Film Ramayana – Dainik Bhaskar UP/UK

फिल्म रामायण में हनुमान बनेने का चांस मिलते ही सनी देओल करने लगे बल्ले-बल्ले, जानिए क्या कह गये रणबीर कपूर
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आ सकते हैं। सोर्स का कहना है कि सनी के लुक को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया है। हालांकि मेकर्स या सनी की तरफ से इस बात कर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

सोर्स का दावा, सनी ये रोल प्ले करने के लिए उत्साहित हैं

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी और उनकी टीम रामायण में भगवान हनुमान के रोल के लिए सनी देओल से बातचीत कर रही है। एक सोर्स ने
बताया है, भगवान हनुमान ताकत के प्रतीक हैं। फिल्म इंडस्ट्री में बजरंग बली के किरदार को सही ढंग से फिल्मी पर्दे पर सनी से बेहतर दूसरा कोई नहीं निभा सकता है।

सनी भी इस रोल को प्ले करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और वो इस रोल के लिए काफी उत्साहित भी हैं। हालांकि अभी तक इस रोल के सनी के नाम को पूरी तरह से लॉक नहीं किया है।

सनी के साथ भगवान हनुमान के जीवन पर दूसरी फिल्म भी बनेगी

सोर्स का ये भी कहना है कि डायरेक्टर नितेश तिवारी अपने प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा ​​के साथ भगवान हनुमान पर एक अलग फिल्म बनाना चाहते हैं। इस फिल्म में सनी ही हनुमान का रोल प्ले करेंगे। रामायण में हनुमान के जीवन के हिस्से को बहुत अधिक नहीं दिखाया जा रहा है। इसी कारण डायरेक्टर उनकी लाइफ पर एक पूरी अगल फिल्म बनाना चाहते हैं।

फिल्म पर्दे पर रणबीर के साथ पहली बार दिखेंगे सनी

इस फिल्म में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर का नाम फाइनल हो गया है। सनी अगर इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो पहली बार सनी और रणबीर को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखा जाएगा।

सीता के रोल में दिख सकती हैं तमिल एक्ट्रेस साई पल्लवी

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में नितेश तिवारी ने मां सीता के रोल के लिए तमिल एक्ट्रेस साई पल्लवी को कास्ट करने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

इससे पहले दीपिका पादुकोण और फिर आलिया भट्ट को मां सीता के रोल के लिए कास्ट करने की बात सामने आई थी। हालांकि, इटाइम्स के मुताबिक डायरेक्टर ने कभी भी आलिया भट्ट को ये रोल ऑफर नहीं किया था। वहीं फिल्म में रावण के रोल में केजीएफ फेम यश नजर आ सकते हैं।

रामायण पर आदिपुरुष कंट्रोवर्सी का असर

फिल्म रामायण को दंगल और छिछोरे जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके नितेश तिवारी डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 से शुरू होने वाली है। इस फिल्म को पहले मधु मंटेना, नमित मल्होत्रा और अल्लू अरविंद प्रोड्यूस कर रहे थे, हालांकि इससे पहले रामायण पर बनी फिल्म आदिपुरुष पर हुई कंट्रोवर्सी के चलते तीनों प्रोड्यूसर्स ने फिल्म छोड़ दी है।

फिल्म रामायण में सीता माता का किरदार निभा सकती हैं तमिल एक्ट्रेस साई पल्लवी
जल्द ही डायरेक्टर नितेश तिवारी भी हिंदू महाकाव्य रामायण पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में नितेश तिवारी ने मां सीता के रोल के लिए तमिल एक्ट्रेस साई पल्लवी को कास्ट करने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म को नितेश तिवारी के साथ रवि उद्यावर को-डायरेक्ट करेंगे। वहीं, राम के किरदार में रणबीर कपूर को कास्ट किए जाने की बात सामने आ रही है।

नवंबर में होना है सीता के रोल के लिए लुक टेस्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक सीता के रोल के लिए साई पल्लवी का लुक टेस्ट नवंबर में किया जाना है। इससे पहले दीपिका पादुकोण और फिर आलिया भट्ट को मां सीता के रोल के लिए कास्ट करने की बात सामने आई थी। हालांकि, जानकारी के मुताबिक डायरेक्टर ने कभी भी आलिया भट्ट को ये रोल ऑफर नहीं किया था।

एक न्यूज के मुताबिक मां सीता के रोल के लिए साई ही डायरेक्टर की पहली पसंद है और जब तक लुक टेस्ट नहीं हो जाता, तब तक कास्टिंग में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साई पल्लवी ने 2005 में तमिल फिल्म कस्तूरी मान से डेब्यू किया था।

राम के किरदार में दिखेंगे रणबीर, रावण की कास्टिंग नहीं हुई फाइनल

फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, रावण के रोल के लिए KGF एक्टर नवीन कुमार गौड़ा के लुक टेस्ट की बात सामने आई है। हालांकि, अब तक इस रोल के लिए लीड एक्टर के नाम की पुष्टि नहीं हुई है। बीते दिनों ये खबर आई थी कि डायरेक्टर ने रावण के रोल में KGF एक्टर यश उर्फ नवीन कुमार गौड़ा को चुना है लेकिन यश ने नेगेटिव रोल करने से मना कर दिया।

इससे पहले ऋतिक रोशन को रावण के रोल में कास्ट किए जाने की बात भी सामने आ रही थी, लेकिन प्रोजेक्ट में हो रही देरी की वजह से ऋतिक रोशन ने भी इस रोल के लिए मना कर दिया था। बीते दिनों फिल्म आदिपुरुष पर हुई कंट्रोवर्सी के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा था कि वो रामायण पर देखने लायक फिल्म बनाएंगे। नितेश तिवारी ने ये भी कहा था कि वो कास्ट को लेकर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर देंगे।