dying – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : मरते हुए मरीजों से भी इमरजेंसी में होती है वसूली
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

फतेहपुर । जिला चिकित्सालय का ट्रामा सेंटर गंभीर मरीजों को तात्कालिक लाभ देने के लिए बना था। जनपद में मेडिकल कॉलेज आने के बाद एक से एक बेहतर डॉक्टर ( स्पेशलिस्ट ) तैनात हैं मगर स्वास्थ्य सेवाओं का सही लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। इमरजेंसी में अगर आपका जुगाड़ या अलग से देने को कुछ नहीं है तो डॉक्टर रिफर का पर्चा तत्काल बना   देते हैं। इमरजेंसी का रिकार्ड अगर उठा कर देखा जाए तो सत्तर फीसदी मरीज रिफर ही मिलेंगे। मतलब क्रिटिकल मरीजों   को हैंडल कर पाने में आज भी फतेहपुर का अस्पताल बहुत पीछे है या फिर यह कहें कि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी करना   नहीं चाहते। असल मे सरकारी अस्पतालों में तैनात अधिकतर डॉक्टर या तो बाहर ओपीडी कर रहे हैं या किसी न किसी अस्पताल  में सर्जरी। ऐसे में उनका ध्यान सरकारी से अधिक प्राइवेट में लगा रहता है।

वहीं इमरजेंसी में एक इंजेक्शन अधिकतर मरीजों को लिखा जाता है जिसकी कीमत 500 के करीब है। 15 से 20 रुपये की लागत का ये इंजेक्शन अधिकतर मरीजों के परिजनों को लिख दिया जाता है कहा जाता है कि जल्दी लाओ यह बाहर ही मिलेगा, मरीज की हालत सुधारने के लिए आवश्यक है। गंभीर मरीज के साथ आया गरीब से गरीब परिवार का ब्यक्ति अपने मरीज को बचाने के लिए इस इंजेक्शन को खरीद कर लाता है। ऐसी कई चीजें और भी बाहर से मंगवाई जाती हैं जिनमे कमीशन ज्यादा है। कई सामान तो मंगवाकर बाद में बेच दिया जाता है।

ऐसा ही वाकया इमरजेंसी से रविवार को सामने आया जब खागा कोतवाली क्षेत्र के खैराई से महरूफ को फॉलिस अटैक के मामले में परिजन इमरजेंसी फतेहपुर लेकर आये। उन्हें मरीज की जान का खतरा बताकर एक इंजेक्शन बाहर के मेडिकल स्टोर से लाने को लिखा गया जिसकी कीमत 490 थी। महिला ने बताया कि इमरजेंसी से एक पर्ची दी गई थी मरीज गंभीर था इसलिए मजबूरन लेकर आये। बाद में मामला सोशल मीडिया की सुर्खियां बना तो मरीज को गंभीर बताकर कानपुर हैलट के लिए रिफर कर दिया गया।

आपको बता दें कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं करोड़ों रुपये की दवाओं सहित ऑपरेशन में लगने वाला सामान भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है मगर जिला चिकित्सालय में प्राइवेट लड़कों को लगाकर कई डॉक्टर सर्जरी के नाम पर वसूली करते हैं कई डॉक्टरों के गुर्गे सीधी वसूली न कर ऑपरेशन में लगने वाला सामान अस्पताल में नहीं आता कहकर, बाहर से मंगवा लेते हैं।

इमरजेंसी में तो आये दिन ऐसे मामले सामने आते हैं मगर देखने सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में सरकार की मंशा पर जिला अस्पताल के कई डॉक्टर पानी फेर रहे हैं। स्वास्थ्य के उच्चाधिकारी भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। इस बाबत सीएमएस के सरकारी नम्बर पर फोन किया गया मगर उनसे बात नही हो सकी।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

