Fitness Influencer – Dainik Bhaskar UP/UK

सुशांत पाल : एक एथलीट, भारतीय मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर, जिन्होंने अपने जुनून से युवाओं को प्रभावित किया, लाखों की संख्या में युवा करते है पसंद
वर्तमान में सोशल मीड़िया लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीड़िया की दुनिया में कई ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति है, जो अपने अलग अंदाज, काबिलियत और अपनी प्रतिभा से अन्य लोगों को प्रभावित करते है। उन्हीं में से एक है सुशांत पाल (Sushant Pal)। जिन्होंने फुटबॉल खिलाड़ी, भारतीय मॉडल और एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अन्य लोगों को अपनी बहुमुखी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध और प्रेरित किया है। सुशांत पाल का नाम ऐसे लोगों की लिस्ट में सुमार है जिन्हें, इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते है। भारत की राजधानी दिल्ली में सुशांत पाल का पालन-पोषण हुआ है और दिल्ली से ही सुशांत पाल की सफलताओं का सफर भी शुरू हुआ था।

सुशांत पाल: एक एथलीट, भारतीय मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर जिनकी जीवन यात्रा लोगों को करती है प्रेरित, छोटी-सी उम्र में बनाई अपनी नई पहचान

दिल्ली के इस लड़के ने छोटी सी उम्र से ही सोशल मीड़िया पर बड़े-बड़े और प्रमुख ब्रान्ड जैसे कि लेवीज़, प्यूमा, अमेज़न, बडवाइज़र, फिला, अरमानी के साथ 650 से भी अधिक बार साझेदारियां कर खुद को फैशन और वेलनेस की दुनिया में एक नई ताकत के रूप में स्थापित किया है। सुशांत पाल (Sushant Pal) ने अपने आकर्षक व्यक्तित्व और दृढ़ इच्छा शक्ति से सभी को प्रभावित किया है और एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी कर रहे है। सुशांत पाल का जन्म 4 अप्रैल, 1997 को हुआ। दिल्ली से उनके सफर की शुरूआत हुई। वे हिंदू धर्म का पालन करते है। उनके लिए परिवार बहुत महत्वपूर्ण है। सुशांत पाल की माता नीलम पाल और पिता विजय पाल ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। साथ ही दो भाई, प्रशांत और प्रभात पाल भी उनके सपोर्ट सिस्टम है।

सुशांत पाल ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय नंबर 1 (लुडलो कैसल) से पूरी की। अपने प्रारंभिक वर्षों के दौरान उन्हें फुटबॉल खेलना का बड़ा शौक था। फुटबॉल के प्रति प्यार ने उन्हें खेल में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। फुटबॉल खिलाड़ी बनने की उनकी बचपन की इच्छा के साथ उन्होंने साल 2017 में एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा को साबित किया। इसी साल में वे राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में प्रथम उपविजेता रहे। उनकी शानदार गोलकीपिंग क्षमताओं ने उन्हें राष्ट्रीय चैम्पियनशिप टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का प्रतिष्ठित खिताब भी दिलाया। दिल्ली में छोटू राम रूरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक.) की डिग्री प्राप्त की।

उनके जीवन में एक नया मोड़ तब आया जब उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने और कुछ नया करने के बारे में सोचा। इसके बाद सुशांत पाल मॉडलिंग की दुनिया में निकल पड़े और साल 2018 में, उनकी अनोखी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें ‘मिस्टर कूल’ दिल्ली के प्रसिद्ध खिताब से सम्मानित किया गया, जो उनके उभरते मॉडलिंग करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बता दें कि, सुशांत पाल की ऊंचाई 1.67 मीटर और वजन 68 किलोग्राम है। उनका शरीर सुडौल है, छाती 42 इंच, कमर 30 इंच और बाइसेप्स का व्यास 15 इंच है। सुशांत की शानदार काली आंखें और चमकदार काले बाल उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगाते है।

सुशांत को संगीत और घुमने-फिरने की भी बहुत शौक है। वह नई-नई जगहों का अनुभव करने और प्रकृति को महसूस करने के लिए हमेशा तैयार रहते है। सुशांत पाल सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स है। युवा उन्हें पसंद करते है। सुशांत पाल अपने इस मंच के माध्यम से लोगों को स्वस्थ्य जीवनशैली जीने, फिटनेस और सौंदर्य के प्रति प्रेरित करने का काम करते है। स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति उनका जुनून दिखता है। क्योंकि वह रेग्युलर अपने इंस्टाग्राम पर जिम के वीड़ियो पोस्ट करते रहते है। और साथ ही दुसरों को भी फिट रहने की प्रेरणा देते है। सुशांत फिटनेस, ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल पर प्रेरक पोस्टिंग करते रहते है। सुशांत पाल को चिमेरा न्यूट्रिशन, ब्लेंडजेट और एब्ज़ॉर्ब न्यूट्रिशन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी नियुक्त किया गया है। एक फुटबॉल चैंपियन से लेकर एक सफल मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर तक की उनकी यात्रा अन्य लोगों को भी प्रेरणा देने का काम करती है। हमें यकिन है कि सुशांत पाल की यह प्रेरणादायी यात्रा यूं ही चलती रहेगी और वे और नई उपलब्धियों को प्राप्त करेंगे।