double murder – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । खागा कोतवाली व एसओजी समेत सर्विलांस टीम ने विगत कुछ दिनों पूर्व हत्यारों द्वारा अंजाम दिए गए नर्स व उसके पुत्र हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त की गई तीन अलग अलग कम्पनी की बाइक व आलाकत्ल समेत मृतका व उसके म्रतक पुत्र के रक्तरंजित कपड़े चार अदद मोबाइल फोन, मृतका का पर्स व कुछ नगदी भी बरामद किया है।

चार अभियुक्त गिरफ्तार, बेटी सहित संपत्ति हड़पने की थी योजना

गिरफ्तार अभियुक्तो में अरुण कुमार पुत्र स्व0 राधेश्याम उम्र करीब 28 वर्ष निवासी कनकपुर मजरे सेमरा मानापुर थाना हथगांव, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश पासवान पुत्र शिवदास उम्र करीब 30 वर्ष निवासी उपरोक्त व शैलेन्द्र कुमार चौधरी पुत्र राम औतार उम्र करीब 41 वर्ष निवासी मझटेनी थाना खागा, देशराज उर्फ देस्सा पुत्र मंगल उम्र करीब 50 वर्ष निवासी रोशनपुर टेकारी कोतवाली खागा के नाम शामिल रहे। सभी अभियुक्तो को पुलिस टीम ने बीती देर शाम थाना क्षेत्र के सुजानपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

तांत्रिक ने प्रेत बाधा बताकर बुलाया फिर कर दी मां बेटे की हत्या

मालूम हो कि मृतका सुमन रानी गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदो में स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्त थी। जिनका नगर में रेलवे लाइन के पास निजी मकान है। अभियुक्त शैलेन्द्र चौधरी मृतका का पडोसी है। जिसने चौधरी ने मृतका से वर्ष 2017 में 6 लाख रूपये हार्वेस्टर क्रय करने हेतु उधार लिया था। जिसमें रूपया 360000/- वर्तमान में बकाया था। घटना के एक दिन पूर्व मृतका के पुत्र प्रखर गुप्ता ने अभियुक्त शैलेन्द्र चौधरी के घर जाकर बकाये रूपये की मांग की व दोनो में इस बात को लेकर विवाद हुआ था।

चार अभियुक्त गिरफ्तार, बेटी सहित संपत्ति हड़पने की थी योजना

अभियुक्त अरुण चौधरी निवासी कनकपुर थाना हथगांव शैलेन्द्र चौधरी का रिश्ते में साला लगता है। जो तांत्रिक का कार्य करता है। मृतका सुमन रानी गुप्ता के ऊपर भूत-प्रेत की बाधा बताकर उनके यहां आया करता था। लगभग 02 वर्ष से मृतका की पुत्री उम्र करीब 21 वर्ष जो जनपद प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है उसको सामान व पैसा मृतका से लेकर पुत्री के पास पहुंचाने समय समय पर जाया करता था। तथा इसी दौरान मृतका की पुत्री से एक पक्षीय शादी करने की योजना बनाने लगा व मृतका की लगभग डेढ़ करोड़ की सम्पत्ति पर कब्जा करने की भी योजना बनाने लगा। इस कारण मृतका के पुत्र व मृतका को रास्ते से हटाने की योजना अपने बहनोई शैलेन्द्र चौधरी के साथ मिलकर बना डाली। योजना के अनुसार अरुण चौधरी जो कि तांत्रिक का कार्य करता है।

मृतका व उसके बेटे को रात्रि में पूजा कराने के बहाने से सुरेश कुमार पासवान की होण्डा लिओ मोटर साईकिल से मृतका सुमन रानी गुप्ता व उसके पुत्र प्रखर गुप्ता को नौबस्ता फ्लाई ओवर के ऊपर घटना वाले दिन भेजा। इसी दौरान दोनों मां बेटों, सुमन व प्रखर को मोटर साईकिल से उतारकर सुरेश पासवान, देशराज पासवान व शैलेन्द्र चौधरी ने हथौडे व चाकू व डण्डे से पीट पीट कर हत्या कर दिया। जिन्होंने हत्या करने के बाद दोनों माँ बेटों के शवों को गंगा नदी में रात का फायदा उठाते हुए ले जाकर फेंक दिया। जिन्होंने वारदात को कारित करने के बाद अपने अपने मोबाइल व सिम बदल दिये।

अगले दिन सुबह तक जब मृतका व उसका पुत्र घर नहीं पहुँचा। दोनों का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। जिस पर मृतका की पुत्री को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके चलते मृतका की पुत्री ने मामले की जानकारी अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ कर्मियों को देते हुए पुलिस को लिखित तहरीर देकर दोनों गुमशुदा मां व भाई को खोजने की गुहार लगाई थी। पुलिस दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा माँ बेटों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता गंगा घाट के पास स्थित लखन दास बाबा कुटी घाट के पास से मृतका माँ सुमनरानी का रक्त रंजित हत्या युक्त शव बरामद कर लिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को जरिये सर्विलांस जानकारी हुई कि घटना वाले दिन मृतका के मोबाइल फोन पर अरुण चौधरी ने कई बार फोन किया था।

पुलिस ने जब उसको हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों माँ बेटों की हत्या कर शव को गंगा नदी में प्रवाहित करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। घटना के सम्बंध में एसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारो के साथ जानकारी साझा की। जिन्होंने मृतका के पुत्र के शव के अभी तक बरामद न होने व शव के बरामदगी के प्रयास जारी होने की बात कही।

