fighter aircraft – Dainik Bhaskar UP/UK

अब ‘अभिनंदन’ शब्द के मायने ही बदल जाएंगे : मोदी…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के पराक्रम और वीरता की इशारों ही इशारों में सराहना करते हुए आज कहा कि भारत की ताकत है कि वो डिक्शनरी (शब्दकोश) के शब्दों का अर्थ बदल देता है। उन्होंने कहा कि कभी अभिनन्दन का अर्थ होता था बधाई और अब ‘अभिनन्दन’ का अर्थ ही बदल जाएगा। उनका मतलब भारतीय विंग कमांडर की वीरता और पराक्रम से था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां विज्ञान भवन में आयोजित कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया 2019 की कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के हर कदम पर दुनिया की नजर है और वह जो भी करता है विश्व समुदाय उसको ध्यान से देखता समझता है। उन्होंने कहा कि देश में हाउसिंग सेक्टर में सरकार पहले ही साढ़े चार साल में एक करोड़ 30 लाख घरों का निर्माण कर चुकी है, जबकि पिछले सरकार ने अपने कार्यकाल में केवल 25 लाख घर ही बनाए थे।

उन्होंने कहा कि फंडिंग के साथ-साथ भारत के इतिहास में पहली बार हाउसिंग सेक्टर को, रियल एस्टेट सेक्टर को स्पष्ट कानूनों का सहारा मिल सके, इसके लिए भी काम किया गया है। रियल एस्टेट विनियमन और विकास अधिनियम (रेरा) से इस सेक्टर में पारदर्शिता आई है और ग्राहकों का भरोसा मजबूत हुआ है। मोदी ने कहा कि देश के युवा साथियों के अपने घर का सपना पूरा करने के लिए टेक्नॉलॉजी के साथ हम दूसरी व्यवस्थाओं को भी बदल रहे हैं। टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव कर रहे हैं।

ये इसलिए किया जा रहा है ताकि मध्यम वर्ग के पास एक तो घर खरीदने के लिए ज्यादा पैसा बचे और घर की कीमतें भी कम हों। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये तक की आय पर टैक्स शून्य कर दिया गया है। अब दो घरों के अनुमानित किराये पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इसी तरह कैपिटल गेंस टैक्स से छूट अब एक के बजाय दो घरों पर मिलने वाली है, ये तमाम प्रयास मध्यम वर्ग को नए घर घरीदने के लिए प्रोत्साहित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने जीएसटी पर कहा कि हाल में ही कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर जीएसटी को बहुत कम किया गया है। अफॉर्डेबल हाउसिंग पर जीएसटी आठ प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किया गया है।

अंडर कंस्ट्रक्शन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया। उन्होंने कहा कि भारत में कंस्ट्रक्शन की अप्रोच में हमने एक और बदलाव किया है। अब चाहे सड़कें हों, रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स हों या फिर कमर्शियल बिल्डिंग्स, इको फ्रेंडली, डिजास्टर रिसाईलेंट और एनर्जी एफिसिएंसी निर्माण को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा इंडिया यानी अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सीलेटर इस तरह के इनोवेशन्स को बाजार के हिसाब से ढालने में लगा है। आशा जीएचटीसी-इंडिया का हिस्सा है। इसमें आईआईटी में काम कर रहे चार इन्क्यूबेशन सेंटर पर युवा उद्यमियों के आइडिया को बाजार के हिसाब से उपयोगी बनाने पर काम चल रहा है।

पुलवामा अटैक: सेना का प्लान तैयार, इन तरीको से बदला लेगा भारत…
पुलवामा में आतंकी हमले से पूरे देश लोगों में गुस्से की लहर है। लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया और केंद्र सरकार से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने की मांग की। लवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को आतंकी हमले में घायल हुए 30 जवानों में से चार गम्भीर रूप से घायल जवानों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। अस्पताल में शहीद हुए जवानों के साथ ही अब इस हमले में शहादत पाने वाले जवानों की संख्या 48 हो गई है। गुरूवार को हुए इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे जबकि इस दौरान 30 जवान घायल हुए थे।

बबते चले पुलवामा आतंकी हमले के बाद सशस्त्र बलों ने नियंत्रण रेखा पर अस्थिरता के साथ सैन्य दबाव बढ़ा दिया है। पाकिस्तान की सेना ने भी अपनी सतर्कता को बढ़ा दिया है। आतंकवादियों पर कार्रवाई करने के लिए प्रमुख भावना यह है कि सरकार को इस्लामाबाद को उसके व्यवहार में बदलाव के लिए मजबूर करने के लिए सीमित सीमा पार कर हमलों के विकल्पों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार

वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कहा कि युद्ध में जाने के लिए सैन्य विकल्प, जमीनी हमलों और नियंत्रण रेखा के साथ कुछ ऊंचाइयों पर कब्जे तक सीमित हो सकते हैं, लेकिन पीओके में ‘नॉन स्टेट टारगेट्स’ के खिलाफ सटीक हवाई हमले हो सकते हैं। इस बात पर सहमति बन सकती है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सावधानीपूर्वक कैलिब्रेटेड एयरबोर्न स्ट्राइक सबसे व्यवहार्य और प्रभावी विकल्पों में से है।

ये है सेना का प्लान

स्मार्ट’ ग्लाइड बम और मिसाइलों से लैस सुखोई-30एमकेआई, मिराज-2000 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र को बिना क्रॉस किए आतंकी कैंप और एलओसी के पास लॉन्च पैड्स के लिए किया जा सकता है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘ऐसे हवाई हमलों के लिए तैयारी का समय न्यूनतम है।’

फिर, 90 किलोमीटर तक हमला करने वाले मल्टीपल-लॉन्च रॉकेट सिस्टम और 290KM ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना की चौकियों, आतंकी कैंपों और लॉन्च पैड्स को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है। लेकिन इस तरह के किसी भी आक्रामक विकल्प का प्रयोग करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसके बाद प्रतिशोध का जोखिम बढ़ सकता है।

इस तरह के विकल्प का मकसद पीओके में आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना होगा, न कि पाकिस्तान के नागरिकों को। 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के समय उत्तरी कमान के प्रमुख रहे, लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा (रिटायर) ने कहा, ‘पुलवामा एक बड़ी त्रासदी है। इस में पाकिस्तान का हाथ है। हम कब तक ऐसे हमले बर्दाश्त करते रहेंगे? हमें गंभीरता से कुछ कठोर विकल्पों को देखना शुरू करना होगा।’