every house – Dainik Bhaskar UP/UK

सीतापुर : स्कूली बच्चों ने देखी हर घर जल योजना से बदलती तस्वीर
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल, जल ज्ञान यात्रा का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत बर्मी पहुंचे बच्चों ने देखी अमृत वाटिका, जल जागरूकता कार्यक्रम से समझी महत्ता

दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

सीतापुर। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव में शुद्ध पेयजल सप्लाई पहुंच रही है। सीतापुर के बर्मी गांव का तो क्या ही कहना, जिसे हर घर जल गांव घोषित किया जा चुका है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल पर जिले में जल ज्ञान यात्रा आयोजित की गई।

यहां बर्मी गांव में आए बदलाव को सरकारी स्कूलों के बच्चों ने नजदीक से देखा। बच्चों के लिए यह नजारा बिलकुल ही अलग था। बर्मी गांव उनके लिए किसी मॉडल विलेज से कम नहीं था, जहां पीने के पानी की अब कोई समस्या नहीं है। यहां हर घर में नल कनेक्शन लगा है, जिससे ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है। साथ ही यहां स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही चिकित्सालय और पंचायत भवन पर भी नल कनेक्शन लगा हुआ है।

सीतापुर के सरकारी स्कूलों के बच्चों को जल जीवन मिशन की योजना के तहत बनाई गई पेयजल परियोजनाओं का भ्रमण कराया गया। छात्रों को जल निगम (ग्रामीण) की प्रयोगशाला में जल गुणवत्ता की जांच भी दिखाई गई। हर घर जल गांव पहुंचे बच्चों को ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें योजना से किस तरह लाभ मिल रहा है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल जल ज्ञान यात्रा को बी.एस.ए कार्यालय से जल निगम (ग्रामीण) के अधिशाषी अभियंता आलोक पटेल ने हरी झंडी दिखाई।

जल ज्ञान यात्रा सबसे पहले जल निगम (ग्रामीण) प्रयोगशाला पहुंची। यहां स्कूली बच्चों को पानी की जांच में प्रयोग होने वाले उपकरणों और उसके इस्तेमाल को दिखाया गया। बच्चों को गांव-गांव में फील्ड टेस्ट किट से पानी की जांच कर रही ग्रामीण महिलाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस तरह ये महिलाएं घर-घर जाकर एफटीके किट से 11 तरह की जल जांच करती है। ग्राम पंचायत बर्मी विकास खंड मिश्रिख (ग्रामीण) पेयजल योजना पर पहुंचे बच्चों ने ग्रामीणों को दी जा रही पेयजल सप्लाई की प्रक्रिया देखी।

जल निगम के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को हर घर जल योजना से ग्रामीणों के जीवन में आए बदलाव की जानकारी भी दी। छात्रों को पेयजल के महत्व और उपलब्धता के साथ ही सोलर संचालित ओवरहैड टैंक भी दिखाया गया। उन्हें ग्राम पंचायत बर्मी मिश्रिख में बने अमृत वाटिका ले जाया गया, जहां नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जल के जीवन में महत्व को बताया गया।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

सीतापुर : घर-घर जाकर मिट्टी तथा चावल का किया संग्रह
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा घर-घर जाकर कलश में मिट्टी संग्रह करने का काम किया जा रहा है। यह मिट्टी दिल्ली में बन रहे अमृत महोत्सव के तहत बन रहे वाटिका के कर्तव्य पथ में शामिल की जाएगी।

इस कार्यक्रम के तहत भाजपा निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने सीतापुर नगर 1 मंडल के नैपालापुर शक्ति केंद्र की ग्रामसभा टेडवा चिलौला गांव में जाकर घर-घर कलश में मिट्टी चावल एकत्रित करने का काम किया है। अचिन मेहरोत्रा ने घर-घर पहुंचकर मिट्टी संग्रह करने के साथ-साथ ग्रामवासियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। इसके साथ ही श्री मेहरोत्रा ने घर-घर मिट्टी एकत्रित कर कलश में संग्रहित की है।

श्री मेहरोत्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृव में निरंतर देश एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृव में प्रदेश विकास के सर्वोच्च स्थान को प्राप्त कर रहा है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख/जिला कोषाध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक प्रधान अवधेश कटियार, संदीप, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री मुकेश मिश्रा, अनूप पाण्डेय, कौशल त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक मिश्रा, अविरल अवस्थी, अम्बुज पांडेय, सत्येंद्र सिंह, विवेक विश्वकर्मा, संजय अवस्थी मौजूद रहे।