First Choice of Doctors – Dainik Bhaskar UP/UK

बांदा: चिकित्सकों की पहली पसंद बनी आवास विकास कॉलोनी, चल रहे अवैध हेल्थ केयर सेंटर
दैनिक भास्कर न्यूज

बांदा। शहर की पॉश कॉलोनी आवास विकास इन दिनों चिकित्सकों की पहली पसंद बन चुकी है। पूरे मोहल्ले में करीब 60 फीसदी मकानों में अवैध अस्पताल, हेल्थ केयर और डायग्नोस्टिक सेंटर आदि संचालित हैं। जबकि आवास विकास परिषद ने कालोनी को अावासीय उपयोग के लिए विकसित किया था, लेकिन तमाम दबंग किस्म के लोगों ने यहां अवैध तरीके से मानचित्र में बदलाव करते हुए बड़े-बड़े अस्पताल, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित कर रखे हैं।

शिकायत होने पर अफसरों को मोटी रकम देकर अपने पक्ष में कर लिया जाता है और कार्रवाई के नाम पर महज कागजी खानापूर्ति ही हो पाती है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस तरह से संचालित अवैध संस्थानों में दिनभर भीड़ भाड़ रहती है और मोहल्ले के लोगों का जीना हराम होता है।

आवासीय भूखंडों के व्यवसायिक उपयोग पर आवास विकास परिषद हुआ सख्त

जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कालेज तक के दर्जनों चिकित्सक आवास विकास में किराए पर मकान लेकर अवैध तरीके से स्वास्थ्य केंद्र व जांच केंद्र संचालित कर रहे हैं। ऐसे सेंटरों के संचालन से जहां माेहल्ले के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहीं ऐसे अवैध अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट से इलाके में प्रदूषण फैल रहा है। इस समस्याओं को लेकर मोहल्ले के लोगों ने आवास विकास परिषद में कई बार शिकायत की। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही ऐसे अवैध सेंटरों को यहां से हटाया गया। कार्रवाई न होने से इन चिकित्सकों और मकान मालिकों के हौसले बुलंद हैं और मोहल्ले में हेल्थ केयर सेंटरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

आवास विकास कॉलोनी में संचालित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भेजा नोटिस

आवास विकास कालोनी के ए ब्लाक में जहां करीब दर्जनभर अवैध हेल्थ केयर सेंटर संचालित हैं, वहीं बी ब्लाक में तो करीब हर दूसरे घर में कोई न कोई चिकित्सक रहते हैं और खुलेआम नियमों के विरुद्ध मरीजों का उपचार आदि करते हैं। आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के बुंदेलखंड प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने मोहल्ले के लोगों के साथ जिलाधिकारी दीपा रंजन को भी ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया। जिस पर डीएम ने विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद को पत्राचार किया और आवास विकास परिषद हरकत में आया।

शहर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर भूखंडों में अवैध निर्माण रोकने की गुजारिश

अब आवास विकास परिषद के अवर अभियंता ने संबंधित भूखंडों के स्वामियों को नोटिस भेजकर कार्रवाई के संकेत दिए हैं और शहर कोतवाली पुलिस को भी पत्राचार करके अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने की गुजारिश की है। आवास विकास परिषद के अवर अभियंता ने आवास बी ब्लाक में संचालित अवनी परिधि नर्सिंग होम, ए ब्लाक में बाबा बर्फानी डायग्नोस्टिक सेंटर, डा.वीके पटेल अस्पताल, देव अल्ट्रासाउंड, बाला जी डायग्नोस्टिक सेंटर आदि को नोटिस भेजी है। आवास विकास परिषद ने कोतवाली पुलिस से सहयोग की अपेक्षा की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आवास विकास परिषद की नोटिसों का भवन स्वामियों और सेंटर संचालकों पर कितना असर होता है और पुलिस कितना सहयोग करती है।