first phase – Dainik Bhaskar UP/UK

पहले फेज में छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर वोटिंग, मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लगी लंबी कतारें
नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ में आज यानी कि 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, यह शाम को 5 बजे तक चलेगी. पहले चरण में 90 में से राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव समेत चार अन्य जिलों की 20 सीटों पर मतदान अलग-अलग समय पर हो रहा है. 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे तो वहीं बाकी की 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

पहले चरण के मतदान में राज्य के 40,78,681 वोटर्स 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन उम्मीदवरों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री, बीजेपी की ओर से चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व आईएएस अधिकारी शामिल हैं। कांकेर विधानसभा क्षेत्र के तहत सरोना में एक मॉडल मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं, इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।  विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में वोटर्स पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मंत्री और कोंटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने कोंटा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 36 पर वोट डाला।  उन्होंने कहा, “हम विकास, सुरक्षा और शांति के मुद्दे पर लड़ रहे हैं। पिछले 5 सालों में यहां कई विकास कार्य हुए हैं। मैं 6,700 वोटों के अंतर से जीता हूं और इस साल और बड़ी जीत हासिल करूंगा।”

छत्तीसगढ़ में हो रहे मतदान के बीच सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।  इस धमाके में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। यह जानकारी सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने दी है।

पहले चरण में जानिए किन 20 सीटों पर वोटिंग

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक और 10 विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

पहले चरण में 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 12 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए जबकि एक अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 2018 के चुनाव में बीजेपी को इन 20 सीटों में से 18 पर हार का सामना करना पड़ा था।  इस चरण में सबसे अधिक उम्मीदवार राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र (29) में हैं, जबकि सबसे कम चित्रकोट और दंतेवाड़ा सीटों पर सात-सात उम्मीदवार हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं, जिनमें 198 पुरुष और 25 महिलाएं हैं. प्रथम चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।  प्रथम चरण में निर्वाचन के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए 25,429 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। 2431 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की सुविधा

अधिकारियों ने बताया कि पांच जिलों सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर में कुल 156 मतदान दलों को हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया गया है, जबकि 5148 मतदान दलों को बसों से संबंधित केंद्रों पर भेजा गया है। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।  कुल मतदान केंद्रों में से 2431 में वेब कास्टिंग सुविधा उपलब्ध होगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 12 निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 40 हजार जवान समेत 60 हजार सुरक्षाबल के जवान तैनात किए गए हैं।

पहले चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर

पहले चरण में कांग्रेस से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज (चित्रकोट सीट), मंत्री कवासी लखमा (कोंटा), मोहन मरकाम (कोंडागांव), मोहम्मद अकबर :कवर्धा: और दिवंगत कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा (दंतेवाड़ा) प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। वहीं बीजेपी से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (राजनांदगांव), राज्य के चार पूर्व मंत्री केदार कश्यप (नारायणपुर), लता उसेंडी (कोंडागांव), विक्रम उसेंडी (अंतागढ़) और महेश गागड़ा (बीजापुर) तथा पूर्व आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम (केशकाल) प्रमुख उम्मीदवार हैं।  कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ ओबीसी नेता और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को राजनांदगांव से रमन सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है।

राज्य में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को भानुप्रतापपुर सीट से मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस विधायक अनूप नाग, जिन्हें पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था, अपनी मौजूदा अंतागढ़ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इन निर्वाचन क्षेत्रों में 17 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को दो और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को एक सीट मिली थी. बाद में कांग्रेस ने उपचुनावों में शेष तीन में से दो सीटें और जीत ली थीं.पहले चरण की सीटों में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला. वहीं बीजेपी के अन्य नेताओं ने धर्मांतरण, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार को घेरा।

बीजेपी,कांग्रेस,AAP के बीच मुकाबला

बीजेपी नेताओं ने बड़े पैमाने पर रैलियां की और दावा किया कि पार्टी के चुनावी वादे मोदी की गारंटी हैं।  वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रचार किया तथा दावा किया कि उन्होंने 2018 में किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं से किए गए वादों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।  इस चुनाव में बीजेपी को 15 सीटों पर तथा जेसीसी (जे) और बसपा को क्रमशः पांच और दो सीटें मिली थीं।  कांग्रेस के विधायकों की संख्या वर्तमान में 71 है।

बहराइच : बी आर सी मे दिव्यांग बच्चो के अभिभावको की प्रथम चरण की काउन्सिलिंग सम्पन्न
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज बी आर सी कुण्डासर मे समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों मे अध्यनरत 6 -14 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चो के अभिभावको की काउंसलिंग खण्ड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र बहादुर चौधरी की अध्यक्षता मे कराया गया ,उन्होने अपने संबोधन मे कहा दिव्यांगता अभिशाप नही है आप सब अपने बच्चो से सौहार्द पूर्ण व्यवहार रखे और अपने बच्चो को समाज की मुख्यधारा मे जोडने के लिए विद्यालय जरूर भेजे। काउंसलिंग कार्यक्रम मे रिसोर्स पर्सन रमेश गुप्ता ने अभिभावको के हौसले को बुलन्द  रखते हुए कहा कि मै स्वंय दिव्याग होते हुए भी सरकारी सेवा मे हू आप सब अपने बच्चो के प्रति कोई नकारात्मक भाव न रखे ।

