dizziness – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : युवति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई ने बताया था मानसिक बीमार और भूत-प्रेत का चक्कर
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

कानपुर। आधुनिक और सभ्य समाजा में विज्ञान कहां से कहां पहुंच गया है। आज भी लोग अंधविश्वास पर आसानी से यकीन कर लेते है। एक ऐसा ही मामला सामने जिसमें एक युवती ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने इसके मानसिक बीमारी और भूत-प्रेम का मामला बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चौबेपर क्षेत्र के गढेवा गांव निवासी आरिफ मोहम्मद की 22 वर्षीय बहन रवैया ने अपने ही घर के कमरे में पंखे में दुपटटे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह का समय था। जब रवैया की काफी देर तक आवाज नही आई तो भाई आरिफ उसके कमरे में पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन रवैया को फांसी के फंदे से झूलता पाया। कुछ ही देख में परिजन भी आ पहुंचे और देखते ही चीख-पुकार मच गयी।

शोर सुन आप-पडोस के लोग भी एकत्र हो गये। रवैया के शव को परिजनों द्वारा फंसे से नीचे उतारा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कस्टिडी में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की गयी। वहीं, मृतका के भाई आरिफ का कहना, कि उसकी बहन की मानसिक हालत ठीक नही रहती थी और हाईस्कूल तक पढाई करने के लिए उसकी पढाई भी बंद हो गयी थी।

उस पर किसी रूह की छाया थी, जिससे कई बाद उसकी झाड-फूंक भी कराई गयी। उसने कहा कि बीमारी या प्रेत आत्मा के साऐ से तंग आकर उसने आत्म हत्या कर ली।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

स्लो ओवर रेट के चक्कर में मुसीबत में पड़े केएल राहुल, अब करना पड़ेगा बैन का सामना
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी नाबाद शतकीय पारी की बदौलत टीम को जीत दिलाने वाले केएल राहुल पर बैन का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। मुकाबले में जहां एक तरफ LSG ने 168 रन बनाए तो वहीं मुंबई को सिर्फ 132 रनों के स्कोर पर रोक कर 36 रनों से मैच अपने नाम किया।

केएल राहुल पर लगा लाखों का जुर्माना

इस भव्य जीत के बाद भी IPL गवर्निंग काउंसिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सजा का ऐलान किया है। दरअसल यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के कारण लगा है। कप्तान केएल राहुल पर 24 लाख रुपये, जबकि टीम के अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख या मैच फीस का 25%, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है।

कप्तान संग पूरी टीम ने भरा था जुर्माना

सीजन में दूसरी बार हुआ है जब केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगा है। दिलचस्प है कि पहली बार भी 16 अप्रैल को मुंबई के ही खिलाफ हुए मुकाबले में लखनऊ ने तय समय में ओवर पूरे नहीं किए थे और कप्तान के साथ पूरी टीम ने जुर्माना भरा था। उस मुकाबले में भी केएल राहुल ने शानदार शतक जमाया था और अपनी टीम को जीत दर्ज कराई थी।

अगर लखनऊ की टीम तीसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती करती है तो उसके सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज और कैप्टन केएल राहुल पर एक मैच का बैन लगाया जाएगा। नियम कहते हैं कि अगर किसी सीजन में तीसरी बार कप्तान पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगता है तो उसे 30 लाख के आर्थिक दंड के साथ एक मैच के बैन का सामना करना पड़ता है।

शानदार प्रदर्शन ने दिलाई सुपर जायंट्स को जीत

मुंबई इंडियंस ने सिक्के की उछाल जीती और पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। गेंदबाजों ने बेहतर गेंदबाजी की, लेकिन केएल राहुल को आउट नहीं कर सके। 62 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से राहुल ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। राहुल के अलावा मनीष पांडे ने 22 गेंदों पर 22 रन बनाए।

आठवां मैच भी हार गई मुंबई इंडियंस

IPL में रविवार को मुंबई इंडियंस लगातार आठवां मैच हार गई। 169 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 132 रन बना सकी। कप्तान रोहित शर्मा (39) टॉप स्कोरर रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 38 रनों की पारी खेली।

LSG की ओर से क्रुणाल पंड्या के खाते में 3 विकेट आए। रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई के लिए मैच विनिंग पारी नहीं खेल सके। उन्हें शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन वह कमजोर बैटिंग ऑर्डर की मजबूत कड़ी नहीं बन पाए। MI को सूर्यकुमार यादव से भी बहुत उम्मीद थी, पर उनके बल्ले से केवल 7 रन निकले। सूर्या आयुष बडोनी का शिकार बने, जिनका यह IPL में पहला विकेट था।

बेहोशी या चक्कर आता है तो हो जाएं सावधान, इस बीमारी के हैं लक्षण
न्यूयॉर्क । मध्यम आयु वर्ग वाले लोगों के रक्तचाप में अचानक गिरावट डिमेंशिया या स्ट्रोक के बढ़ते खतरे का संकेत हो सकता है। रक्तचाप में गिरावट होने से उन्हें खड़े होने के दौरान बेहोशी, चक्कर आना जैसा महसूस होता है। शोध के निष्कर्षो में कहा गया है कि ऐसे लोग, जिन्हें रक्तचाप में गिरावट का अनुभव किया, उनमें डिमेंशिया विकसित होने का 54 फीसदी ज्यादा जोखिम पाया गया। रक्तचाप में गिरावट महसूस करने वाली स्थिति को ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन कहते हैं।

इनमें इस्केमिक स्ट्रोक विकसित होने की संभावना दोगुना पाई गई। यह स्थिति दिमाग को रक्त ले जाने वाली रक्त वाहिका में रक्त का थक्का बनने के कारण होती है। अमेरिका के मैरीलैंड में जॉन हॉकिंस विश्वविद्यालय की एंड्रिया रॉवलिंग्स ने कहा, “ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन दिल की बीमारी, बहोश होने और गिरने से जुड़ी हुई है, इसलिए हम यह जानने के लिए कि क्या निम्न रक्तचाप का यह प्रकार दिमाग से खास तौर से डिमेंशिया से जुड़ा है, इसके निर्धारण के लिए विस्तृत शोध करना चाहते हैं। इस शोध का प्रकाशन पत्रिका ‘न्यूरोलॉजी’ में किया गया है। इसमें शोध दल ने 11,709 लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया।