Election Rally – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली: अपने खास वोट बैंक के लिए संविधान बदलकर,आरक्षण और कमाई लूटना चाहती है कांग्रेस
बरेली। धुआंधार चुनावी अभियान पर निकले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बरेली के आलमपुर जाफराबाद के सैनिक पड़ाव में एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया। यह जनसभा आंवला व बदायूं के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस पर सबसे करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने ‘खास वोट बैंक’ की खातिर संविधान बदलकर आपका आरक्षण और कमाई को लूटना चाहती है।

यहां पर ‘खास वोट बैंक’ से उनका इशारा मुस्लिम समुदाय की ओर था। उन्होंने अपने भाषण में ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीबों को छुआ और विपक्ष पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगाते हुए उसकी धज्जियां उड़ाईं। यह भी कहा कि सपा भी कांग्रेस के इरादों में उसके साथ है।28 मिनट के अपने भाषण में प्रधानमंत्री के निशाने पर कांग्रेस व सपा रही। उन्होंने कहा कि मैं आपकी सेवा के लिए निकला हुआ हूं। देश के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है कि एक बार फिर मोदी सरकार। आज भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब किसान और नारी शक्ति को सशक्त कर रही है।

यह बीजेपी है जितनी बहनों को बिजली नल से जल शौचालय सस्ते गैस कनेक्शन दिए हैं। यह बीजेपी है जिसने मुफ्त राशन की योजना चलाई। जिससे किसी मां के बच्चे को भूखे न सोना पड़े। मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। हर परिवार में 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग हैं, उनके इलाज पर जो आपके बेटे को खर्च करना पड़ता था, अब वह आपका दिल्ली में बैठा यह बेटा कर रहा है। यह मोदी की जिम्मेदारी है।  आज यूपी का भाग्य बदल रहा है। आपके हक का पैसा भ्रष्टाचारी लूट लेते थे। आज बरेली बदायूं के किसानों को 600 करोड़ रुपए मिल चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2024 का यह चुनाव एक हजार वर्ष की गुलामी की मानसिकता से देश को पूरी तरह से मुक्त करने का चुनाव है। यह चुनाव भारत के स्वाभिमान को नई बुलंदी देने वाला चुनाव है। आप जरा याद कीजिए दस साल पहले तक सपा और कांग्रेस यह दोनो लोग क्या कहते थे, हमें चिढ़ाने के लिए आये दिन कहते थे  – यह भाजपा वाले बड़ी बड़ी बातें करते हैं  कहते हैं मंदिर वहीं बनायेंगे मजाक बनाते थे – तारीख नहीं बतायेंगे। मैं गाली चुपचाप सहता रहा। हमने जाकर निमंत्रण दिया। लेकिन उनका उनका अहंकार इतना था कि वह खुद को राम से भी बड़ा मानते हैं। इस निमंत्रण को सपा कांग्रेस ने ठुकरा दिया। क्योंकि यदि इस निमंत्रण को स्वीकार किया तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा। इन्होंने राम ही नहीं हमारे श्याम को भी नहीं छोड़ा। मैं बड़ी श्रद्धा के साथ समुंद्र में गया। प्रभु श्रीराम के उन पत्थरों से आशीर्वाद लिया। मेरा मजाक उड़ाया।

मोदी ने कहा कि सपा के ठेकेदार जो खुद को यदुवंशी बताते हैं। यह भगवान श्री कृष्ण की मजाक उड़ा रहे हैं। आजकल समाजवादी पार्टी से कांग्रेस दोस्ती कर रही है। अब आपका हक छीनने वाला है। ओबीसी जातियों को मिलने वाला आरक्षण छीना जायेगा। समाजवादी पार्टी का इन सब बातों के लिए समर्थन है। यूपी में 2012 में धर्म के नाम पर यूपीए सरकार ने धर्म के नाम पर आरक्षण देने का प्रयास किया। कल से देश में एक नया नारा चर्चा में आया है – कांग्रेस की यूथ, कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। आपका सोना, घर की जांच होगी। यह कांग्रेस वाले आपकी संपत्ति छीनकर अपने वोट बैंक को दे देंगे। संपत्ति जब्त कर लेंगे। चार कमरों का घर है तो दो कमरें जब्त कर लेंगे। दस बीघा जमीन है तो पांच जब्त होगी। जो माताएं बहने हैं आपकी बचत पर कांग्रेस की नजर है। यह मंगलसूत्र छीनने की बात करते हैं। क्या मंगलसूत्र छीनने दोगे।

सपा की सरकार में यहां कर्फ्यू लगते थे। माताएं बहने मंगलसूत्र व गहने पहनकर नहीं निकल सकते थे। कांग्रेस का इरादा दफ्तरों व संस्थाओं का सर्वे कराने का है। हम आपके हक को छीनने नहीं देंगे। इंडी गठबंधन के नेता इसलिए वोट मांग रहे हैं कि जिससे संविधान बदल सकेंगे। आपकी रक्षा के लिए 400 सीट चाहिए। सब समाज को गारंटी दे रहा हूँ। मैं आरक्षण का आपका अधिकार छीनने नहीं दूंगा। सपा को एक भी यादव नहीं मिला जिसे टिकट दे सकें। ऐसे लोग परिवार का ही भला करेंगे। उन्होंने बरेली से छत्रपाल गंगवार, आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य को जिताने की अपील की तथा नारा दिया पहले मतदान फिर जलपान।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह, सांसद संतोष गंगवार, आंवला के प्रत्याशी व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, बदायूं के प्रत्याशी व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, फरीदपुर विधायक डा. श्याम बिहारी लाल, मंत्री धर्मपाल सिंह, एमएलसी महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

अखिलेश का BJP पर तंज कहा -भाजपा के गोदाम में भरे गए अपराधी और भ्रष्टाचारी
अलीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार के समर्थन और जनता से वोट की अपील करने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने ताला नगरी अलीगढ़ में जनसभा में आई जनता से कहा कि किसान जानते होंगे पूरे, देश और प्रदेश के किसान दिल्ली जाकर इस सरकार के खिलाफ खड़े हो गए। इन्होंने पुलिस लगा दी, लेकिन हमारे किसानों ने परवाह नहीं की। हजारों शहीद हो गए फिर इन्होंने तीनों काले कानून वापस ले लिए।

अब समय आ गया है कि संविधान की बात हो। यह जो गारंटी देते घूम रहे हैं यह गारंटी इस तरह की है जैसे कोरोना में हमसे आपसे थाली बजवाई थी। यह गारंटी नहीं लोगों को घंटी दे दी है जाओ बजाते रहो।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं अलीगढ़ वालों से कहूंगा एक ऐसा ताला बनाओ जिससे हम सब मिलकर बीजेपी के सभी गलत मंसूबों पर ताला लगा दें। उन्होंने कहा कि यह सरकार जब से आई है हमारा किसान संकट में चला गया। अपनी परेशानी के कारण एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली, क्या जवाब है सरकार के पास ?

अखिलेश ने अग्निवीर और नौकरी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सोचिए नौजवान साथियों आपका एक तिहाई जीवन इस सरकार ने बर्बाद किया है। आपके जीवन से खिलवाड़ करने का काम कोई कर रहा है तो यह सरकार कर रही है। उनकी नियत नहीं है नौकरी देने की।

उन्होंने कहा कि मैं अपने नौजवानों से कहना चाहता हूं जो फौज की नौकरी में जाना चाहते थे और सम्मान की नौकरी करना चाहते थे, इंडिया गठबंधन और समाजवादियों की सरकार बनेगी तो पहले जैसी पक्की नौकरी देने का काम करेंगे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए, उन्हें पढ़ाई लिखाई में आगे बढ़ाने के लिए, दुनिया से जोड़ने के लिए अगर सबसे बड़ा काम किसी ने किया था वह समाजवादियों ने लैपटॉप बांट कर किया था।

सबसे ज्यादा सबस्टेशन बनाने और बिजली कारखाने लगाने में सबसे बड़ा योगदान समाजवादियों का है। इन्होंने केवल एक काम किया कि बिजली मंहगी कर दी। इनके दो नंबर वाले नेता ने कहा था कि फ्री बिजली देंगे बताओं फ्री बिजली मिल रही है?

उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों से सावधान रहना। उनकी जो पहचान बनी है वह झूठ और लूट की बनी है। बीजेपी वालों ने भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का सबसे बड़ा गोदाम बना लिया है। इलेक्टोरल बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया और बोलती बंद कर दी। कोई चंदा 1000 करोड़ देगा? कल्पना करिए आप। इन्होंने उद्योगपतियों को भगवा दिया कि नहीं भगवा दिया?

अखिलेश यादव ने अंत में मंच से जनता से अपील की कि इस चुनाव में सपा की मदद करें। उन्होंने कहा कि हम पौष्टिक आटा देकर डाटा भी फ्री देने का काम करेंगे। आपका एक वोट संविधान को बचाने का काम करेगा। पार्टी उम्मीदवार को भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं। इस दौरान प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अमरोहा की रैली में पीएम मोदी ने सपा और कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
अमरोहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यूपी और बिहार में जो लोग अपने आप को यदुवंशी कहकर ढोल पीटते हैं, जो नेता यदुवंश की मलाई खाते हैं वो भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करने वालों के साथ कैसे बैठ सकते हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को अमरोहा में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब वे द्वारका में समुद्र की गहराइयों में प्राचीन द्वारका के दर्शन-पूजन कर रहे थे तब कांग्रेस के लोगों ने कहा था कि वहां पूजा-पाठ करने के लिए कुछ है ही नहीं। कांग्रेस के लोगों ने श्रीकृष्ण का अपमान किया, मगर सवाल ये उठता है कि यूपी बिहार में यदुवंश के नाम पर राजनीति करने वाले नेता ऐसे लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के इसी खेल ने यूपी को खासकर हमारे पश्चिमी यूपी को दंगों की आग में जलाया था। यूपी के लोग गुंडाराज का वो दौर कभी भूल नहीं सकते।

दो शहजादों की फिल्म का पहले ही हो चुका है रिजेक्शन
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में एक बार फिर दो शहजादों की जोड़ी की फिल्म की शूटिंग चल रही है। मगर, इस फिल्म का पहले ही रिजेक्शन हो चुका है। हर बार ये परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की टोकरी उठाकर यूपी की जनता से वोट मांगने निकल पड़ते हैं। हमारी आस्था पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते। यहां के टिगरी मेले में भी ये लोग रुकावट डालते थे। यहां के कांग्रेस प्रत्याशी को तो भारत माता की जय बोलने में भी आपत्ति थी। प्रधानमंत्री ने पूछा कि जिसको भारत माता की जय मंजूर नहीं ऐसे व्यक्ति को संसद में प्रवेश मिलना चाहिए क्या।

वोट बैंक के भूखे लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस और सपा ने ठुकरा दिया था। वोट बैंक के भूखे लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया। उन्हें बाबरी का केस लड़ने वालों से सीखना चाहिए था। इससे भी उनका मन नहीं भरा, इसलिए ये आये दिन राममंदिर और सनातन आस्था को गाली दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रामनवमी पर प्रभु श्रीराम का भव्य सूर्य तिलक हुआ। जब पूरा देश राममय है तो समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों को पाखंडी कहते हैं। इंडी गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं।

योगी ने यूपी को अपराधियों से मुक्ति दिलाई है
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं गुजरात में पैदा हुआ और यूपी के चरणों में आकर बैठ गया। काशी ने मुझे सांसद बना दिया। उन्होंने कहा कि यहां आए दिन दंगे होते थे। लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ता था। यहां के कितने ही मोहल्लों में ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाने पड़ते थे। योगी जी ने ऐसे अपराधियों से मुक्ति दिलाई है। हमें दोबारा किसी कीमत पर उन ताकतों को मजबूत नहीं होने देना है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां सात साल से योगी जी की सरकार है। उन्होंने यूपी में दिखा दिया है कि गवर्नेंस, कानून व्यवस्था और विकास क्या होता है। योगी जी के नेतृत्व में 2014 और 2019 दोनों का रिकॉर्ड टूटेगा। यूपी इस बार नया इतिहास लिखने वाला है। उन्होंने अपील की कि 26 अप्रैल को बीजेपी प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर को रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद में भेजना है।

सामाजिक न्याय के लिए मोदी दिन रात काम कर रहा है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर एससी, एसटी और ओबीसी को धोखा देती रही हैं। मगर ज्योतिबा फुले, बाबा साहब अंबेडकर और चौधरी चरण सिंह के सामाजिक न्याय का सपना पूरा करने के लिए मोदी दिन रात काम कर रहा है। इंडी गठबंधन वालों की सरकार में यूपी की पहचान पिछड़े राज्य के रूप में होती थी।

