disfigured – Dainik Bhaskar UP/UK

नाक की सर्जरी से प्रियंका चोपड़ा का बिगड़ा था चेहरा, हालत देख दंग रह गए थे डायरेक्टर
फिल्म ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा के करियर पर बात की है। प्रियंका ने उनकी फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ में काम किया था। 2003 में रिलीज हुई ये फिल्म प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की कगार पर थीं क्योंकि उस दौरान उन्हें कई फिल्मों से निकाला जा चुका था। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की प्लास्टिक सर्जरी थी। दरअसल, इस फिल्म की रिलीज से पहले प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी करवा ली थी जिससे उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकता था।

नाक की सर्जरी से बिगड़ा चेहरा

अनिल शर्मा ने बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत में कहा, मैं आपको बताता हूं कि क्या हुआ था। प्रियंका के साथ एक बहुत बड़ी ट्रैजडी हुई थी। वो बेहतरीन दिखती थीं, मैं उन्हें फिल्म में साइन कर चुका था। मेरी वाइफ ने खुद एक मंदिर के बाहर उन्हें साइनिंग अमाउंट दिया था। फिर मैं फिल्म गदर की रिलीज के बाद अमेरिका और यूरोप चला गया। जब दो महीने बाद वापस लौटा तो देखा कि प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी करवा ली है क्योंकि वो जूलिया रॉबर्ट्स की तरह दिखना चाहती थीं। मैंने अखबारों में यही पढ़ा। मैंने मन ही मन सोचा कि प्रियंका को ऐसा करने की क्या जरूरत थी, वो तो ऐसे ही सुंदर दिखती थीं।

प्रियंका का चेहरा देखकर दंग रह गया-अनिल शर्मा

अनिल शर्मा आगे बोले, कुछ दिनों बाद एक प्रोड्यूसर ने मुझे प्रियंका की सर्जरी के बाद वाली फोटो दिखाई। मैं बिल्कुल नहीं पहचान पाया और उससे पूछा-ये कौन सी हीरोइन है? उसने बताया-प्रियंका। मैं दंग रह गया। उनका चेहरा एकदम काला पड़ चुका था, मैंने सोचा प्रियंका ने अपने साथ ये क्या किया?

अगले दिन मैंने प्रियंका को मिलने बुलाया। वो अपनी मम्मी के साथ मुझसे मिलने आईं। प्रियंका और उनकी मां रो रही थीं। उन्होंने मुझे ऑपरेशन के बारे में बताया जिससे प्रियंका की नाक पर निशान पड़ गया था। वो निशान आज भी है। प्रियंका ने बताया कि उन्हें ठीक होने में कुछ महीने लगेंगे जिसकी वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया है।

प्रियंका से पूछा-तुमने ऐसा क्यों किया?

अनिल शर्मा बोले-मैंने प्रियंका से पूछा-तुमने ऐसा क्यों किया? प्रियंका बोलीं कि उन्हें साइनस की दिक्कत थी जो उनके बर्दाश्त के बाहर हो चुकी थी। प्रियंका सर्जरी बिगड़ने से इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने वापस बरेली जाने का मन बना लिया था।

अनिल शर्मा ने दिया प्रियंका का साथ

अनिल शर्मा ने मुश्किल वक्त में प्रियंका का साथ दिया। उन्होंने एक वेटरन मेकअप आर्टिस्ट को कॉल किया जो कि यशराज फिल्म्स में काम करता था। उस मेकअप आर्टिस्ट ने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के साथ काम किया था। अनिल शर्मा बोले-जब वो आए तो मैंने उनसे प्रियंका को मिलवाते हुए कहा, दादा ये लड़की है, इसका क्या कर सकते हैं?

उन्होंने कहा-मैं कुछ करता हूं। तीन दिन बाद हमने प्रियंका का स्क्रीन टेस्ट लिया। उन्हें एक शॉर्ट विग लगाई। जब स्क्रीन टेस्ट हो गया तो हमने कई लोगों को इसे दिखाया जिसमें सनी देओल भी शामिल थे। सबने स्क्रीन टेस्ट देखकर कहा कि प्रियंका बेहद खूबसूरत हैं।

फिर मैंने प्रियंका के साथ फिल्म ‘द हीरो: स्टोरी ऑफ स्पाई’ की शूटिंग की।अनिल शर्मा ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि वो उनकी जर्नी की बहुत इज्जत करते हैं। हाल ही में ‘गदर 2’ की सक्सेस के बाद प्रियंका ने अनिल शर्मा को सोशल मीडिया पर बधाई भी दी थी।