eclipse – Dainik Bhaskar UP/UK

शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानने के लिये पढ़े ये खबर
28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण है। इस पूर्णिमा की रात चंद्र की रोशनी में खीर बनाने और खाने की परंपरा है। इस बार रात में चंद्र ग्रहण रहेगा, इसका सूतक दोपहर से ही शुरू हो जाएगा, इस वजह से शरद पूर्णिमा की रात खीर कब बनाई जाए, इसको लेकर कन्फ्यूजन है। इस कन्फ्यजून को दूर करने के लिए हमने बद्रीनाथ, उज्जैन और वृंदावन के ज्योतिषियों और धर्म के जानकारों से बात की है।

बद्रीनाथ और उज्जैन सहित देश के कई शहरों में आज (शुक्रवार, 27 अक्टूबर) रात ही शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। वहीं, वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में रविवार, 29 अक्टूबर की रात शरद पूर्णिमा की खीर बनाई जाएगी, लेकिन बांके बिहारी मंदिर में इस साल शरदोत्सव नहीं होगा। 28 अक्टूबर की रात 1.05 बजे से आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी। रात 1.44 बजे ग्रहण का मध्य रहेगा और 2.24 बजे ग्रहण खत्म हो जाएगा। ग्रहण का समय करीब 1 घंटा 19 मिनट रहेगा। 2023 के बाद अगला चंद्र ग्रहण 2024 में 17-18 सितंबर की रात होगा, जो भारत में दिखेगा।

सवाल – कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

जवाब – 28 अक्टूबर की रात पूरे भारत में एक साथ चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। भारत के साथ ही पूरे एशिया में, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, पैसेफिक, हिन्द महासागर में दिखाई देगा।

सवाल – शरद पूर्णिमा पर कौन-कौन से शुभ काम किए जाते हैं?

जवाब – शरद पूर्णिमा से जुड़ी कई परंपरा हैं, जैसे इस पर्व की रात श्रीकृष्ण की विशेष पूजा होती है, खीर बनाई जाती है, देवी लक्ष्मी का अभिषेक किया जाता है, विष्णु जी के ग्रंथ का पाठ और मंत्र किया जाता है, भगवान सत्यनारायण की कथा की जाती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और तीर्थ दर्शन करने की भी परंपरा है।

सवाल – शरद पूर्णिमा की रात ग्रहण रहेगा तो इस पर्व से जुड़ी परंपराएं कब निभाएं?

जवाब – उत्तराखंड के चार धाम में से एक बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल कहते हैं, शरद पूर्णिमा पर ग्रहण होने से इसका सूतक दोपहर 4.05 से ही शुरू हो जाएगा। शास्त्रों में सूतक के समय पूजा-पाठ करना, मंदिर में दर्शन करना, खाना बनाना और खाना मना किया गया है। इस वजह शरद पूर्णिमा से जुड़े शुभ काम 28 की दोपहर के बाद करना संभव नहीं है। वही इसलिए शरद पूर्णिमा से जुड़ी परंपराएं एक रात पहले यानी आश्विन शुक्ल चतुर्दशी (27 अक्टूबर) की रात निभा सकते हैं। बद्रीनाथ धाम में भी शरद पूर्णिमा से जुड़ी पूजा-पाठ 27 तारीख को ही की जाएगी।

उज्जैन के ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पं. आनंद शंकर व्यास कहते हैं, ‘’पूर्णिमा पर ग्रहण होने से रात में इस पर्व से जुड़ी पूजा-पाठ नहीं हो सकेंगे, न ही खीर नहीं बनाई जा सकेगी। 27 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि पर चंद्रमा की पूर्णिमा से सिर्फ एक कला कम रहेगी, इसलिए पूर्णिमा से एक रात पहले खीर बनानी चाहिए और भगवान को भोग लगाना चाहिए। हमारे यहां उज्जैन के बड़ा गणपति मंदिर में भी 27 अक्टूबर की रात शरद पूर्णिमा के आयोजन होंगे। वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर, इस्कॉन के पीआर श्याम किशोर दास ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर ग्रहण होने से हमारे यहां एक दिन बाद यानी 29 अक्टूबर को इस पर्व से जुड़ी पूजा-पाठ की जाएगी।

सवाल – शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा क्यों कहते हैं?

जवाब – उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, इस पर्व से जुड़ी कई मान्यता हैं। शरद पूर्णिमा को महारास की रात भी कहते हैं। माना जाता है कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने इस रात में गोपियों के साथ महारास किया था। ऐसा भी माना जाता है कि इस पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी घूमने आती हैं और भक्तों से पूछती हैं, को जागृति यानी कौन जाग रहा है। इस मान्यता की वजह से से इस तिथि को कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं।

सवाल – शरद पूर्णिमा खीर क्यों बनाते हैं?