अमरोहा की एक ही थाप है, ‘कमल छाप’
प्रधानमंत्री ने कहा अमरोहा कोई साधारण जगह नहीं है। ये धरती भगवान श्रीकृष्ण के श्री चरणों की साक्षी रही है। अमरोहा के ढोलक की छाप दूर दूर तक गूंजती है। योगी जी के प्रयासों से ढोलक को जीआई टैग देकर पूरी दुनिया में पहचान दिलाई गई है। आज अमरोहा की एक ही थाप है, ‘कमल छाप’। अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं देश का डंका भी बजाता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड दिया है। योगी जी की सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रहे हैं। जिन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार देखी है वो योगी जी के कार्यकाल को देख लें। 2024 का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। ये भारत के भाग्य को सुनिश्चित करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी, विधान परिषद सदस्य सरदार हरि सिंह ढिल्लों, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, राजीव तरारा, हरेंद्र सिंह तेवतिया, बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।

PM मोदी का राहुल पर तंज कहा- खानदानी सीट बचानी मुश्किल हुई तो केरल को बनाया ठिकाना
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केरल में एक चुनावी रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला बोला। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपने पारिवारिक गढ़ को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे एक प्रमुख कांग्रेस नेता ने केरल में शरण ली है।

त्रिशूर के अलाथुर शहर में इस चुनावी रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बिना प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस के एक बड़े नेता, जिनको यूपी में अपनी खानदानी सीट पर इज्जत बचाना मुश्किल हो गया है, उन्होंने केरल में ठिकाना लिया है।” कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए यहां कांग्रेस ने उस संगठन की राजनीतिक शाखा से गुप्त समझौता किया है, जिसको देश में बैन किया गया है।

केरल के लोगों के प्रति अपनी वास्तविक चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “केरल के लोगों को एलडीएफ-यूडीएफ दोनों से सावधान रहना होगा।” प्रधानमंत्री ने विपक्ष की कड़वी सच्चाई को भी उजागर किया और कहा, “केरल में भले ही कांग्रेस पार्टी लेफ्ट के लोगों को आतंकवादी कहती है लेकिन दिल्ली में ये लोग एक साथ बैठकर चुनावी गठबंधन करते हैं। कभी कांग्रेस के भाई-भतीजावाद के आलोचक रहे वामपंथी अब इस मामले पर उनकी सलाह चाहते हैं। आईएनडीआई गठबंधन के तहत एकजुट होकर वे भ्रष्टाचार पर मोदी की कार्रवाई से डरते हैं। उनका साझा लक्ष्य मोदी हैं लेकिन निश्चिंत रहें, भाजपा और एनडीए के लिए हर वोट गरीबों के कल्याण के लिए बोलेगा।”’

भाजपा के हाल ही में जारी चुनावी घोषणा पत्र पर भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र देश के विकास का संकल्प पत्र है। घोषणापत्र के हर पन्ने पर मोदी की गारंटी है। मोदी ने यह भी कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है कि 70 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त चिकित्सा उपचार मिलेगा। पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे, मोदी की गारंटी का मतलब है कि केरल के हर जन औषधि केंद्र पर लोगों को 80 प्रतिशत छूट पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी और मोदी की गारंटी यानी हमारे युवाओं को अब मुद्रा योजना के तहत 10 लाख की जगह 20 लाख रुपये का सहयोग मिलेगा।

विपक्ष के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में हमारा देश तेजी से प्रगति कर रहा है। हालांकि, केरल में एलडीएफ-यूडीएफ राज्य को पीछे की ओर खींच रहा है। केरल के विकास के लिए एनडीए के प्रयासों के बावजूद राज्य सरकार प्रगति में बाधा डालती है और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का विरोध करती है। जहां लेफ्ट का शासन हो जाता है, वहां कुछ भी बाकी नहीं रहता और कुछ भी सही नहीं होता। हमने इसे बंगाल और त्रिपुरा में देखा है और दुख की बात है कि केरल भी इसका अपवाद नहीं है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि अफसोस की बात है कि केरल जो कभी अपनी शांति के लिए जाना जाता था, अब बड़े पैमाने पर हिंसा और अराजकता से जूझ रहा है। राजनीतिक हत्याएं खुलेआम होती हैं और कॉलेज परिसर असामाजिक तत्वों को आश्रय देते हैं। सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों को सरकारी संरक्षण मिलता है, जिससे हमारे बच्चों की सुरक्षा को भी ख़तरा होता है।

