failure – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : सत्याग्रह को मिल रहा अपार जनसमर्थन, लोक निर्माण विभाग से वार्ता रही विफल
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

किशनपुर, फतेहपुर। विजयीपुर गाजीपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से सैकड़ो गांव के लोग प्रभावित हैं जिसको बनवाने को लेकर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडे दो अक्टूबर से नरैनी चौराहे पर धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठे प्रवीण पांडे को क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

धरने के दूसरे दिन बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडे ने अन्न त्याग कर धरने की हुंकार को और बढ़ा दिया। अन्न त्यागने के बाद सत्ताधारियों को सत्ता गंवाने का भय सताने लगा । तीसरे दिन प्रवीण पांडे ने धरने को विशाल धरने में तब्दील करने का ऐलान कर दिया।

शांति पूर्वक ढंग से चल रहे धरना प्रदर्शन के तेज होने की सुगबुगाहट से तीसरे दिन लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को धरना स्थल पर पहुंचना पड़ा। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों ने अन्न अनशन पर बैठे बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडे व सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित से वार्तालाप किया।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अनशन पर बैठे सत्याग्रहियों को मनाने का हर संभव प्रयास किया। करीब आधे घंटे चले वार्तालाप के बाद भी बात नहीं बनी। प्रवीण पांडे धरने पर बैठे रहने की जिद पर अड़े रहे। वार्तालाप के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

अधिकारियों की नाकामयाबी के चलते पीलीभीत में धड़ाम हुई धान खरीद
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। जिलेभर में धान खरीद धड़ाम हो चुकी है और अनावश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारी चर्चा में हैं। क्रय केंद्रों का आलम देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि गेहूं खरीद की तरह धान खरीद में भी पीलीभीत बुरी तरह पिछड़ चुका है। पीलीभीत में धान खरीद शुरू होने से कुछ दिनों बाद ही क्रय केंद्रों पर हंगामे शुरू हो गए जो कि अभी तक जारी है। किसान संगठन लगातार अधिकारियों की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।

जिलेभर में धान खरीद में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोक नहीं सके अधिकारी

लेकिन इसके बावजूद भी पीलीभीत में क्रय केंद्रों पर धान खरीद ढर्रे पर नहीं है। धान खरीद में पूरी तरह नाकामयाब हो रहे अफसर आनन-फानन में कार्रवाई के लिए चर्चा में बने हुए हैं। पहले क्रय केंद्रों के आवंटन में नेताओं की मनमानी चली और माननीयों के इशारे पर क्रय केंद्र आवंटित हुए। इसके बाद जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने धान खरीद के नोडल अधिकारी को बदला और अपर जिलाधिकारी न्यायिक सूरज यादव को हटाकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम सिंह गौतम को जिम्मेदारी दी। लेकिन एडीएम राम सिंह गौतम धान खरीद में कोई चमत्कार नहीं दिखा सके और क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था बिगड़ती गई। इसके बाद धान खरीद ना करने वाले 19 क्रय केंद्रों को बर्खास्त किया गया था।

मगर उसके बाद भी धान खरीद को अधिकारी बढ़ा नहीं सके। क्रय केंद्रों की अदला बदली ने भी कोई खास असर नहीं छोड़ा और क्रय केंद्र सूने पड़े रहे। इस दौरान पूरनपुर मंडी के एएमओ राम कैलाश सोनकर पर किसान संगठन ने गंभीर आरोप लगाया और पीलीभीत सांसद ने भी डीएम को पत्राचार किया। उसके बाद राम कैलाश सोनकर को पूरनपुर मंडी से हटाकर डिप्टी आरएमओ ऑफिस अटैच कर दिया।

यह कार्रवाई भी चर्चा का विषय बनी रही। मगर धान खरीद में कोई परिवर्तन नहीं आया। मामला यहीं पर नहीं रुका और धान खरीद को बढ़ाने में पूरी तरह नाकाम हो चुके डिप्टी आरएमओ विकास चंद्र तिवारी पर गाज गिरी। डिप्टी आरएमओ को निलंबित करने के बाद तत्कालीन पूरनपुर एएमओ का नाम घसीटा जा रहा है और इस बात की चर्चा फैलाई जा रही है कि क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की कारगुजारी के चलते डिप्टी आरएमओ को निलंबित किया गया है। पीलीभीत में अब तक धान खरीद के आंकड़े एक लाख दस हजार कुंटल से ऊपर नहीं बढ़ पाए हैं। दूसरी और आनन-फानन में हो रही अनावश्यक कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है।