Final Match – Dainik Bhaskar UP/UK

एशियाड में हॉकी मेंस टीम का फाइनल मैच जारी, भारत ने 7 मेडल किये अपने नाम
होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को पांच मेडल मिल चुके है। इस समय भारतीय मेंस हॉकी टीम गोल्ड मेडल मैच में जापान के खिलाफ मैदान पर है। दूसरे क्वार्टर के बाद भारत 1-0 से आगे है। 2018 एशियन गेम्स में भारतीय मेंस हाॅकी टीम ने ब्राॅन्ज जीता था।

रेसलिंग में भारत को विमेंस 62 KG वेट कैटेगरी के बाद अब 76 KG फ्रीस्टाइल में भी ब्राॅन्ज मिला। भारत की किरण ने मंगोलिया की गैनबैट अरिउंजरगल को हराकर कांस्य जीता। दूसरी ओर भारत के अमन ने मेंस फ्रीस्टाइल इवेंट में ब्राॅन्ज जीता।

आज भारतीय मेंस टीम को आर्चरी के रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं, 21 साल की सोनम मलिक ने 62 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीन की जिया लॉन्ग को हराया।

इससे पहले, भारतीय विमेंस टीम को सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ हार के बाद ब्राॅन्ज मेडल मिला। आर्चरी रिकर्व विमेंस टीम के बाद बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय को ब्रॉन्ज मेडल मिला। इसके साथ ही भारत के अब 93 मेडल हो गए हैं। इनमें 21 गोल्ड शामिल है।

भारत के 100 मेडल पक्के

होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भारत 100 मेडल का आंकड़ा छूने को तैयार है। आज 7 मेडल जीतने के बाद भारत की पदक संख्या 93 हो गई है। इसके साथ ही आज भारत ने 6 खेलों में अपने 9 मेडल पक्के कर लिए हैं। इस हिसाब से भारत 100 मेडल जीतने के करीब है।

इन खेलों में भारत के मेडल पक्के

क्रिकेट- 1 मेडल भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में क्रिकेट में एक मेडल आना तय है।
कबड्डी- 2 मेडल भारतीय मेंस और विमेंस दोनों टीमें कबड्डी के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहां से दो मेडल पक्के हैं।
हॉकी- 1 मेडल मेंस हॉकी टीम भी आज फाइनल मैच में जापान का सामना करेगी। वहां से भी भारतीय खेमे में एक मेडल आना तय है।
आर्चरी- 3 मेडल कंपाउंड मेंस इंडिविजुअल के फाइनल में दोनों खिलाड़ी भारत के हैं, ऐसे में गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत के पास आएंगे। कंपाउंड विमेंस इंडिविजुअल फाइनल में भारत की ज्योति सुरेखा कंपीट करेंगी। यहां भी भारत का एक मेडल पक्का है।
ब्रिज- 1 मेडल भारत के खाते में एक मेडल ब्रिज से भी आएगा। ब्रिज टीम इवेंट में भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच फाइनल चल रहा है।
बैडमिंटन- 1 मेडल मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत अपना मेडल पक्का कर चुका है। सेमीफाइनल में भारत के सात्विक-चिराग की जोड़ी मलेशिया की टीम का सामना करेगी।

आज के मेडल

आर्चरी: रिकर्व विमेंस टीम इवेंट में अंकिता भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में भारत ने वियतनाम को 6-2 से हराया।
बैडमिंटन: मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय को सेमीफाइनल में चीन के खिलाड़ी से 2-0 हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही प्रणय को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। एशियन गेम्स में बैडमिंटन में सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है।
सेपक टकरा: भारत की विमेंस टीम ने रेगु सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ हारने के बाद सेपकटकरा में अपना पहला मेडल जीता। थाईलैंड लगातार दो गेम में 10-21, 13-21 से जीता। ​​ एशियन गेम्स में सेपक टकरा ने टीम ने पहली बार मेडल जीता।
आर्चरी: दिन के पहला सिल्वर आर्चरी मेंस इवेंट में आया। भारतीय रिकर्व मेंस टीम इवेंट में अतानु, धीरज और तुषार की भारतीय टीम साउथ कोरिया की तिकड़ी के खिलाफ 3-1 से हारी।
रेसलिंग: विंमेंस 67 KG इवेंट के ब्राॅन्ज मेडल मैच में सोनम ने जीत हासिल की। भारतीय पहलवान ने चीनी प्रतिद्वंद्वी लोंग जिया को 7-5 से हराया।

एशियन गेम्स में 13वें दिन भारत का प्रदर्शन

कुश्ती: बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में हारे

बजरंग पूनिया को मेंस फ्रीस्टाइल 65 KG वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में ईरान के अमौजादखली रहमान ने 8-1 हराया। इससे पहले, बजरंग ने क्वार्टर फाइनल में बहरीन के अलीबेगोव अलीबेग सैगिडगस को हराया। इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के टुबोग रोनिल को 10-0 से हराया।

