fill it in the morning by 10 o’clock in the morning – Dainik Bhaskar UP/UK

पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दाम पर कांग्रेस का भारत बंद कल, सुबह 10 बजे से पहले भरवा लें गाड़ियों में तेल…
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में 10 सितंबर को आयोजित भारत बंद को कांग्रेस ने हिंसा मुक्त रखने का आह्वान किया है। कांग्रेस के मुताबिक इस बंद को सफल बनाने के लिए 21 राजनीतिक दलों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। साथ ही, उन्होंने अन्य विपक्षी दलों से भी बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन देने की अपील की है।

कांग्रेस का यह बंद सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा। रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा न हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है और आम आदमी को कोई तकलीफ न होने पाए। माकन के मुताबिक बंद पूर्णतया शांतिपूर्वक होगा और इस दौरान आम यातायात को बाधित नहीं कि जाएगा। उन्होंने कहा कि वे खुद सुबह 10 बजे से दिल्ली में करोल बाग पेट्रोल पंप पर रहेंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिकों से भी बंद में शामिल होने की अपील की गई है। बंद सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो। माकन ने बताया कि कांग्रेस को इस देशव्यापी बंद में 21 राजनीतिक दल शामिल होंगे, जो बंद को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से इस बंद को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह बंद कांग्रेस का नहीं बल्कि सभी दलों का है।

माकन के मुताबिक

कांग्रेस के इस भारत बंद को कई चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रेडर्स एसोसिएशंस और कई राज्यों के स्कूलों ने अपना समर्थन दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भारत बंद के लिए समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल सेक्युलर, राष्ट्रीय लोकदल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कई अन्य दल समर्थन कर रहे हैं। माकन ने कहा कि कांग्रेस ने मांग की है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंदर लाया जाए।

उन्होंने कहा कि अभी भी 40 फीसदी वस्तुएं जीएसटी से बाहर हैं, उन्हें भी जीएसटी में शामिल किया जाए। माकन का कहना है कि डालर के मुकाबले रुपए का लगातार गिरना लगातार जारी है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है।

भ्रष्टाचार में लिप्त योगी सरकार, 10 को करेंगे भारत बंद  : राजबब्बर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। सरकार की नीयत साफ नहीं है। शिक्षा में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। गलती छिपाने के लिए कागजात को जलाया गया है। वह रविवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

राजबब्बर ने कहा कि योगी का इकबाल नहीं है कि वह सरकार चला लें। उनके चोले का हम सम्मान करते हैं। उनको चाहिए कि मामूली सा मुख्यमंत्री का पद त्याग दें। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस समेत सभी संगठनों से 10 सितम्बर को भारत बंद सफल करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत बंद में व्यापारी संगठन, सामाजिक संगठन और सभी प्रकार की यूनियनों को शामिल करेंगे। उन्होंने कहा सरकार प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा रही है। भाजपा यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि विपक्ष गलतफहमी में है। तेल कीमतों के विरोध में विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। अन्य पार्टियां अपने-अपने ढ़ंग से विरोध कर रही हैं। यहां तक कि सरकार की सहयोगी पार्टी शिवसेना भी तेल की कीमतों के मुद्दे पर सरकार के विरोध में है।

राजबब्बर ने समाज के सभी से अपील की है कि वह व्यापक जनहित के इस कार्यक्रम को अपना पूर्ण समर्थन दें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों से 10 सितम्बर के इस ‘भारत बन्द’ को सफल बनाने हेतु जिला, शहर, ब्लॉक, वार्ड स्तर पर एवं कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी फ्रन्टल, प्रकोष्ठों एवं विभागों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता की सहभागिता सुनिश्चित कर ‘भारत बन्द’ को सफल बनायें ।

राजबब्बर ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में जनता के मुद्दों पर चर्चा न होकर चुनाव कैसा जीता जाय इसको लेकर चर्चा चल रही है। बैठक के प्रारम्भ में ही यह बात निकलकर सामने आयी कि अमित शाह के नेतृत्व में ही 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा जायेगा। एक प्रकार से ऐसा कर भाजपा जनता के साथ मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि राफेल विमान सौदे में सरकार ने भ्रष्टाचार करने का काम किया है।