजूद भी पंचायत घर का निर्माण इस लाइन के नीचे करवाया जाना कहां तक उचित है अभी यह कहना अनुचित होगा।