discharged – Dainik Bhaskar UP/UK

एक्टर गोविंदा हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज: फैंस को वीडियो शेयर कर दी जानकारी
अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा को शुक्रवार को मुंबई में क्रिटिकेयर एशिया से छुट्टी दे दी गई। 60 वर्षीय अभिनेता ने मंगलवार को अपनी ही रिवॉल्वर से गलती से अपने पैर में गोली मार ली थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा, “घर पर डॉक्टर ने उन्हें छह सप्ताह तक बिस्तर पर आराम करने को कहा है। इसलिए हम ज्यादा लोगों को आने की अनुमति नहीं देंगे,

क्योंकि उन्हें संक्रमण हो सकता है। इसलिए उन्हें आराम करने की जरूरत है।” मंगलवार को मुंबई स्थित अपने घर पर जब अभिनेता एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले थे, तभी उनकी रिवॉल्वर गलती से चल गई, जिससे उनके पैर में चोट लग गई।मंगलवार को मुंबई स्थित अपने घर पर जब अभिनेता एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले थे, तभी उनकी रिवॉल्वर गलती से चल गई, जिससे उनके पैर में चोट लग गई स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी घटना की समानांतर जांच शुरू कर दी है।

जिसके बाद पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। दुर्घटना के बाद अभिनेता का इलाज करने वाले डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि गोली उनके बाएं घुटने के नीचे लगी है और उन्हें 8-10 टांके लगे हैं। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और डांसिंग स्किल्स के लिए दर्शकों के पसंदीदा गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। “मेरे प्रशंसकों, मेरे माता-पिता और भगवान के आशीर्वाद से, मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूँ। मुझे गोली लगी थी, जिसे अब निकाल दिया गया है,” “हीरो नंबर 1” अभिनेता और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदस्य ने ऑडियो संदेश में कहा।

शुभमन गिल हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, जानिए बल्लेबाज का हेल्थ अपडेट
टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को चेन्नई के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। गिल डेंगू से जूझ रहे हैं। क्रिकेट वेबसाइट Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, गिल को सोमवार की सुबह चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के डॉक्टर रिजवान खान की देखरेख में डॉक्टरों की एक टीम उन पर नजर रखे है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गिल के प्लेटलेट्स काउंट में सुधार नहीं हो रहा था। यही कारण है कि वह टीम के साथ दिल्ली नहीं गए। टीम मैनेजमेंट को मेडिकल एडवाइज दी गई है कि प्लेटलेट काउंट कम होने पर वे उड़ान भरने से बचें। इससे पहले सोमवार को BCCI ने एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, डेंगू के बाद उनका प्लेटलेट काउंट 90,000 प्रति माइक्रो लीटर तक कम हो गया था। जबकि एक मेंस एथलीट के लिए, यह प्रति माइक्रो लीटर 1.5 लाख से 4.5 लाख के बीच होना चाहिए। जानकार डॉक्टरों का मानना है कि अगले दो दिनों में उनका प्लेटलेट काउंट बढ़ सकता है, लेकिन इसकी बहुत कम उम्मीद है कि वह 14 अक्टूबर से पहले पूरी तरह फिट जाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ खेलना अब भी मुश्किल

भारत-पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। उस मैच में भी गिल के खेलने की संभावना कम है। सूत्रों के मुताबिक, अगर उनकी हेल्थ ठीक होती है, तो वो सीधा अहमदाबाद जा सकते हैं।

डेंगू के कारण गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पहला मैच भी नहीं खेले थे। उनकी जगह ईशान किशन ने मैच में ओपनिंग की थी। बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। BCCI ने 6 दिन पहले बताया था कि पहले मैच के लिए चेन्नई पहुंचने के बाद से शुभमन को तेज बुखार था। उनके टेस्ट किए गए तो डेंगू होने का पता चला।

गिल 2023 में वनडे में भारत के टॉप स्कोरर

शुभमन गिल इस साल शानदार फॉर्म में हैं। गिल 2023 में वनडे में भारत के टॉप स्कोरर हैं। इस ओपनर ने 2023 में 20 वनडे मैचों में 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1,230 रन बनाए हैं। उनके 6 वनडे शतकों में से 5 शतक इसी साल आए हैं।