लखीमपुर : डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस
लखीमपुर खीरी। खीरी में गोला गोकर्णनाथ तहसील गोला क्षेत्र के अंतर्गत थाना हैदराबाद क्षेत्र में देर रात्रि मंगलवार को मां और बेटी की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे एस पी गणेश प्रसाद साहा ने भी घटनास्थल का मुआयना कर मामले का जल्द खुलासा करने की बात की।

तहसील गोला क्षेत्र अंतर्गत थाना हैदराबाद के ग्राम देवी पुर में बेटी की ससुराल में रह रही मां बेटी की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताते है सुरेंद्र कुमार चाट का ठेला लगाता है वह अपनी पत्नी रिंकी देवी सास सरस्वती देवी और साली पूनम के साथ रहता था। मंगलवार को रोज की तरह पत्नी के साथ पड़ोस के ग्राम प्रसादपुर में चाट बेचने गया था।

रात में दोनों पति पत्नी वापस अपने घर लौटे तो सास और साली की खून से लथपथ लाश मिली। जिनकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी । पूरी घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी घटना की सूचना पर अपने दल बल के साथ हैदराबाद थाना प्रभारी व सीओ मोहम्मदी अरविंद वर्मा, मौके पर पहुंचे। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर फिंगर प्रिंट की एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वही क्षेत्र में चर्चा है यह डबल मर्डर संपत्ति को लेकर हुआ है।

मामले पर एसपी गणेश प्रसाद साहा का बयान

इस मामले पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया थाना हैदराबाद क्षेत्र में मां-बेटी की हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की जा रही है।सी ओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

फतेहपुर : दोहरे हत्याकांड मामले में महिला संग उसके प्रेमी को मिली उम्र कैद की सजा
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । दोहरे हत्याकांड के एक मामले में बुधवार को फतेहपुर की अपर सत्र पास्को कोर्ट द्वतीय ने दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र सिंह भदौरिया ने पक्ष रखा। बता दें कि हथगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रामनरेश उर्फ पप्पू औऱ उनकी पत्नी विमला देवी की बीते 4 जनवरी 2016 को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए मृतक के भाई की पत्नी ( देवरानी ) और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाख़िल करते हुए उमा देवी औऱ उसके प्रेमी सुरेश सिंह यादव को आरोपी बनाया था। शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में 8 गवाहों की पेशी हुई। कोर्ट के समक्ष कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। 14 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर कोर्ट ने दोष सिद्ध कर दिया था। 15 मार्च को सजा का ऐलान हुआ। देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत दोनों दोषियों पर कोर्ट ने दस हज़ार रुपए जुर्माना व उम्रकैद की सजा सुनाई है।

मथुरा में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने ऐसे खोला राज
हत्यारे ने पहले ठगी की, फिर की दंपति हत्या, सडने लगे शव तो मिट्टी का तेल डाल कर जला डाले

मथुरा। पुलिस ने हाईवे किनारे की कर्मयोगी ग्राम काॅलोनी में 25 मार्च को हुए सनसनी खेज दोहरे हत्याकांड का खुलसा किया तो एक के बाद एक ऐसे राज खुले कि लोगों ने दांतों तले अंगुली दबाली। शातिर हत्यारे पवन पुत्र वासुदेव निवासी नगला माखन (तालफरा) थाना कुम्हेर जिला भरतपुर ने पहले मगोर्रा क्षेत्र के कस्बा सौख के पून्ना थोक निवासी भीम सिंह पुत्र डूंगर सिंह (42 वर्ष) और उनकी पत्नी भारती देवी (38 वर्ष) से पहले ठगी की, फिर दंपति को कर्मयोगी ग्राम के उस मकान में बुलाया जहां वह किराए पर रह रहा था। इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर पति पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों शवों को मकान के एक कमरे में छोड कर अपने गांव तालफरा चला गया। शातिर दंपति की हत्या करने के बाद मृतकों के परिजनों के पास सौंख भी पहुंचा और कर्मयोगी ग्राम की गतिविधियों पर भी नजर रखे रहा। शव सडने लगे तो मकान से दो दिन तक बदबू आती रही। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने हत्यारोपी पवन को भी दी। इस बीच थाना मगोर्रा में 23 मार्च को दंपति के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। जिसमें कहा गया था कि 19 मार्च से पति पत्नी दोनों गायब हैं। मकान से बदबू आने की सूचना मिलने पर शातिर हत्यारे ने दोनों शवों को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। मिट्टी का तेल खरीदा और रात के सन्नाटे में मकान में पहुंच कर मिट्टी का तेल डाल कर दोनों शवों को फूंक डाला। मकान से धूंआ उठता देख काॅलोनीवालों ने पुलिस को सूचना दी। कर्मयोगी ग्राम पहुंची पुलिस जब मकान के अंदर घुसी तो मौके पर मौजूद हर कोई सन्न रह गया। पुलिस ने दोनों अधजले शवों को कब्जे में ले लिया। एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर खुद मौके पर पहुंचे और दूसरे आलाधिकारियों के साथ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। इसके बाद घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन करने के साथ ही फील्ड टीम को भी लगा गया। पुलिस ने 25 मार्च को सामने आई सनसनी खेज घटना का 27 मार्च की सुबह पवन को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया।