fake signature – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली : टेंपों चालक के खाते से फर्जी हस्ताक्षर करके निकाले गए 95 हजार रुपए
बरेली। एक युवक ने फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक में टेंपो चालक के खाते से पांच बार में 95 हजार रुपये निकाल लिए। शुक्रवार को जब टेंपो चालक पैसे निकालने पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। शाम तक चालक ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।

पैसे निकलने की जानकारी पर उड़े होश, खंगाली सीसीटीवी फुटेज

बारादरी के संजयनगर निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि वह टेंपो चालक है। उनका बैंक खाता नरकुलागंज स्थित एक शाखा में है। वह शनिवार को पैसे निकालने के लिए बैंक गए थे। जमा पर्ची देते ही बैंक कर्मचारी ने खाते में पैसे न होने की बात कही तो उनके होश उड़ गए। जानकारी लेने पर पता चला कि खाते से पांच बार में 95 हजार रुपये निकाले गए है। खाते में सिर्फ 405 रुपये है। विशाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने कोई पैसा नहीं निकाला है। इसके बाद कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक की जिसमें दूसरा व्यक्ति पैसे निकालते दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर आरोपी आशीष शर्मा बताया जा रहा है। जिसका खाता इसी शाखा में है। वह फर्जी हस्ताक्षर करके पैसे निकालता रहा।

पांच बार में निकाले 95 हजार रुपये

आरोपी ने 23 मई को 20 हजार, 25 मई को 20 हजार, 30 मई को 20 हजार, एक जून को ही 25 हजार और पांच हजार रुपये निकाले। एक जून को दिन में 10:58 और उसके बाद पैसे निकाले। सीसीटीवी विशाल शर्मा को दिखाई गई। शाम तक विशाल ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।

किसी भी तरह का ऑनलाइन पेमेंट नहीं करता है चालक

चालक विशाल शर्मा ने बताया कि वह किसी भी तरह का ऑनलाइन पेमेंट नहीं करता है। उसके पास एटीएम कार्ड नहीं है। वह हमेशा पैसे जमा करने व निकालने के लिए बैंक में पर्ची जमा करते है और रसीद अपने पास रखते है। मोबाइल नंबर खाते से लिंक न होने के कारण खाते से पैसे निकलने का मैसेज नहीं आ पाया।