स्पेशल एजुकेटर गौरीशंकर सिह व अभिमन्यु सिह ने चिन्हान्कन नामाकन के बारे मे जानकारी दी। स्पेशल एजुकेटर विनोद कुमार यादव द्वारा दिव्यांग बच्चो को मिलने वाली सुविधाओ व सहायक उपकरण और सरकारी नौकरियो मे मिलने वाला आरक्षण आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित  सभी अभिभावको ने एक स्वर मे अपने दिव्यांग बच्चो को स्कूल भेजने व आगे की पढाई जारी रखने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम मे राहुल गुप्ता,अनिल सिह, पवन गुप्ता , राम  प्रसाद राव , शिशुपाल , अजय कुमार मौर्य , अभिषेक वर्मा प्रजायत्न के ब्लाक समन्वयक उदित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

लखीमपुर : प्रथम चरण का चुनाव संपन्न होते ही जीत का बाजार हुआ गर्म
लखीमपुर । बिजुआ खीरी में नगर निकाय के प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो गया जिसके बाद जगह-जगह चर्चाओं का बाजार सजा रहा। नगर पंचायत भीरा में पहली बार नगर पंचायत सीट के लिए लोगों में मतदान को लेकर बड़ा ही उत्साह दिखाई दिया। सभी प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियो में बंद हो गई जो अब 13 तारीख को पता चलेगा किसके सर ताज बंधेगा ,लेकिन चुनाव की चर्चा नगर पंचायत में बंद नहीं हुई इधर-उधर चाय की दुकानों पर नुकड़ो पर व चलते फिरते लोग अभी भी चुनाव की ही बात कर रहे हैं, यहां तक लोग आपस में शर्त लगाते हैं। हार जीत पर कोई कहता है, कमल की वोट अधिक पड़ी और जीत कमल की ही होगी।

वही, तो कोई कहता है इस बार इलेक्शन पूर्व प्रधान के नाम गया तो कहीं कहीं चर्चाओं का बाजार गर्म है की पूर्व प्रधान द्वारा इलेक्शन में बेईमानी की गई है और फर्जी वोट डाले गए हैं तो कहीं पर यह भी चर्चा है की बीजेपी वाले सदैव बेईमानी करते हैं और हर जगह से बीजेपी इसीलिए निकल जाती है। कहीं ना कहीं गड़बड़ जरूर होता हैै। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं से बाजार गर्म है कहीं कहीं पर देखा जाता है बहस बाजी करते करते लोग आपस में मारपीट भी करने लग जाते हैं। जबकि ऐसे लोगों का राजनीति से दूर-दूर तक कोई भी सरोकार नहीं हैै। खैर यह तो सभी चुनावी चर्चाएं हैं अपनी-अपनी सोच है देखना यह है की नगर पंचायतों में व नगर पालिकाओं में किस किस के सर ताज बनता है।

लोक सभा चुनाव : 20 राज्य, 91 सीटों के लिए वोटिंग, बूथों पर लंबी कतार
नयी दिल्ली .  सत्रहवीं लोकसभा के लिए पहले चरण के चुनाव में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बीस राज्यों के 91 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरु हो गया।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा की सभी सीटों पर भी मतदान प्रारंभ हुआ। इन राज्यों की विधानसभा में क्रमश: 175, 60, और 32 सीटें हैं । इसके अलावा ओडिशा की 147 में से 28 विधानसभा सीटों के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 1279 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ। अधिकतर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम छह बजे तक चलेगा ,लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से कहीं तीन बजे तो कहीं चार बजे तक ही वोट डाले जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। मतदान के लिए एक लाख 70 हजार मतदान केन्द्र बनाये गये है।

YSR Congress Party Chief Jagan Mohan Reddy after casting his votes in Kadapa: I'm very confident, people are looking for a change, vote without fear. #AndhraPradeshElection2019 #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/jitKKO8VWK

— ANI (@ANI) April 11, 2019

पहले चरण में केन्द्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, वी के सिंह, सत्यपाल सिंह, अजय टम्टा के अलावा कांग्रेस के हरीश रावत, प्रदीप टम्टा, लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान, रालोद के अजित सिंह तथा जयंत चौधरी, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, भाजपा के संजीव कुमार बालियान, रमेश पोखरियाल निशंक, तथा हिन्दू-आवामी मोर्चा के जीतन राम मांझी की चुनावी किस्मत को मतदाता ईवीएम में सील कर देंगे। सपा की तबस्सुम बेगम, बसपा के हाजी मोहम्मद याकूब और नेशनल कांफ्रेस के मोहम्मद अकबर लोन जैसे नेताओं का चुनावी भविष्य भी ईवीएम में कैद हो जायेगा।

इस चरण मे आंध्र प्रदेश की सभी 25, उत्तराखंड की सभी पांच, उत्तर प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की सात, असम की पाँच, बिहार और ओडिशा की चार-चार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की दो-दो तथा छत्तीसगढ़, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की एक-एक लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

पहले चरण में पुरुष मतदाता सात करोड़ 21 लाख 53 हजार 244 है और महिला मतदाताओं की संख्या छह करोड़ 98 लाख 5 हजार 370 है तथा किन्नर मतदाताओं की संख्या 7764 है। इस चरण में आंध्रप्रदेश में सबसे अधिक 3करोड 93 लाख 45 हजार 717 मतदाता हैं जबकि सबसे कम 54 हजार 266 लक्ष्यद्वीप में हैं। आंध्रप्रदेश में सर्वाधिक 3957 किन्नर मतदाता है जबकि मिजोरम में सबसे कम छह किन्नर मतदाता हैं। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और लक्ष्यद्वीप में एक भी किन्नर मतदाता नहीं है। इस चरण में तेलंगाना में सर्वाधिक 443 उम्मीदवार हैं जबकि लक्ष्यद्वीप में सबसे कम छह उम्मीदवार हैं।