मौजूदा शासन पर तीखा कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “तीन साल तक, सीपीएम मुख्यमंत्री ने सहकारी घोटाले के पीड़ितों के लिए न्याय का झूठा वादा किया। यह आपके सेवक मोदी थे, जिनके नेतृत्व में जांच शुरू की गई, जिससे दोषियों की 90 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। पीड़ितों को धनराशि की वापसी सुनिश्चित करने के लिए कानूनी सलाह मांगी गई है। भाजपा सरकार पहले ही देशभर में घोटाला पीड़ितों को 17,000 करोड़ रुपये वापस कर चुकी है। निश्चिंत रहें, इस भ्रष्ट योजना में खोए गए धन को वापस पाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।”

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि माफिया रक्तबीज हैं, इन्हें किसी भी हाल में दोबारा पनपने नहीं देना है। इनके सामने कांग्रेस नतमस्तक थी और सपा दुम दबाकर चलती थी, मगर आज इनमें से कुछ जेल में हैं तो कुछ जहन्नुम चले गये हैं। इनकी गर्मी को पूरी तरह से शांत कर दिया गया है। सीएम योगी शुक्रवार को देवबंद में सहारनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव स्पष्ट रूप से दो ध्रुवों में बंट चुका है। एक तरफ जातिवादी लोग हैं, दूसरी तरफ राष्ट्रवाद को समर्पित लोग हैं। एक तरफ सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाले हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत माता का स्वाभिमान ऊंचा रहे, तेरा वैभव अमर रहे के भाव वाले लोग हैं।

सहारनपुर वीरों की उर्वरा भूमि है
मुख्यमंत्री ने जनसभा में आई जनता को चैत्र नवरात्रि की चतुर्थ तिथि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता बालासुंदरी, मां शाकम्भरी और मां यमुना की पावन गोद में बसा सहारनपुर जनपद वीरों की उर्वरा भूमि है। आज महाप्रतापी महाराणा सांगा की पावन जयंती है। उनकी जयंती पर उनके सुपौत्र महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्पांजलि प्रदान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।सैकड़ों साल के बाद भी देश महाराणा प्रताप को गर्व के साथ याद करता है, क्योंकि उनका त्याग देश और धर्म के लिए था, सत्ता के लिए नहीं था। मगर कांग्रेस और सपा, बसपा के लोग 20 साल से यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा बनने नहीं दे रहे थे।

सच्चा राष्ट्रभक्त उसके साथ होगा जो राम को लाए हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के पहले कई सरकारें आईं, मगर क्या कोई अयोध्या में राममंदिर का निर्माण करा सकता था। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि राम हुए ही नहीं। जैसे हनुमान जी जब संजीवनी बूटी लेने गये थे तो कालनेमी रामनाम का जप कर रहा था। इस चुनाव में भाी आपके पास कालनेमी आएंगे और रामनाम का जप करेंगे। मगर सच्चा राष्ट्रभक्त उसके साथ होगा जो राम को लाए हैं। आपने देश में 10 साल और प्रदेश में 7 साल से हमारी सरकार को देखा है। आज दंगाई दंगा करना भूल गये हैं।

न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी
सीएम ने कहा कि पहले जहां से चिल्लाकर उपद्रव करते थे वो माइक ही हमने उतार दिये हैं। न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी। हमारा देश और हमारा धर्म ही हमारा राष्ट्रधर्म है। यह सुरक्षित है तो हम सुरक्षित रहेंगे। ये लोग जो जाति के नाम पर लड़ाने भिड़ाने का काम करते हैं और कालनेमी बनकर गुमराह कर रहे हैं उन्हें बजरंगी बनकर पहचानिए। जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद का क्लेश हर डालिए और जनार्दन स्वरूप धारण कीजिए। आपका यही मंत्र होना चाहिए कि जो राम को लाए हैं, जो कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किये हैं, जो तीन तलाक को खत्म किये हैं, हम उनको लाएंगे।

दो घंटे की दूरी पर होगी दिल्ली
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सबने शासन किया मगर सहारनपुर को क्या दिया। यहां हाईवे के निर्माण को इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि कांट्रैक्टर कमीशन नहीं दे पा रहा था। मगर अब यहां हाईवे बन चुका है। अब जल्दी ही सहारनपुर से दिल्ली महज दो घंटे की दूरी पर होगा। हाईवे, रेलवे कनेक्टिविटी, विश्वविद्यालय और सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। मां शाकम्भरी के नाम पर बने यूनिवर्सिटी में सत्र प्रारंभ हो चुका है, चुनाव बाद इसका भव्य उद्घाटन होगा।

