effort – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच : डीएम के प्रयास से निर्विवादित वरासत में जनपद को प्रदेश में मिला अव्वल स्थान
बहराइच। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर जिलाधिकारी मोनिका रानी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में जनपद में 29 मई 2023 से 09 अक्टूबर 2023 तक की अवधि में निर्विवादित वरासत से सम्बन्धित प्राप्त हुए 11731 आवेदन-पत्रों में से निर्विवादित 10278 आवेदन पत्रों में आदेश पारित कराकर उनके परिजनों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराते हुए निःशुल्क खतौनी वितरण कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि विगत 05 अक्टूबर 2023 को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में पाया गया कि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच ने निर्विवादित वरासत दर्ज करने में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले को यह उपलब्धि प्राप्त होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की है कि जिले में कोई भी प्रकरण चिन्हित होने से छूटे न क्योंकि यह अनवरत समीक्षा एवं पर्यवेक्षण का कार्य है।

सभी अधिकारी कृषकों के हितो एवं सम्मान के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार रूचि, निष्पक्षता एवं ऊर्जा से कार्य करें, ताकि निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में समय से दर्ज हो और उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न होने पाये।

जनपद में कुल उपलब्धि तहसीलवार योगदान की बात की जाय तो तहसील बहराइच सदर में 1659, नानपारा में 2123, कैसरगंज 2210, महसी में 1702, पयागपुर 1494, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 1090 निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में दर्ज कर उन्हें खतौनी का वितरण किया गया।

इसरो ने कहा- चंद्रयान-3 को अब कल जगाने की होगी कोशिश
चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर से इसरो अब कल यानी 23 सितंबर को संपर्क की कोशिश करेगा। पहले ये कोशिश 22 सितंबर की शाम को की जानी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे आज के लिए टाल दिया गया। स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश देसाई ने यह जानकारी दी है।

14 दिनों की रात के बाद चांद के साउथ पोल पर एक बार फिर सूरज की रोशनी पहुंचने लगी है। ऐसे में इसरो को स्लीप मोड पर डाले गए विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के जागने की उम्मीद है। इसरो ने 4 सितंबर को लैंडर को स्लीप मोड में डाला था। इससे पहले 2 सितंबर को रोवर को स्लीप मोड में डाला गया था। इसरो ने लैंडर-रोवर के रिसीवर ऑन रखे हैं।

रोवर ऐसी दिशा में कि सूर्य का प्रकाश सौर पैनल पर पड़े

इसरो ने लैंडर और रोवर को स्लीप मोड में डालने से पहले बैटरी को फुल चार्ज रखा था। रोवर को ऐसी दिशा में रखा गया था कि सूर्योदय होने पर सूर्य का प्रकाश सीधे सौर पैनलों पर पड़े। उम्मीद की जा रही है कि 22 सितंबर को ये फिर से काम करना शुरू करेगा।

14 जुलाई 2023 को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3 मिशन

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था। आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3 रॉकेट के जरिए इसे स्पेस में भेजा था। 23 अगस्त को इसने चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की थी। भारत ऐसा करने वाला पहला देश है।

साउथ पोल पर सल्फर खोजा, विक्रम की दोबारा लैंडिंग

सतह और गहराई के तापमान में बड़ा अंतर: 28 अगस्त को लैंडर में लगे चास्टे पेलोड से पता चला था कि चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है। सतह पर तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस तो 80mm की गहराई में माइनस 10°C था। चांद की सतह पर सल्फर खोजा: इसरो ने 29 अगस्त को बताया था कि रोवर पर लगे लिब्स पेलोड ने साउथ पोल पर सल्फर का पता लगाया है। इसके अलावा एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता चला था।

एक और पेलोड से सल्फर की पुष्टि: इसरो ने 31 अगस्त को बताया था कि रोवर पर लगे एक अन्य उपकरण अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप (APXS) ने यहां सल्फर की पुष्टि की है। APXS ने इसके साथ ही कुछ अन्य माइनर एलिमेंट्स का भी पता लगाया था।रोवर और पेलोड का वाइब्रेशन रिकॉर्ड: इसरो ने 31 अगस्त को बताया था कि लैंडर पर लगे लूनर सिस्मिक एक्टिविटी पेलोड (ILSA) ने रोवर और अन्य पेलोड के मूवमेंट से हुए वाइब्रेशन को रिकॉर्ड किया। 26 अगस्त को चांद पर हुई एक अन्य घटना भी रिकॉर्ड की गई थी।

