Five Years – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर पांच साल का मासूम घायल, मुकदमा दर्ज
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । थरियांव थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर मजरे अचिंतपुर पिटाई गांव में अनियंत्रित मोटर साइकिल की चपेट में आने से 5 वर्ष का बालक शीलू पुत्र अंकित लोधी सलेमपुर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का ही सोनू पुत्र रामखेलावन शाम को मोटरसाइकिल से गांव आ रहा था तभी मां ममता देवी के साथ पास के ही खेत में गया 5 वर्षीय बालक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया जिससे बालक शीलू को गहरी चोट आ गई।

इलाज कराने को कहा तो जमकर पीट दिया

अंकित ने बताया कि सोनू से बच्चे का इलाज कराने को कहा गया तो गाली गलौज करने लगा फिर सोनू अपने भाई गोरेलाल और पिता रामखेलावन के साथ आया और अंकित के पिता हनुमत को मारने लगे बीच बचाव करने पर अंकित को भी पीट दिया। थाना थरियांव पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा है। मामले पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर : आपराधिक मामले में दो अभियुक्तों को अदालत ने सुनाई पांच साल की सजा
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । जिला न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने एक आपराधिक मामले पर अंतिम सुनवाई करते हुए गवाहों के बयान व सबूतों के आधार पर आरोपित अभियुक्त नौशाद पुत्र शहजादे निवासी पनी मोहल्ला कोतवाली सदर को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कठिन कारावास समेत दो हजार के अर्थ दण्ड अदायगी की सजा सुनाई है। अभियुक्त के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2016 में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में धारा 457/380 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल जाने के कुछ माह पूर्व आरोपित जेल से जमानत पर रिहा हो गया था। तभी से मुकद्दमा अदालत में विचाराधीन था।

वहीं अभियुक्त को सजा सुनाए जाते ही अदालत में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसको अपनी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इसी प्रकार जिला न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने चोरी के एक मामले पर बुधवार को अंतिम सुनवाई करते हुए आरोपित अभियुक्त कुबेर मुराई पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम सथरियांव थाना राधानगर को गवाहों के बयान व सबूतों के आधार पर दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि समेत 500 रुपये अर्थ दण्ड अदायगी की सजा सुनाई है। अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाना पुलिस ने वर्ष 1997 में चोरी के आरोप में मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल जाने के कुछ बाद अभियुक्त जेल से जमानत पर रिहा हो गया था। लेकिन मामला अदालत में विचाराधीन था।

गिफ्ट केस: पांच साल के लिए अयोग्य के घेरे में इमरान खान, रद्द हुई संसद की सदस्यता
तोशखाना (गिफ्ट) केस में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग ने कहा कि इमरान की संसद सदस्यता भी रद्द हो गई है। इस फैसले के बाद इमरान अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इमरान के खिलाफ फैसला आने के बाद इमरान के समर्थकों ने पाकिस्तान EC के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

इन लोगों को हटाने जब सुरक्षा गार्ड्स पहुंचे तो समर्थकों ने फायरिंग कर दी। बाद में इन्हें दफ्तर से हटाया गया।

विदेशी तोहफों को बेचने का आरोप

पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा की अध्यक्षता वाली 4 सदस्यों की बेंच ने इमरान के खिलाफ यह फैसला सुनाया। प्रधानमंत्री रहने के दौरान इमरान खान पर विपक्ष के सांसदों ने चुनाव आयोग में मामले की शिकायत की थी। इमरान पर आरोप था कि उन्होंने तोशखाना में जमा गिफ्ट्स को सस्ते में खरीदा और ज्यादा दामों में बेच दिया।

जानिए क्या है तोशखाना केस

चुनाव आयोग के सामने सत्ताधारी पाकिस्तानी डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने तोशखाना गिफ्ट मामला उठाया था। कहा था कि इमरान ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न देशों से मिले गिफ्ट को बेच दिया था। इमरान ने चुनाव आयोग को बताया था कि उन्होंने तोशखाने से इन सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था। इन्हें बेचकर उन्हें करीब 5.8 करोड़ रुपए मिले थे। जिन तोहफों को इमरान ने बेचा था उनमें एक बेशकीमती घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स वाॅच शामिल थीं।