किरण विमेंस की फ्रीस्टाइल 76 KG वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल बाउट में हार गईं। उन्हें कजाकिस्तान की जमीला ने 4-2 से हराया।

कबड्‌डी: विमेंस टीम फाइनल में पहुंची

कबड्‌डी में विमेंस टीम सेमीफाइनल में नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

क्रिकेट: मेंस टीम फाइनल में पहुंची

भारत ने एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक जमाया। तिलक का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह दूसरा अर्धशतक है।

12वें दिन आए 5 मेडल

होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। 12वें दिन भारत ने कुल 5 मेडल जीते। इसमें 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और एक ब्राॅन्ज शामिल है। भारत के अब कुल 86 मेडल हो गए हैं। जिसमें 21 गोल्ड शामिल है। भारत पहले ही अपने ऑल टाइम बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ चुका है। 2018 एशियन गेम्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 70 मेडल जीते थे, जिसमें 16 गोल्ड शामिल थे।

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहली बार टीम इंडिया बनी विश्व चैंपियन
24 सितंबर 2007 का दिन। साउथ अफ्रीका का जोहान्सबर्ग मैदान। भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की विश्व विजेता बन गई।

इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि भारत अगले एक दशक में इस फॉर्मेट की बदौलत वर्ल्ड क्रिकेट का पावरहाउस बन जाएगा। खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी इसका अंदाजा नहीं था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि BCCI इस फॉर्मेट को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं था। उस समय टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम भी वापस ले लिया था। ये दिग्गज और कोई नहीं सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ थे।

धोनी एंड कंपनी की ऐतिहासिक जीत ने भारत के लिए सब कुछ बदल दिया। नजरिए को भी और किस्मत को भी। इस स्टोरी में हम जानेंगे कि कैसे एक समय टी-20 से दूरी बनाए रखने की कोशिश करने वाला BCCI इस फॉर्मेट की बदौलत न सिर्फ क्रिकेट बल्कि दुनियाभर के खेलों में सबसे मजबूत स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन बन गया।

हमने इस स्टोरी को डेवलप करने के लिए 2007 में टीम के चयनकर्ता रहे संजय जगदाले से बात की। साथ ही BCCI के कई अधिकारियों ने भी नाम न बताने के शर्त पर हमें कई जानकारियां दी हैं।

पहले वर्ल्ड कप में टीम के सिलेक्टर ने बताई कहानी

2007 टी-20 वर्ल्ड कप के समय टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी में मध्य प्रदेश के संजय जगदाले भी मौजूद थे। भास्कर ने उनसे पहले वर्ल्ड कप के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप हमारे लिए एकदम नया अनुभव था। हमने इस नए फॉर्मेट को देखते हुए एक युवा टीम बनाई थी। राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों ने पहले ही कह दिया था कि वे इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने वाले हैं।

BCCI भी इस टूर्नामेंट को लेकर ज्यादा उत्सुक नहीं था, लेकिन हमने जैसे ही टूर्नामेंट जीता सब कुछ बदल गया। यह कुछ हद तक वैसा ही था जैसा 1983 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतना। हालांकि 1983 और 2007 में अंतर यह था कि कपिल की टीम के बाद पैसे छोटे अमाउंट में आने शुरू हुए, लेकिन धोनी की टीम को कामयाबी मिलने के बाद धन की धारा ही बहने लगी।

वर्ल्ड कप की जीत के बाद 2008 में IPL शुरू हुआ और आज आपके सामने सब कुछ है। अगली तस्वीर में आप 2007 टी-20 वर्ल्ड कप की पूरी टीम और अब तक खेले गए टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर देख सकते हैं…

अब जानते हैं… BCCI को क्रिकेट का कुबेर बनाने वाली IPL की शुरुआत कैसे हुई

IPL की वजह से क्रिकेट की दुनिया में बड़ी क्रांति आई और इसके जनक माने गए ललित मोदी। BCCI के सूत्र बताते हैं कि बोर्ड ने तब मोदी को IPL की शुरुआत करने के लिए 3.6 करोड़ डॉलर का बजट दिया था। डॉलर के आज के भाव के हिसाब से देखें तो यह रकम करीब 150 करोड़ रुपए होती है।

15 साल बाद बोर्ड ने IPL के पांच साल के ब्रॉडकास्ट राइट्स करीब 48 हजार करोड़ रुपए में बेचे हैं। यानी 15 साल में बोर्ड का यह इन्वेस्टमेंट 320 गुना बढ़ गया। ऐसा हुआ कैसे?

