field target – Dainik Bhaskar UP/UK

पुलवामा में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने की UP के मजदूर की हत्या
श्रीनगर । साउथ कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की हत्या कर दी। घटना नौपोरा इलाके की है। मजदूर की पहचान मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि मुकेश को सोमवार दोपहर 12:45 बजे में आतंकियों ने गोली मारी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

24 घंटे के अंदर दूसरा आतंकी हमला

कश्मीर घाटी में यह 24 घंटे के अंदर दूसरा आतंकी हमला है। रविवार शाम श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक आतंकी ने पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर वानी को तीन गोलियां मार दी थीं। गोलियां उनके पेट, गर्दन और आंख में लगीं। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली थी। वानी पर हमला हुआ उस समय वे स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। हमले के बाद से ईदगाह इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सोमवार सुबह कुपवाड़ा में मारा गया एक आतंकी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार सुबह कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने ‘X’ पर की गई पोस्ट में लिखा कि पुलिस और आर्मी के एक जॉइंट ऑपरेशन में केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इसमें एक आतंकी मारा गया है।

सितंबर में 3 अफसर, 2 जवान शहीद हुए थे

जम्मू-कश्मीर में 13 सितंबर को आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में 3 अफसर और दो जवान शहीद हो गए थे। शहीद अफसरों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस के एक DSP शामिल थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। एक जवान की मौत राजौरी में हुई। इस दौरान दो आतंकी भी मारे गए। यहां सर्चिंग के दौरान मंगलवार को सेना के डॉग की भी मौत हो गई। उसने अपने हैंडलर की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी।

इस साल अब तक 26 आतंकी मारे गए

एक रिपोर्ट के मुताबिक 4 सितंबर को सुरक्षाबलों को राजौरी के नरला गांव में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वहां तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इस साल अब तक राजौरी-पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने 26 आतंकियों को मार गिराया है। 10 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए हैं।

दो संदिग्ध व्यक्ति भागने में सफल हुए थे

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि 11 सितंबर की शाम को पतराडा के जंगली इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया था। दो लोगों की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए कुछ राउंड फायरिंग की गई थी। हालांकि दोनों संदिग्ध भागने में सफल रहे थे।

10 अक्टूबर को दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के अलशीपोरा में 10 अक्टूबर को सेना के एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए थे। इनकी पहचान मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूख उर्फ अबरार के नाम से हुई। दोनों लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े थे।

कश्मीर के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने बताया कि आतंकी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था। इलाके में बड़ी संख्या में सैन्य बल तैनात हैं। और भी आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

9 अगस्त को पकड़े गए थे 6 आतंकी

कश्मीर पुलिस और इंडियन आर्मी ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान 15 अगस्त से पहले 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए थे। पहला मामला 9 अगस्त की रात का है, जहां कोकेरनाग के एथलान गडोले में तीन आतंकी पकड़े गए। मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान समेत 3 लोग घायल हुए।

दूसरा मामला बारामुला के उरी का है, जहां सुरक्षाकर्मियों ने लश्कर के 3 आतंकी पकड़े। इनके खिलाफ UAPA और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बारामुला पुलिस और सेना की 16 सिख लाइट इन्फैंट्री के सुरक्षा बलों ने पेट्रोलिंग के दौरान चुरुंडा उरी में एक संदिग्ध को देखा। सुरक्षाबलों को देखकर वह भागने लगा, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान उरी के निवासी शौकत अली अवान के रूप में हुई। उसके पास से दो ग्रेनेड बरामद हुए।

6 अगस्त को तीन आतंकी मारे गए थे

6 अगस्त को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में LoC के पास दो आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी LoC के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी दिन शाम को भी घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया गया था।

4 अगस्त को कुलगाम में तीन जवान शहीद हुए थे

4 अगस्त को कुलगाम के हलान जंगल में आतंकियों ने सेना के टेंट पर फायरिंग की थी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। इस घटना में 3 जवान घायल हो गए थे। तीनों को श्रीनगर के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान देर रात तीनों की मौत हो गई थी।

जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर PAK की तरफ से फायरिंग

जम्मू के अरनिया सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर 26 अक्टूबर की शाम 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने बेवजह फायरिंग शुरू कर दी। BSF भी इसके जवाब में फायरिंग कर रही है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, गोलीबारी में BSF के कुछ जवान घायल हुए हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।