इमरान ने किया इस नियम का उल्लंघन

पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार आलिया शाह के मुताबिक- पाकिस्तान में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या दूसरे पद पर रहने वालों को लोगों मिले तोहफों की जानकारी नेशनल आर्काइव को देनी होती है। इन्हें तोशाखाना में जमा कराना होता है। अगर तोहफा 10 हजार पाकिस्तानी रुपए की कीमत वाला होता है तो बिना कोई पैसा चुकाए इसे संबंधित व्यक्ति रख सकता है।

10 हजार से ज्यादा है तो 20% कीमत देकर गिफ्ट अपने पास रखा जा सकता है। अगर 4 लाख से ज्यादा का गिफ्ट है तो इसे सिर्फ वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) या सदर-ए-रियासत (राष्ट्रपति) ही खरीद सकता है। अगर कोई नहीं खरीदता तो नीलामी होती है।

फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी इमरान की पार्टी

इमरान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी PTI चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध करेगी। और इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेगी। पाकिस्तान में तोशखाना 1974 में बना था। यह ऐसा विभाग है जिसमें प्रधानमंत्री, ब्यूरोक्रेट्स और राष्ट्रपति को देश-विदेशों से मिले तोहफे रखे जाते हैं।

इमरान 2018 में PM बने। कई मुल्कों के दौरे किए, इनमें सऊदी अरब भी शामिल था। यहां के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने इमरान को बेशकीमती रिस्ट वॉच गिफ्ट की। आरोप है कि प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी ने मुल्क को बिना बताए करोड़ों रुपए के गिफ्ट ही बेच दिए।

चार महीने पहले इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की रिश्वतखोरी का एक और राज सामने आया था। तब 2 मिनट 17 सेकंड का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें अरबपति कारोबारी मलिक रियाज और उसकी बेटी अंबर की बातचीत है। इसमें अंबर पिता को बताती हैं कि बुशरा बीबी 5 कैरट हीरे की अंगूठी मांग रही हैं। इसके बदले वो इमरान से ठेका दिलवा देंगी।

छह महीने पहले इमरान की पत्नी बुशरा बीबी की करीबी दोस्त फराह खान के पाकिस्तान छोड़कर दुबई भाग गईं। उन पर अरबों रुपए के घोटाले का आरोप था। रिपोर्ट्स के मुताबिक तब पाकिस्तान में इमरान की सरकार जाने वाले थी और नई सरकार के बनते ही फराह को गिरफ्तारी का डर था। फराह अपने साथ 90 हजार डॉलर कीमती बैग में 1.66 करोड़ पाकिस्तानी रुपए लेकर जाने का भी आराेप लगा था।

फतेहपुर : पांच साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुराचार
भास्कर ब्यूरो

खागा/फतेहपुर। रविवार देर शाम हथगांव थाना क्षेत्र के एक गाँव मे घर के बाहर खेल रही एक अबोध पांच वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर सुनसान स्थान में ले जाकर उसी के गाँव के पड़ोसी नाबालिग 14 वर्षीय आरोपी ने अपनी हवश का शिकार बना डाला। जो कि बच्ची को घायलावस्था मे घटना स्थल पर ही छोडकर मौके से फरार हो गया। बच्ची की तलाश में निकले स्वजन बेहोश पड़ी बच्ची को देखकर सन्न रह गये।

वहीं जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को आनन फानन इलाज के लिए नजदीक के पीएचसी में भर्ती कराते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना को लेकर गम्भीरता दिखाते हुए थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने अपने हमराहियों के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी कर आरोपित को सोमवार को उसके गाँव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता बच्ची के स्वजनों की दी हुई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मामला दर्ज कर बाल सुधार केंद्र भेज दिया। मामले के बावत हथगांव थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर बाल सुधार केंद्र भेजा गया है। पीड़िता का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत में काफी सुधार है।