District Panchayat President – Dainik Bhaskar UP/UK

पीलीभीत : जिला पंचायत अध्यक्ष ने कन्या जन्मोत्सव पर बांटी बेबी किट
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गांधी प्रेक्षा ग्रह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग से जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने कन्या जन्मोत्सव एवं स्वालंबन कैंप का आयोजन कराया। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को विकसित करने एवं लिंग भेदभाव को दूर करने को लगातार महिला कल्याण विभाग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

कार्यक्रम में विधायक बरखेड़ा प्रवक्तानंद, महिला जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर दलजीत कौर, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आलोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता आदि ने कार्यक्रम अधिकारी की मौजूदगी में बुधवार को जन्मी बालिकाओं को बेबी किट व मिठाई और बधाई पत्र वितरण किया। तीन से चार साल की छोटी बालिकाओं को एजुकेशनल किट व मिठाई के साथ बधाई पत्र वितरण किए गए।

इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग ने लोगों को स्वालंबन कैंप लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में  महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पांडे, जिला समन्वयक जयश्री सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज व प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

पीलीभीत : पक्का मार्ग निर्माण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष को लिखा पत्र
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। पूरनपुर में कच्चा मार्ग होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में कच्ची सड़क होने के कारण सड़क का खस्ताहाल है। ग्रामीण ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पक्की सड़क बनाने को लेकर पत्र भेजा है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द एवं सीमावर्ती गांवों के निवासी जिसमें विद्यार्थी शिक्षा के लिए चिकित्सा, रोजगार व विभिन्न प्रकार के कार्य तहसील ब्लॉक आदि के लिए पूरनपुर प्रतिदिन जाना पड़ता है।

एक मुख्य मार्ग है जो कि कच्चा है और बरसात के मौसम में गहरे गहरे गड्ढे एवं कीचड़ से बहुत ही सड़क का खराब हाल हो जाता है। जिस से पूरनपुर की दूरी केवल 5 किलोमीटर है। बरसात के कारण डेढ़ किलोमीटर पक्का रास्ता ना होने के कारण ग्रामीणों को शेरपुर-पजावा मार्ग से 14 किलोमीटर की दूरी मजबूरन तय करनी पड़ती है।

अगर डेढ़ किलोमीटर रास्ता पक्का बना दिया जाए तो ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करना नहीं पड़ेगी। राजगुरु पांडे निवासी उदयपुर खुर्द ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजकर पूरनपुर से मुजफ्फरनगर संपर्क मार्ग उदयपुर खुर्द के लिए रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए उदयपुर खुर्द के प्राथमिक विद्यालय तक पक्का मार्ग बनाने की मांग की हैं।

पीलीभीत : CDO और जिला पंचायत अध्यक्ष ने चखे रसोईया के बने चटपटे व्यंजन
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। बीएसए कार्यालय परिसर में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष व सीडीओ ने किया। पाककला प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 दलजीत कौर व सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीएसए अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए किया। प्रतियोगिता के दौरान रसोइयों ने कई तरह के व्यंजन तैयार किये। रसोइयों ने खाने के स्टाल लगाकर पाककला का प्रदर्शन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 दलजीत कौर और सीडीओ धर्मेंन्द्र प्रताप सिंह व अमित कुमार सिंह ने रसोइयों के भोजन स्टाल देखे और निर्णायक समिति ने प्राइमरी स्कूल रूपपुर कमालू की रसोईया कृष्णा देवी को प्रथम विजेता घोषित किया।

पाक कला में शामिल हुईं जिले भर की रसोईयां

द्वितीय विजेता के रूप में रूपपुर कमालू की वेदवती और तृतीय विजेता के रूप में चाट फिरोजपुर जूनियर स्कूल की उषा देवी रही। प्रथम विजेता को 3500 रुपए और द्वितीय विजेता को 2500 तृतीय विजेता को 1500 रुपए की धनराशि बैंक खाते में भेजी जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 दलजीत कौर ने कहा कि रसोईया के हाथों के बने भोजन से बच्चे स्वस्थ रहते हैं और स्कूल की रसोईया बच्चों को घर जैसा प्यार दे रही है।

सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता से रसोइयों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है व विद्यालयों में लजीज व्यंजन बनते हैं। प्रतियोगिता के बाद विजेता रसोइयों को बीएसए अमित कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला, राजेश कुमार चतुर्वेदी, राजेश कुमार, राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, राजीव कुमार, अनीता तिवारी, निरंजना शर्मा, अजय कुमार, प्रशांत कुमार गंगवार, आराधना कश्यप आदि शिक्षक मौजूद रहे।