टी-20 की बदौलत लंबे-लंबे क्रिकेट मैच 3.30 घंटे के थ्रिलर एंटरटेनमेंट में बदल गए। दिनभर की थकान के बाद लोग फैमिली के साथ बैठकर आराम से हर रोज एक नया गेम एन्जॉय कर सकते थे। देश के अलग-अलग शहरों की फ्रेंचाइजी ने गेम में लोकल टच भी दिया और एक नया फैन बेस तैयार किया।

फिल्म सेलिब्रेटी के लीग से जुड़ने की वजह से महिलाएं भी खेल की ओर आकर्षित हुईं। आने वाले सालों में भारत की देखा-देखी दुनिया के अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों ने भी अपनी-अपनी टी-20 लीग की शुरुआत कर दी।

IPL से पहले भारत में ICL भी खेली गई थी

ICL यानी इंडियन क्रिकेट लीग भारत में शुरू हुई पहली टी-20 लीग थी। इसे भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और एसेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने शुरू किया था। 2007 में शुरू हुई लीग ज्यादा नहीं चल पाई और 2 साल में ही इसे बंद करना पड़ा।

कैसा था ICL का फॉर्मेट?

यह टूर्नामेंट आज के IPL की तरह ही था, लेकिन इसे और रोमांचक बनाने के लिए 3 देशों से इंटरनेशनल प्लेयर्स को मिक्स करके और भी टीमें बनाई गई थीं। इसमें भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रमुख शहरों से 9 टीमें थीं। इसके साथ ही एक वर्ल्ड इलेवन टीम भी बनी थी।

टूर्नामेंट में भारत से 7, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 1-1 टीम बनी थी। इसमें मुंबई चैंप्स, चेन्नई सुपरस्टार, चंडीगढ़ लॉयंस, हैदराबाद हीरोज, रॉयल बंगाल टाइगर्स (कोलकाता) ,दिल्ली जायंट्स, अहमदाबाद रॉकेट्स, लाहौर बादशाह और ढाका वारियर्स शामिल थे। जीतने वाली टीम के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर, यानी आज के 8 करोड़ रुपए का प्राइज मनी था।

क्यों हुआ ICL का पतन?

ICL BCCI से चोरी-छिपे इंटरनेशनल और डोमेस्टिक प्लेयर्स को पैसा देकर साइन करने लगा। इससे BCCI और दूसरे देशों के क्रिकेट बोर्ड भड़क उठे। BCCI ने ICL पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। BCCI ने ICL को मान्यता देने से इनकार कर दिया और ICL में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया।

साथ ही स्टेट एसोसिएशंस को ICL मैचों के लिए ग्राउंड देने से मना कर दिया। इसमें कपिल देव भी घेरे में आ गए और उन्हें नेशनल क्रिकेट एसोसिएशन से निकाल दिया गया। बाद में 2012 में वो वापस आए। ICL में किसी भी बड़े क्रिकेटर ने हिस्सा नहीं लिया और जल्द ही 2008 में IPL के आने के बाद 2009 में ICL का पतन हो गया।

2023 में IPL के एक बॉल से 49 लाख रुपए कमाएगा BCCI

IPL 2023-2027 के लिए मीडिया राइट्स को 48,390 करोड़ रुपए में बेचा गया है। जहां BCCI हर फेंकी गई गेंद से लगभग 49 लाख रुपए कमाएगा, वहीं हर ओवर से 2.95 करोड़ रुपए की कमाई होगी। 2023 से एक IPL मैच से BCCI 118 करोड़ रुपए कमाएगा।

सोचिए, जो BCCI 2007 में हुए टी-20 फॉर्मेट में अच्छी टीम को भेजने के लिए आनाकानी कर रहा था, वही आज इस फॉर्मेट से दुनिया का सबसे ताकतवर बोर्ड बन गया है। आइए, अब आपको टी-20 क्रिकेट का इतिहास बताते हैं…

2001 में पहली बार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस फॉर्मेट पर चर्चा की थी। तब किसी ने नहीं सोचा था कि क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट पूरी दुनिया में छा जाएगा। हालांकि, इंग्लैड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड जब पहली बार मंथन कर रहे थे, तो उस वक्त इससे जुड़े अधिकारी ऐसा तरीका निकालना चाहते थे जिससे क्रिकेट को यूथ के बीच लोकप्रिय बनाया जा सके।

इसको लेकर ECB के मार्केटिंग मैनेजर स्टुअर्ट रॉबर्ट्सन ने 2001 में 20-20 ओवर के मैच की बात कही थी। इस फॉर्मेट को अपनाने के लिए तब वोटिंग भी हुई, जो काफी सकारात्मक रही। रॉबर्ट्सन को ही इस फॉर्मेट का जनक कहा जाता है।

पहला टी-20 मैच 15 जुलाई 2004 को मिडिलसेक्स और सरे के बीच लॉर्ड्स पर खेला गया। ये फॉर्मेट इसलिए शुरू हुआ, ताकि इंग्लैंड में क्रिकेट को यूथ के बीच लोकप्रिय बनाया जा सके। टेस्ट और वनडे को वहां के युवा ज्यादा तरजीह नहीं दे रहे थे। महिला क्रिकेट में पहला टी-20 मैच अगस्त 2004 में खेला गया था।

टी-20 से क्रिकेट बना मेगा स्पोर्ट: क्रिकेटर्स को 2500 रुपए फीस मिलती थी, अब कॉन्ट्रैक्ट 20 करोड़ तक

भारतीय क्रिकेट बोर्ड 1975 में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 2500 रुपए फीस देता था। फिर वनडे क्रिकेट आया और 1983 में तीसरे वर्ल्ड कप में हम चैंपियन भी बन गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि चैंपियन बनने के बाद जब हमारे खिलाड़ी वापस भारत आए तो BCCI के पास पैसे नहीं थे अपने खिलाड़ियों को देने के लिए। तब लता मंगेशकर ने टीम के लिए शो किया और जो पैसा आया उसे खिलाड़ियों को दिया गया।

पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जीता खिताब…
खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड नंबर -6 सिंधू ने वर्ल्ड नंबर -5 ओकुहारा को 21-19, 21-17 से हराया

ग्वांग्झू, .  ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता भारत की पीवी सिंधू ने फाइनल में हारने की प्रेतबाधा से आखिर मुक्ति पाते हुए साल के अंतिम बैडमिंटन टूर्नामेंट वर्ल्ड टूर फाइनल्स में रविवार को खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। सिंधू यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं।

भारत की स्टार सिंधू ने फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की निजोमी ओकुहारा को एक घंटे दो मिनट में 21-19, 21-17 से हराकर खिताब जीता। सिंधू का 2018 में यह पहला खिताब है और इस तरह उन्होंने साल का समापन खिताब के साथ कर लिया।

विश्व रैंकिंग में छठे नंबर की सिंधू ने पांचवीं रैंकिंग की ओकुहारा के खिलाफ अपना रिकॉर्ड अब 7-6 का लिया है। सिंधू ने इस जीत के साथ लगातार कई फाइनल हारने और चोकर्स के ठप्पे से मुक्ति पा ली है। सिंधू ने अपने खिताबी सफर के दौरान विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइपे की ताई जू यिंग को पराजित किया था।

सिंधू को 2016 रियो ओलंपिक, 2017 विश्व चैंपियनशिप, 2017 वर्ल्ड टूर फाइनल्स, 2018 राष्ट्रमंडल खेल, 2018 विश्व चैंपियनशिप और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों के फाइनल में हार मिली थी और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। लेकिन अब सिंधू ने इतिहास रच सभी भारतीयों को गौरवान्वित कर दिया।

सिंधू पिछले साल इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में हार गयी थीं लेकिन दूसरी सीड खिलाड़ी के सामने उन्होंने इस बार कोई गलती नहीं की और खिताब जीत कर ही दम लिया। खिताब जीत कर बेहद प्रसन्न नजर आ रहीं सिंधू ने इस जीत का जश्न आंसुओं के बीच मनाया। उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया जो अब तक कोई भारतीय नहीं कर पाया था।

समीर वर्मा के पुरुष सेमीफाइनल में हार जाने के बाद सिंधू से पूरी उम्मीद थी कि वह इस बार खिताब को अपने हाथों से नहीं फिसलने देंगी और उन्होंने ओकुहारा से पिछले साल विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार का हिसाब चुका लिया।

23 वर्षीय सिंधू ने मुकाबले में शानदार शुरुआत हुए 11-6 की बढ़त हासिल कर ली। ओकुहारा ने फिर शानदार वापसी करते हुए स्कोर को 15-13 कर दिया। कुछ देर बाद स्कोर 17-17 हो गया। लेकिन सिंधू ने संयम दिखाते हुए अंक लिए और स्कोर 20-19 पहुंचा दिया। सिंधू ने 21-19 पहला गेम जीत लिया।

भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में भी शानदार शुरुआत करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे गेम में ब्रेक तक सिंधू ने 11-9 से आगे हो गयीं। सिंधू ने जापानी खिलाड़ी को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया और दूसरा गेम 21-17 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

इससे पहले सायना नेहवाल 2011 में विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स और जबकि 2009 में ज्वाला गुट्टा और वी दीजू की जोड़ी मिश्रित युगल में उप विजेता रही थी।