चंद्रमा की सतह के पास प्लाज्मा कम घना: 31 अगस्त को इसरो ने बताया था लैंडर पर लगे लैंगम्यूर प्रोब (RAMBHA-LP) पेलोड ने साउथ पोल रीजन में लूनर प्लाज्मा वातावरण का पहला माप लिया था। इसमें पता चला कि चंद्रमा की सतह के पास प्लाज्मा कम घना है। विक्रम की दोबारा लैंडिंग कराई: इसरो ने 3 सितंबर को विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर दोबारा लैंडिंग कराई थी। ISRO ने बताया कि लैंडर को 40 सेमी ऊपर उठाया गया और 30 से 40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित लैंड करा दिया। इसे हॉप एक्सपेरिमेंट यानी जंप टेस्ट कहा।

चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग 4 फेज में हुई थी

ISRO ने 23 अगस्त को 30 किमी की ऊंचाई से शाम 5 बजकर 44 मिनट पर ऑटोमैटिक लैंडिंग प्रोसेस शुरू की और अगले 20 मिनट में सफर पूरा कर लिया था। चंद्रयान-3 ने 40 दिन में 21 बार पृथ्वी और 120 बार चंद्रमा की परिक्रमा की। चंद्रयान ने चांद तक 3.84 लाख किमी दूरी तय करने के लिए 55 लाख किमी की यात्रा की।

रफ ब्रेकिंग फेज

लैंडर लैंडिंग साइट से 750 Km दूर था। ऊंचाई 30 Km और रफ्तार 6,000 Km/hr।
ये फेज साढ़े 11 मिनट तक चला। इस दौरान विक्रम लैंडर के सेंसर्स कैलिब्रेट किए गए।
लैंडर को हॉरिजॉन्टल पोजिशन में 30 Km की ऊंचाई से 7.4 Km दूरी तक लाया गया।

ऐटीट्यूड होल्डिंग फेज:

विक्रम ने चांद की सतह की फोटो खींची और पहले से मौजूद फोटोज के साथ कंपेयर किया।
चंद्रयान-2 के टाइम में ये फेज 38 सेकेंड का था इस बार इसे 10 सेकेंड का कर दिया गया था।
10 सेकेंड में विक्रम लैंडर की चंद्रमा से ऊंचाई 7.4 Km से घटकर 6.8 Km पर आ गई।

फाइन ब्रेकिंग फेज:

ये फेज 175 सेकेंड तक चला जिसमें लैंडर की स्पीड 0 हो गई।
विक्रम लैंडर की पोजिशन पूरी तरह से वर्टिकल कर दी गई।
सतह से विक्रम लैंडर की ऊंचाई करीब 1 किलोमीटर रह गई

चंद्रयान-3 मिशन 14 दिनों का ही क्यों?

चंद्रयान-3 मिशन 14 दिनों का ही था। ऐसा इसलिए क्योंकि चांद पर धरती के 14 दिन के बराबर एक दिन होता है। इतनी ही बड़ी रात होती है। यानी चंद्रमा पर 14 दिन तक रात और 14 दिन तक सूर्य की रोशनी रहती है। रात में चांद के साउथ पोल पर तापमान माइनस 200 डिग्री तक गिर जाता है।

रोवर-लैंडर सूर्य की रोशनी में तो पावर जनरेट कर सकते हैं, लेकिन रात होने पर पावर जनरेशन रुक जाता है। पावर जनरेशन रुकने से इलेक्ट्रॉनिक्स भयंकर ठंड झेल नहीं पाते और खराब हो सकते हैं। अमेरिका और रूस जैसे देश पावर के लिए न्यूक्लियर फ्यूल का भी इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उनके मिशन ज्यादा समय तक चलते हैं।

चांद पर भारत का यह तीसरा मिशन था, पहले मिशन में पानी खोजा था

2008 में चंद्रयान-1 को लॉन्च किया गया था। इसमें एक प्रोब की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी जिसमें चांद पर पानी के बारे में पता चला। फिर 2019 में चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचा, लेकिन लैंड नहीं कर पाया। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर गया। चांद पर सकुशल पहुंचने का संदेश भी चंद्रयान-3 ने भेजा। कहा- ‘मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं।’

चंद्रमा पर इंसान बस सकता है या नहीं: पृथ्वी जैसा ग्रह खोजने का रास्ता भी निकालेगा; 14 दिन क्या-क्या करेगा चंद्रयान-3

चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन चुका है। चंद्रयान 3 मिशन का सबसे बड़ा उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की तकनीक को परखना और दर्शाना था। भारत इस मकसद में कामयाब हो चुका है।

टर्मिनल डिसेंट

इस फेज में लैंडर को करीब 150 मीटर की ऊंचाई तक लाया गया। सब कुछ ठीक होने पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंड कराया गया।

चंद्रयान-3 मिशन 14 दिनों का ही क्यों?