जवाब – शरद पूर्णिमा का जिक्र धर्म ग्रंथों के साथ ही आयुर्वेद में भी है। इस रात में चंद्र की रोशनी खीर बनाने की परंपरा है। रात में खीर बनाई जाती है, भगवान को भोग लगाया जाता है और फिर इस खीर का सेवन किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।

उज्जैन के डॉ. राम अरोरा (एमडी, आयुर्वेद) कहते हैं, शरद पूर्णिमा की रात चंद्र की किरणें औषधीय गुणों वाली होती हैं। जब ये किरणें खीर पर पड़ती हैं तो खीर में भी औषधीय गुण आ जाते हैं। ये खीर मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत देती है। खीर में दूध, चावल, शकर, ड्रायफ्रूट्स डाले जाते हैं, ये सभी चीजें हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक हैं।

सवाल – चंद्र ग्रहण के सूतक के समय क्या करें और क्या न करें?

जवाब – चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण खत्म होने तक रहता है। इस समय में पूजा-पाठ, मंदिर दर्शन, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, व्यापार प्रारंभ जैसे शुभ काम नहीं किए जाते हैं। इसी वजह से सूतक शुरू होते ही सभी मंदिर बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर की शुद्धि होती है, इसके बाद भक्तों के लिए मंदिर खोले जाते हैं। सूतक काल में देवी देवताओं के मंत्रों का जप करना चाहिए। दान-पुण्य कर सकते हैं।

सवाल – चंद्र ग्रहण कितने प्रकार के होते हैं?

जवाब – चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण, आंशिक और मांद्य। पूर्ण चंद्र ग्रहण में चंद्र लाल दिखने लगता है। आंशिक चंद्र ग्रहण में चंद्र का कुछ हिस्सा दिखना बंद हो जाता है। इन दोनों ग्रहण की धार्मिक मान्यता होती है और सूतक भी रहता है। मांद्य चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की हल्की सी छाया चंद्र पर पड़ती है, इसका धार्मिक महत्व नहीं होता है।

सवाल – चंद्र ग्रहण कैसे होता है?

जवाब – जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्र, ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में आ जाते हैं और चंद्र पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। इस संबंध में धार्मिक मान्यता ये है कि समय-समय पर राहु सूर्य और चंद्र को ग्रसता है, इस वजह से ग्रहण होते हैं।

तोशाखाना घोटाले में कैसे फंस गए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान? राजनीतिक करियर पर भी लगा ग्रहण
लाहौर । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। लाहौर की पुलिस ने जमान पार्क से PTI चेयरमैन को उनके घर से अरेस्ट किया। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अगले 5 साल तक वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कोर्ट ने पूर्व पाकिस्तानी PM पर एक लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इमरान की पार्टी PTI के मुताबिक, खान को लाहौर की कोट लखपत जेल ले जाया गया है। फैसले के वक्त कोर्ट ने कहा- PTI चेयरमैन इमरान ने तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी थी। वो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। अदालत ने शनिवार को सुनवाई के बाद 12:30 बजे तक फैसला रिजर्व कर लिया था।

हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती दे सकते हैं खान

इसके बाद भी जब इमरान कोर्ट नहीं पहुंचे तो एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज हुमांयू दिलावर ने फैसला सुना दिया। अब इमरान खान ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। फैसला आने से पहले खान ने मामले की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। लेकिन दोनों ही अदालतों ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पूरी होने से पहले वो इसमें दखल नहीं देंगे।

पत्नी बुशरा भी आरोपी

तोशाखाना केस दो तरह से चल रहा है। इसमें इमरान की सुनवाई अदालत में हो रही है। इसके अलावा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को एंटी करप्शन एजेंसी पूछताछ के लिए बुला रही है, क्योंकि तोशाखाना के करोड़ों रुपए के तोहफे बुशरा ने ही बेचने के लिए दिए थे। बुशरा बीबी को भी जांच एजेंसी के सामने पेश होना है। अब तक कुल 13 बार बुशरा को जांच एजेंसी ने पेश होने के लिए नोटिस दिया है, लेकिन वो एक भी बार पेश नहीं हुईं। इसके बाद जांच एजेंसी ने अखबारों में एक इश्तिहार निकलवाया और कहा कि अगर बुशरा बीबी पेश नहीं हुईं तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा।

इसके बाद इमरान ने एक पिटीशन लाहौर हाईकोर्ट में दायर की थी। कहा- मेरी पत्नी घरेलू महिला हैं और उनका सियासत से कोई ताल्लुक नहीं है। लिहाजा, उन्हें पूछताछ से राहत दी जाए। दूसरी तरफ, इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान के खिलाफ बेहद पुख्ता सबूत हैं और यही वजह है कि वो किसी न किसी बहाने से सुनवाई को लंबे वक्त तक लटकाना चाहते हैं।

अब तोशाखाना केस को तफ्सील से समझिए

चुनाव आयोग के सामने सत्ताधारी पाकिस्तानी डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने तोशाखाना गिफ्ट मामला उठाया था। कहा था कि इमरान ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न देशों से मिले गिफ्ट को बेच दिया था। इमरान ने चुनाव आयोग को बताया था कि उन्होंने तोशाखाने से इन सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था, बेचने पर उन्हें 5.8 करोड़ रुपए मिले थे। बाद में खुलासा हुआ कि यह रकम 20 करोड़ से ज्यादा थी। करीब दो साल पहले अबरार खालिद नाम के एक पाकिस्तानी शख्स ने इन्फॉर्मेशन कमीशन में एक अर्जी दायर की थी।

कहा- इमरान को दूसरे देशों से मिले गिफ्ट्स की जानकारी दी जाए। जवाब मिला- गिफ्ट्स की जानकारी नहीं दी जा सकती। खालिद भी जिद्दी निकले। उन्होंने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान से पूछा था- आप तोहफों की जानकारी क्यों नहीं देते? इस पर खान के वकील का जवाब था- इससे मुल्क की सलामती यानी सुरक्षा को खतरा है। दूसरे देशों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए अवाम को दूसरे देशों से मिले तोहफों की जानकारी नहीं दे सकते।

तोशाखाना का नियम क्या है

पाकिस्तान की पत्रकार आलिया शाह के मुताबिक पाकिस्तान में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या दूसरे पद पर रहने वालों को मिले तोहफों की जानकारी नेशनल आर्काइव को देनी होती है। इन्हें तोशाखाना में जमा कराना होता है। अगर तोहफा 10 हजार पाकिस्तानी रुपए की कीमत वाला होता है तो बिना कोई पैसा चुकाए इसे संबंधित व्यक्ति रख सकता है। तोहफे की अनुमानित कीमत अगर 10 हजार से ज्यादा है तो 20% कीमत देकर गिफ्ट अपने पास रखा जा सकता है। अगर 4 लाख से ज्यादा का गिफ्ट है तो इसे सिर्फ वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) या सदर-ए-रियासत (राष्ट्रपति) ही खरीद सकता है। अगर कोई नहीं खरीदता तो नीलामी होती है।

इमरान ने यहां भी खेल कर दिया। 2 करोड़ का तोहफा कहीं 5 लाख तो कहीं 7 लाख का बता दिया। इसी कीमत पर इन्हें खरीदा और फिर ओरिजिनल कीमत से भी कई गुना ज्यादा पर बेच दिया। यह काम जुल्फी बुखारी और बुशरा बीबी की दोस्त फराह खान उर्फ फराह गोगी ने किया था।
एक और खास बात यह है कि फराह गोगी उसी दिन (10 अप्रैल 2022) पाकिस्तान से एक प्राइवेट जेट से फरार होकर दुबई पहुंच गईं थीं, जिस दिन इमरान खान की सरकार गिरी थी।

अल-कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार हो चुके हैं इमरान

इमरान को 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बायोमैट्रिक रूम से नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) के वारंट पर पैरामिलिट्री फोर्स ने गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को कानूनन सही ठहराते हुए NAB को 8 दिन के फिजिकल रिमांड पर सौंप दिया। खान की गिरफ्तारी अल-कादिर ट्रस्ट स्कैम में की गई थी। सरकार का आरोप था कि यह 60 अरब पाकिस्तानी रुपए का घोटाला है। इनमें से 40 अरब तो ब्रिटिश सरकार ने पाकिस्तान को दिए थे। इमरान तब प्रधानमंत्री थे, उन्होंने कैबिनेट से भी इस मामले को छिपा लिया था।

गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों, सेना के ऑफिस समेत कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाबलों के साथ झड़प में 8 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। बुधवार शाम खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने सुप्रीम में गिरफ्तारी के खिलाफ पिटीशन दायर की। चीफ जस्टिस ने एक घंटे में खान को पेश करने का हुक्म दिया। जब वो पेश हुए तो 7 मिनट में रिहाई का आदेश दिया।