सीतापुर : समय से नहीं मिलता पैसा, गौशालाओं में भूख प्यास से दम तोड़ रहे गौवंश
सीतापुर । बिसवां में आर्थिक लाभ न दे पाने के कारण बड़ी संख्या में बेसहारा हो चुके गौवंश को गौशालाओं में संरक्षित करने की कवायद लगातार जारी है। तहसील क्षेत्र की प्रत्येक गौशाला में 200 से 300 गौवंश संरक्षित किए गए हैं। गौशालाओं में संरक्षित इन गौवंशीय पशुओं के चारे पानी के लिए सरकार अब तक 30 रुपये की दर से धन मुहैया कराती थी। जो अब बढ़ा कर 50 रुपये कर दिये गए हैं। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते गौशालाओं में संरक्षित पशुओं के चारे पानी के लिए मिलने वाला पैसा कभी भी समय से नहीं मिल पाया। ऐसे में गौशाला संचालकों को पशुओं को पर्याप्त चारा पानी उपलब्ध कराने में कठिनाई उत्पन्न हो जाती है।

गौशाला संचालकों का कहना है कि 5 से 6 माह के अंतराल पर मिलता है पैसा

गौशाला संचालकों का कहना है कि सिस्टम की लापरवाही के चलते उन्हें पशुओं के चारे के लिए मिलने वाला पैसा 5 से 6 माह के अंतराल पर मिलता है। ऐसे में पशुओं को पर्याप्त चारा,पानी, नमक,पोषाहार आदि उपलब्ध कराने में समस्या उत्पन्न हो जाती है। यदि यही पैसा एक-एक माह के अंतराल पर मिल जाए तो पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था आसानी से की जा सकती है। अब तक प्रति गोवंश 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलने वाला पैसा बढ़ कर 50 रूपया हो गया है। जिससे अब गौशाला में संरक्षित पशुओं को पर्याप्त चारा देने में और आसानी हो जाएगी। बस पैसा समय पर मिल जाए तो गौशाला में भूख प्यास से कुपोषित होकर पशुओं की मौत नहीं होगी।

पशुपालकों को 10 माह से नहीं मिली आर्थिक सहायता

पशु पालकों को गौशाला से दिए गए पशुओं के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते पिछले 10 माह से नहीं मिल पाई है। सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता न मिल पाने के कारण तमाम पशुपालकों ने गौशाला से लिए गए पशुओं को पुनः बेसहारा छोड़ दिया है।

कानपुर : ओवरटेक में पास न देने पर भाजपा पार्षद पति ने युवक से मारपीट कर किया मरणासन्न
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी से वार्ड 95 यशोदा नगर से पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला ने शराब के नशे में ओवरटेक करते समय पास ना मिलने पर अपने बाउंसरों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया है। जिससे उसकी एक आंख में गंभीर चोट आई है। वही बीच-बचाव करने पत्नी को भी दबंगों ने नही बख्शा और उसको जमकर पीटा, घायल युवक को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए ले दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उसकी हालत गम्भीर है। वही पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मुकदमा नही दर्ज किया है।

श्याम नगर निवासी कंवल जीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमोलदीप सिंह बहु गुनीत कौर के साथ देर रात अपनी गाड़ी से घर वापस आ रहा था तभी रायपुरवा थाना क्षेत्र में सिटी क्लब के सामने एक भाजपा का झंडा लगी हुई गाड़ी तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी लेकिन ट्रैफ़िक होने के कारण वो पास करके ओवरटेक नही कर सकी।

इसी खुन्नस में कार सवारों ने अपनी गाड़ी उनके बेटे गाड़ी के आगे लगाकर रोक लिया और अमोल और गुनीत की जमकर पिटाई कर डाली।आरोपी अंकित शुक्ला वार्ड 95 की पार्षद सौम्या शुक्ला का पति है और खुद को यशोदा नगर किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बताता है यही नही एक बड़े भाजपा नेता का करीबी है अंकित इसलिए शिकायत के बाद भी रायपुरवा पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया है एसओ रायपुरवा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर आयी है जाँच चल रही है।