चंद्रयान-3 मिशन 14 दिनों का ही था। ऐसा इसलिए क्योंकि चांद पर धरती के 14 दिन के बराबर एक दिन होता है। इतनी ही बड़ी रात होती है। यानी चंद्रमा पर 14 दिन तक रात और 14 दिन तक सूर्य की रोशनी रहती है। रात में चांद के साउथ पोल पर तापमान माइनस 200 डिग्री तक गिर जाता है।

रोवर-लैंडर सूर्य की रोशनी में तो पावर जनरेट कर सकते हैं, लेकिन रात होने पर पावर जनरेशन रुक जाता है। पावर जनरेशन रुकने से इलेक्ट्रॉनिक्स भयंकर ठंड झेल नहीं पाते और खराब हो सकते हैं। अमेरिका और रूस जैसे देश पावर के लिए न्यूक्लियर फ्यूल का भी इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उनके मिशन ज्यादा समय तक चलते हैं।

चांद पर भारत का यह तीसरा मिशन था, पहले मिशन में पानी खोजा था

2008 में चंद्रयान-1 को लॉन्च किया गया था। इसमें एक प्रोब की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी जिसमें चांद पर पानी के बारे में पता चला। फिर 2019 में चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचा, लेकिन लैंड नहीं कर पाया। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर गया। चांद पर सकुशल पहुंचने का संदेश भी चंद्रयान-3 ने भेजा। कहा- ‘मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं।’

चंद्रमा पर इंसान बस सकता है या नहीं: पृथ्वी जैसा ग्रह खोजने का रास्ता भी निकालेगा; 14 दिन क्या-क्या करेगा चंद्रयान-3

चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन चुका है। चंद्रयान 3 मिशन का सबसे बड़ा उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की तकनीक को परखना और दर्शाना था। भारत इस मकसद में कामयाब हो चुका है।

फतेहपुर : गूंगे-बहरे युवक से शादी करवाने का प्रयास, गुलाबी गैंग ने दिया साथ, पुलिस से शिकायत
भास्कर ब्यूरो

बिंदकी, फतेहपुर। युवती की शादी गूंगे-बहरे युवक से जबरिया करवाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई है। सोमवार को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रतवाखेड़ा गांव की रहने वाली महिला सकीना खातून पत्नी मुनीर खान गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल तथा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की सदस्य सरला सिंह, प्रीती देवी, राजरानी, हसीना, सफीना व नसरीन के साथ कोतवाली बिंदकी पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी उसके गांव के ही रतवाखेड़ा निवासी मुनीर खान के साथ हुई थी जिसके चलते एक पुत्री सानिया खातून हुई थी जिसकी उम्र 18 वर्ष वर्तमान में है।

सकीना खातून के अनुसार उसके पति मुनीर खान ने दूसरी शादी कर ली थी और उसे और उसकी पुत्री सायना खातून को घर से बाहर निकाल दिया, तब से वह अपनी पुत्री के साथ अपने मायके ललौली थाना के अंतर्गत ललौली कस्बे के एक मोहल्ला में पिछले सात वर्षों से रह रही है।

कुछ दिन पहले उसका पति घर आया और यह कहकर पुत्री सायना खातून को घर से ले गया था कि पुत्री की शादी करवाना है। कहा कि जब उसे यह जानकारी मिली कि उसकी पुत्री सायना खातून की शादी उसका पति और सौतेली मां मिलकर किसी गूंगे बहरे व मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक से करने का प्रयास कर रहे हैं तो इसका उसने विरोध किया। अंत में हारकर गुलाबी गैंग का सहारा लिया।

इस मामले में गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने शिकायतकर्ता के साथ पुलिस से मांग किया है कि लड़की सायना खातून को उसकी असली मां को दिया जाए ताकि वह अच्छी जगह अपनी पुत्री की शादी करवा सके। तहरीर को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी ने तत्काल अपने अधीनस्थ को पूरे मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए।

लखीमपुर : डीएम के प्रयास से आमजन की सोंच में बदलाव, विद्यालय भवनों का हुआ कायाकल्प
लखीमपुर खीरी । बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों की दशा व दिशा बदली तो लोगों की सोच भी बदल गई है। खीरी जनपद के संचालित परिषदीय विद्यालयों में हुए नौनिहालों के नामांकन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। लोगों का भरोसा सरकारी स्कूल की व्यवस्थाओं पर बढ़ा है।

