five questions – Dainik Bhaskar UP/UK

वीरों के ताबूत संग सेल्फी- मोदी के नेता की हंसी, कांग्रेस ने सरकार पर दागे 5 सवाल..
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले से पूरे देश के लोगो में आक्रोश है,. सड़को पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लोग लगा रहे है इस बीच  लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया और केंद्र सरकार से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने की मांग की। इस बीच देश से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी आतंकी हमले को लेकर रोष जताया है। इस बीच  पुलवामा आतंकी हमले 7 दिन  बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस दौरान पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था, तब प्रधानमंत्री जिम कार्बेट में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. कांग्रेस ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 5 बड़े सवाल दागे और उनके मंत्रियों पर भी निशाना साधा.

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से पूछे 5 सवाल…

1.    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल अपनी विफलता की जिम्मेदारी क्यों नहीं स्वीकार करते हैं?

2.    पुलवामा हमले में इस्तेमाल हुआ इतना विस्फोटक, रॉकेट लॉन्चर कहां से आए, वाहन ने वहां कैसे प्रवेश किया?

3.    पुलवामा आतंकी हमले के ठीक 48 घंटे पहले जारी धमकी वाले वीडियो को नजरअंदाज क्यों किया गया?

4.    सीआरपीएफ ने अगर हवाई यात्रा की मांग की थी, तो उनकी मांग को क्यों नहीं माना गया?

5.    मोदी सरकार के 56 महीने के कार्यकाल में 488 जवान शहीद हुए हैं, नोटबंदी से आतंकी हमले क्यों बंद नहीं हुए हैं?

सिर्फ तीखे सवाल ही नहीं बल्कि

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कई सबूतों के साथ कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जिम कॉर्बेट दौरे पर भी निशाना साधा. सुरजेवाला ने कहा कि 14 फरवरी को 3.10 बजे पुलवामा में आतंकी हमला हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री शाम पौने सात बजे तक जिम कार्बेट में फिल्म की शूटिंग करते रहे थे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमले के बाद भी रामनगर में चाय नाश्ता कर रहे थे, अपने समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे. सुरजेवाला ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं और पुलवामा आतंकी हमले पर राजनीति कर रहे हैं.

शहीदों के अंतिम संस्कार में हंसते दिखे बीजेपी नेता

रणदीप सुरजेवाला ने इस दौरान बीजेपी सांसद साक्षी महाराज और मोदी कैबिनेट के मंत्री केजे अल्फोंस की तस्वीर दिखाई. इसमें साक्षी महाराज पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान के अंतिम संस्कार में हंसते हुए दिख रहे हैं तो वहीं केजे अल्फोंस शहीद वीवी वसंतकुमार ताबूत में रखे पार्थिव शरीर के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे थे.

कांग्रेस ने इन्हीं सवालों के साथ मोदी सरकार पर हमला बोला. सुरजेवाला ने कहा कि आज जब पूरा देश शोक मना रहा है, तो प्रधानमंत्री मोदी साउथ कोरिया में सैर-सपाटा कर रहे हैं. उन्होंने ये भी पूछा कि प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले के बाद राष्ट्रीय शोक क्यों नहीं घोषित कर दिया, क्या वह अपने द्वारा लगातार की जा रही परियोजनाओं के उद्घाटन को नहीं रोकना चाहते थे.