District Peace Committee – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला शान्ति समिति की बैठक
बहराइच। श्री मॉ दुर्गापूजा (नवरात्रि) तथा विजय दशमी (दशहरा) पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को देर शाम आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने अपील की कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को मनायें तथा शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में यदि कहीं से कोई भी सूचना प्राप्त हो तो उसे तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें। जिले में विगत त्यौहार शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर डीएम व एसपी ने सभी सम्बन्धित को बधाई दी।

डीएम व एसपी ने कहा कि जिले के अम्नो-अमान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। डीएम व एसपी ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी के सहयोग से पूर्व की भांति आगामी त्यौहार भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होंगे। दुर्गा पूजा आयोजकों, राम लीला समितियों के पदाधिकारियों, जिले के संभ्रान्त नागरिकों से डीएम एसपी ने अपील की कि त्यौहारों के दौरान ऐसा आचरण रखें जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को कोई आपत्ति न हो। जुलूसों के दौरान ध्वनिविस्तारक यंत्रों का स्वर मा. उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार रखा जाय। डीएम व एसपी ने विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों तथा बुजुर्ग नागरिकों से यह भी अपील की कि जुलूस के दौरान लोगों को नशे का सेवन न करने दें।

डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के लिए अभी से आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करा लिए जायं। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण कर जुलूस मार्गों की आवश्यक मरम्मत, बिजली व टेलीफोन के ढीले तारों को ठीक कराने की कार्रवाई के साथ साथ साफ-सफाई, प्रकाश आदि के समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित करा दें। उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये गये कि श्री दुर्गा प्रतिमा स्थल व रामलीला स्थलों की समुचित साफ-सफाई के साथ-साथ जुलूस मार्गों पर आवश्यक प्रकाश आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करा लें। डीपीआरओ व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के माकूल बन्दोबस्त करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि त्यौहारों के दौरान गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसा कार्य न करें कि जिससे एक दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हों। त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी से सहयोग प्रदान करने तथा पारम्परिक मार्गाे पर ही जुलूस का संचालन किये जाने की अपील की है। एसपी ने पूजा पण्डालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का सुझाव देते हुए कहा कि पीस कमेटी की बैठक में हुए निर्णयों से आमजन को भी अवगत कराया जाय। लोगों को यह भी सुझाव दिया गया कि त्यौहारों के दौरान अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद मिश्रा, पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तेजे खां, परशुराम कुशवाहा, मनोज गुप्ता, इनायत उल्लाह कासमी, हरिश्चन्द्र गुप्ता, रूमी मियां, बृजमोहन मातनहेलिया, कुलभूषण अरोड़ा, डॉ. मोहम्मद आलम सरहदी, ज़फरउल्लाह खां उर्फ बन्टी सहित अन्य वक्ताओं द्वारा बिजली, पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जुलूस मार्गों के आवश्यक मरम्मत आदि के सम्बन्ध मंे महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। जबकि उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश, पयागपुर के दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी जे.पी. त्रिपाठी, कैसरगंज के कमलेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों से तहसील अन्तर्गत की गई तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की।

बैठक का संचालन पुलिस अधीक्षक नगर कंुवर ज्ञानंजय सिंह व मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त  रूप से किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर,      उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी, अधि.अभि. विद्युत शैलेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार व सौरभ निगम, ई.ओ. प्रमिता सिंह सहित  अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

लखीमपुर : डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला शांति समिति की बैठक
लखीमपुर। खीरी के कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी होली, शब ए बरात, नवरात्रि, रमजान के पर्व के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की उपस्थित में आयोजित हुई। डीएम ने कहा कि यद्यपि अपना जनपद अत्यन्त शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण का प्रतीक है किन्तु फिर भी हमें अति आत्मविश्वास से बचना होगा तथा होली सहित सभी आगामी महत्वपूर्ण त्यौहारों को बेहतर ढंग से मनाने तथा फीडबैक प्राप्त करने के लिए इस बैठक की महत्वतता काफी अधिक है। ‘‘सर्तकता ही बचाव है’’ आपसे प्राप्त फीडबैक हमें इन त्यौहारों के लिए अपनी योजनाएं बनाने में काफी उपयोगी होता है। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह होली के त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष ध्यान दें तथा आवश्यक स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी।

किसी भी दशा में किसी भी स्तर के अधिकारी की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होनें कहा कि मिलावटी खादय पदार्थो एवं शराब की दुकानों पर प्रशासन की नजर रहेगी। विघुत व पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जायेगी साथ ही यातायात व्यवस्था को भी ध्यान में रखा जायेगा। एसपी ने लोगो को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खीरी की जनता हमारी प्रत्येक मुहिम में बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान करती है, जिससे यह स्वतः सिद्ध होता है कि यहां की जनता प्रशासन के लिए समस्या के बजाय समाधान का माध्यम है।

उन्होनें कहा कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि हम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में होली सहित सभी महत्वपूर्ण त्यौहार मना सके। हम इस त्यौहार में सम्मिलित होने आयेगे न कि कोई समस्या खड़ी करने। जनपद में पुलिस विजिबल हो गई है और इसे और बेहतर बनाएंगे। डीएम ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान जनपद में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

वही सभी नगरीय निकायों में साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने उपस्थित सदस्यों से भावुक अपील करते हुए कहा कि होली के अवसर पर अपने आस पास गरीब अनाथ एवं परित्यक्त लोगों को गुझियां अवश्य खिलाये, जिससे उनकों भी होली जैसे त्यौहार का सुखद एहसास हो सके। डीएम के निर्देश पर संभ्रांत नागरिकों को प्रशासनिक अफसरों के नंबर उपलब्ध कराएं गए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन पर सूचना दी जा सके।

बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी नेपाल सिंह, समाजसेवी मौलाना अशफाक, मौलाना कलीमुद्दीन, अकीदत अली खान, अनश, सिकंदर हुसैन, बृजेश मिश्रा पंडित सत्यप्रकाश शुक्ला सूरज शास्त्री विकास मोहन, रिजवान रसीद़, अनिल शुक्ला, जेपी मिश्र सहित कई अन्य सभ्रान्त व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में ईई विद्युत शैलेंद्र यादव, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह सहित सभी नगरीय निकाय के ईओ मौजूद रहे।