आम से खास बना परिषदीय विद्यालय राजापुर, वर्णमाला जाप से हो रहा गूंजित

स्कूल भवन के आकर्षण कक्ष, यूनिफार्म में पढ़ते विद्यार्थियों में शिष्टाचार, साफ सफाई के साथ विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई। ऐसी नजारा परिषदीय विद्यालय राजापुर का है। प्रधानाध्यापिका ऋतु अवस्थी व उनकी टीम ने विद्यालय की सूरत ही बदल दी। शिक्षकों की लगन से इस विद्यालय में सुविधाएं किसी निजी विद्यालय से कम नहीं हैं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अभिनव पहल “best school of the week” के तहत इस सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनने का खिताब अपने नाम दर्ज किया।

प्राथमिक विद्यालय में बने रामानुजन कक्ष की दीवारों पर कुछ बच्चे अबेकस पर नंबरों का अभ्यास करते मिलेंगे, बच्चों का एक समूह पेपरमेशी से आकर्षक वस्तुएं बना रहा होगा, कुछ बच्चे योग मुद्रा का अभ्यास करते दिखेंगे, वही कुछ भाषा के खंड में तय कर रहे होंगे कि अंग्रेजी,संस्कृत और हिंदी में किस भाषा के शब्द उन्हें अधिक आकर्षित करते हैं। यह सब सम्भव हुआ है ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए रचनात्मक बाला पेंटिंग्स के कारण।

इंग्लिश मीडियम में संचालित प्राइमरी स्कूल राजापुर में एक कक्षा अभिनय की चल रही है तो एक कक्षा नृत्य व संगीत की क्योंकि बच्चे विद्यालय के वार्षिकोत्सव की तैयारी में मशगूल हैं। एक छोटे से परिसर में विशाल छात्रों की संख्या के समूह को समेटे, विद्यालय निरंतर प्रयत्नशील है कि बच्चों में छिपी हर प्रकार की योग्यता को अवसर उपलब्ध करा सके और उनका सर्वांगीण विकास कर सके , संभवत विद्यालय में लगातार बढ़ती छात्रों की संख्या इसी का परिणाम है, वर्तमान समय में विद्यालय में 381 छात्र छात्राएं नामांकित हैं।

अभिभावकों को लुभाती विद्यालय की खूबियां

प्राइमरी स्कूल राजापुर में ऑपरेशन कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटर पूरे है। विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम शिक्षण की सुविधा संचालित होने के साथ-साथ ऑपरेशन कायाकल्प से बाला पेंटिंग्स में थीम आधारित परिवेश (गणित के लिए रामानुजन कक्ष, भाषा एवं सामान्य ज्ञान के लिए अलग-अलग कक्षों पर रोचक, ज्ञानवर्धक पेंटिंग्स) जिनको बच्चे न केवल देख सकते हैं अपितु अभ्यास भी कर सकते हैं।

बच्चों के व्यक्तित्व के सभी पहलुओं पर कार्य करते हुए बच्चों को शिक्षण के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक कार्य, अभिव्यक्ति कला सिखाने के लिए अभिनय, नृत्य, संगीत की नियमित कक्षाएं क्रियान्वित है। शासन के निपुण कार्यक्रम के साथ साथ प्रत्येक माह मासिक टेस्ट, उनके परिणामों को अभिभावकों के साथ नियमित रूप से साझा किया जा रहा है। *विद्यालय का गत वर्षो का नामांकन एक नजर….* प्रधानाध्यापक ऋतु अवस्थी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय राजापुर में सत्र 2018-19 में 221, सत्र 2019-20 में 224, सत्र 2020-21 में 264, सत्र 2021-22 में 366, सत्र 2022-23 में 381 है।

बताते चले कि खीरी जिले में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में गुणात्मक विकास के लिए सदैव संजीदगी दिखाई। आपरेशन कायाकल्प के सफल क्रियान्वयन के बाद उन्होंने शैक्षिक स्तर सुधारने पर जोर दिया। आपरेशन कायाकल्प को सफलता पूर्वक अमलीजामा पहनाने के कारण परिषदीय विद्यालयों को आकर्षक रूप मिला। इससे प्रभावित होकर अभिभावकों ने अपने बच्चों को बेहतर सुविधाओं से लैस परिषदीय विद्यालयों में भेजना मुनासिब समझा। परिषदीय विद्यालयों को निखारने सजाने संवारने के लिए डीएम नित नए प्रयास कर रहे हैं।