देवबंद को मजहबी जुनून का अड्डा बना दिया था
सीएम योगी ने कहा कि जिस सहारनपुर को पश्चिम का काशी बनना था यहां देवबंद को मजहबी जुनून का अड्डा बना दिया। छोटी छोटी सी बात को लेकर फतवा जारी होता था। वैक्सीन कैसे दी जाए इसे लेकर फतवा जारी होता था। यहां से अव्यवस्था और अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाता था। विकास की कोई चर्चा नहीं करता था। आज यहां की हस्तशिल्प और कारीगरी दुनिया में धूम मचा रही है। यहां पहले भी कारीगर थे, मगर प्रोत्साहन नहीं था। पहले अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। उपज का दाम नहीं मिलता था, चीनी मिलों को औने पौने दाम पर बेचकर माफिया के हवाले कर दिया जाता था।

कोई माफिया जेल में है तो कोई जहन्नुम में
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की व्यवस्था को माफिया संचालित नहीं कर सकता। माफिया वहीं जाएगा जहां उसकी जगह है। कोई बेटी और व्यापारी के लिए खतरा बनेगा तो उसे मिट्टी भी नहीं मिलेगी। आज कोई माफिया जेल में है तो कोई जहन्नुम में है। बाकी जो बचे हैं स्वयं ही रामनाम सत्य की यात्रा पर निकल गये हैं। यहां बड़े बड़े धुरंधर हुआ करते थे। जब वे चलते थे तो मुख्यमंत्री और मंत्री के काफिले रुक जाते थे। हमने उनकी गर्मी को शांत कर दिया है। जिनकी गर्मी शांत हो चुकी है, उनको ये जातिवादी संगठन फिर से पैदा करना चाहते हैं। इन्हें पैदा नहीं होने देना है, ये रक्तबीज हैं, सामान्य नागरिक का जीना हराम करते हैं। ऐसे जातिवादियों को दो टूक जवाब दीजिए।

प्रयागराज का एक बहुत बड़ा माफिया था…
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो माफिया समाज को लूटते थे उनकी संपत्ति को जब्त करके गरीबों का घर बनवाया जा रहा है। प्रयागराज का एक बहुत बड़ा माफिया था, उसके कब्जे से जमीनों को मुक्त कराते हुए वहां गरीबों के लिए हाईराइज बिल्डिंग का निर्माण कराया गया। सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मैं सात साल में जितनी बार सहारनपुर आया हूं, उतना कोई सीएम 60 साल में भी नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि देश में 2014 से पहले लोग भूख से मरते थे, आज 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। पहले कांग्रेस के लोग कमीशनखोरी करते थे। आज जनधन अकाउंट के जरिए बिचौलियों को समाप्त कर दिया गया है। सरकार किसी की जाति, मत मजहब देखकर नहीं, बल्कि सबका साथ सबका विकास के भाव से काम कर रही है।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र जाटव, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सिंह सोम, जिला प्रभारी डीके शर्मा, चेयरमैन नगरपालिका देवबंद विपिन गर्ग सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे

पीलीभीत का नाम सुनते ही भाजपा के नेताओं का चेहरा पीला हो जाता है: अखिलेश यादव
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए और लखीमपुर खीरी के किसान आंदोलन से लेकर भाजपा के इलेक्टोरल बांड पर सवाल खड़े किए। अखिलेश यादव ने कहा की पीलीभीत का नाम सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का चेहरा पीला हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने करीब 49 मिनट के भाषण में लोकतंत्र और संविधान बचाने के नाम पर समाजवादी पार्टी को वोट करने की अपील की है।

पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर में पहुंचे अखिलेश यादव ने सपा के उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। पूरनपुर पहुंचने पर अखिलेश यादव का स्वागत बांसुरी और भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति से किया गया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की ताकत से पीलीभीत में बीजेपी घबराई हुई है। किसानों के आंदोलन को थार से रौंदने वाली भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी और 24 में इसकी विदाई पक्की है। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार पर तंज कसते हुए कहा कि वह कहते हैं कि पीलीभीत को मुंबई बना देंगे , लेकिन वह पीलीभीत को कौन सा मुंबई बनाना चाहती है यह नहीं बताया। अखिलेश यादव ने भाजपा उम्मीदवार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि वह तो कई दल घूम कर बीजेपी में शामिल हुए हैं और उसके बाद उनको सड़क मंत्री बनाया गया,

उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग में हुए घोटाले को भी चुनावी सभा में उजागर किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो व्यक्ति मंत्री होता है उसे संसदीय क्षेत्र में मन नहीं लगता, महंगाई पर बोलते हुए 2014 से 24 तक के सफर में बढ़ी कीमतों को भाजपा के इलेक्ट्रोल बॉन्ड को जिम्मेदार बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने व्यापारी वर्ग पर ईडी और सीबीआई की जांच बैठा कर वसूली की, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 80 / 90 प्रतिशत नौजवान बेरोजगार है, अगर उनकी सरकार बनती है तो फोर्स की नौकरी में अग्नि वीर व्यवस्था पूरी तरीके से अस्वीकार कर दी जाएगी। पुलिस कर्मियों को हिदायत देने के लहजे में अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी की सरकार आने पर इनकी नौकरी 3 साल कर देंगे, पीलीभीत टाइगर रिजर्व से निकलकर हो रहे बाघों के हमले पर अखिलेश यादव ने किसानों से बीजेपी सरकार को सबक सिखाने की बात कही है, उन्होंने कहा जब 24 में भाजपा सरकार की विदाई होगी तो पीलीभीत के लोग चैन की बंसी बजाएंगे। किसानों के लिए एम एस पी कानून, कर्ज माफी आदि की घोषणाएं भी की है। चुनावी सभा के अंत में अखिलेश यादव ने मीडिया कर्मियों पर भी तंज कसा, बोले यह तो कुछ दिखाते ही नहीं जो यूट्यूब चैनल सच्ची खबरें चलते हैं उन पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की पहचान झूठ और लूट बन चुकी है, पीलीभीत में स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी अखिलेश यादव ने हमला बोला, उन्होंने कहा बीजेपी सरकार में ना इलाज मिलता है और ना दवाइयां। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को वोट करने के लिए कहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार, जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव, छात्र सभा के नोमान अली वारसी, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, राजू भारती, शाहिद खान संजय आदि मौजूद रहे।

मुरादाबाद: अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा- सपा, बसपा को वोट बैंक की चिंता
मुरादाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुरादाबाद के सेंट मैरी स्कूल में चुनावी जनसभा में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करते रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर बनवा दिया और प्राण प्रतिष्ठा भी करा दी। यह लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल नहीं हुए। क्योंकि इन्हें वोटबैंक की चिंता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सांस्कृतिक मानबिन्दुओं की रक्षा करने का काम किया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हिन्दू पलायन कर रहा था। सपा के हटने के बाद आज यहां से गुंडे पलायन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से माफियाराज खत्म किया। मोदी ने चार एयरपोर्ट देने का काम उत्तर प्रदेश में किया। 12 एक्सप्रेसवे दिए। इस बार उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें चाहिए। मोदी सरकार के 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था 11वें से 5वें स्थान पर आ गई। इस बार मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर होगी। मोदी ने सारे वादे पूरे किए हैं।

जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

उधमपुर रैली में PM मोदी ने कहा- आतंकवाद,अलगाववाद, पत्थरबाजी,के मुद्दे नहीं हैं
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के उधमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की जम्मू.कश्मीर में हालात बदले हैं जम्मू.कश्मीर में अमन.चैन कायम है जम्मू.कश्मीर में विकास और विश्वास भी है बीजेपी विरोधियों को चुनौती देकर काम करती है ये मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है वही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं पीएम मोदी ने यहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया. पीएम मोदी के इस दौरे के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए.

ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने भर का नहीं है बल्कि ये देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है और सरकार जब मजबूत होती है तो जमीन पर चुनौतियों के बीच भी, चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करके दिखाती है। यहां जो पुराने लोग हैं उनको 10 साल पहले का मेरा भाषण याद होगा। यहीं मैंने आपसे कहा था कि आप मुझ पर भरोसा कीजिए, मैं 60 वर्षों की समस्या का समाधान करके दिखाऊंगा।

दशकों बाद ये पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, बंद, हड़ताल, सीमा पार से गोलीबारी, ये चुनाव के मुद्दे ही नहीं हैं। पहले माता वैष्णो देवी यात्रा हों या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर ही चिंता होती थी। आज स्थिति एकदम बदल गई है।

पीलीभीत: राम मंदिर के निर्माण से इंडी गठबंधन को नफरत : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में राजकीय इंटर कालेज में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत के विरासत की परवाह नहीं है। राम मंदिर के निर्माण से इंडी गठबंधन को पहले भी नफरत थी और आज भी नफरत है। भाजपा के स्व. कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए सत्ता त्यागी, जबकि इंडी गठबंधन ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराकर अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी की गांरटी याने गारंटी पूरा होने की गारंटी। इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। जिस शक्ति की आज देशभर में पूजा हो रही है उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। शक्ति को कोई उपासक इंडी गठबंधन को इस अपमान के लिए माफ नहीं करेगा।

कहा कि कांग्रेस व सपा के राज में गन्ना किसानों को अपने ही पैसे के लिए तरसाया जाता था। भाजपा सरकार में गन्ना किसानों की परेशानी कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया और योगी जी तो पहले दिन से गन्ना किसानों की परेशानी दूर करने के लिए कई कदम उठाये। यह काम लगातार किया जा रहा है। सपा बसपा कांग्रेस के 14 साल में जितने रूपये गन्ना किसानों को मिले थे, उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने गन्ना किसानों को दे दिये हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोग विकसित भारत के संकल्प को लेकर काम कर रहे हैं। भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। जनता से सवालिया लहजे में मोदी ने पूछा दुनिया में भारत तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ कि नहीं? हमारे चन्द्रयान ने जब चाँद पर तिरंगा फहराया,भारत में हुए भव्य जी—20 सम्मेलन की पूरी दुनिया में वाहवाही हुई आपको गर्व हुआ कि नहीं?

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाईयां भेजी व वैक्सीन भेजी। दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया हो। हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाये। देश जब मजबूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है। अब आप बताओ दुनिया में भारत का डंका बज रहा है कि नहीं। यह सब मोदी ने नहीं आपके एक वोट ने किया है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके एक वोट से मजबूत निर्णायक व सशक्त सरकार बनी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब नियत सही होती है, हौंसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं। चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते हम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांसुरी की सुरीली आवाज है तो दूसरी ओर टाईगर की दहाड़ भी है। यहां के नौजवानों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बन रहे हैं। पीलीभीत का पूरा क्षेत्र खेती किसानी के लिए जाना जाता है। 10 वर्ष पहले तक किसानों की क्या स्थिति थी। यूरिया की कालाबाजारी होती थी। किसानों को लाठियां खानी पड़ती थी। मोदी ने कहा पीलीभीत में आशीर्वाद देने आए परिवारजनों को आश्वस्त करता हूं कि आपके जीवन को आसान बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मेरे जीवन का हर पल, हर क्षण जनसेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है।

ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर भारत : मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। भारत बदल रहा है। बदलते भारत में सुरक्षा व समृद्धि भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर हो रहा है। कोई सोचता था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन पायेगा। यह संभव हो पाया है प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण। विकसित भारत की संकल्पना को लेकर मोदी जी आपके बीच आये हैं। 2014 में 2019 में देश के मतदाताओं ने मोदी के नेतृत्व पर विश्वास किया और आज बदलते हुए भारत को सब देख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण गांधी का टिकट काटकर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है।

जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया। पीलीभीत पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री को बांसुरी भेंटकर स्वागत किया। मंच पर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा,बरेली लोकसभा उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार,पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद,पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार,प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान व बलदेव सिंह ओलख,पूर्व मंत्री सुरेश राणा व प्रदेश महामंत्री संतोष सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

यूपी में ‘दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म’ फिर से हुई रिलीज: PM मोदी
पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे. इस दौरान पीएम ने चुनावी रैली को संबोधित किया. चुनावी संग्राम में जीत हासिल करने के लिए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही यूपी सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने कहा कि सपा की स्थिति ये है कि उन्हें उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं. लोग उम्मीदवार तक का फैसला नहीं कर पा रहे हैं. कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है. जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं हो रही है. इंडी गठबंधन स्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम है. इसलिए देश आज उनकी एक भी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के लोग तो जानकार और समझदार हैं. आपको याद होगा कि यहां उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की फिल्म जो पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है, उन दो लड़कों की फिल्म को इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है. अरे इस काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे.