Food crisis – Dainik Bhaskar UP/UK

फूड क्राइसिस : भूखमरी से जूझ रहे करोड़ों लोग, UN ने मांगी मदद
यूनाइटेड नेशन ऑर्गनाइजेशन (UNO) ने बुधवार को दुनिया में बढ़ते ग्लोबल फूड सिक्योरिटी पर चिंता जताई है। सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटरेस ने कहा- दुनिया में एक बड़ी आबादी खाने की पहुंच से दूर हो गई है। दुनिया में ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। फूड क्राइसिस से सभी देशों को जंग के स्तर पर लड़ाई का आगाज करना होगा। तभी हम लोगों को इससे बाहर निकालने में कामयाब हो पाएंगें।

दोगुना बढ़ा आंकड़ा

UN सेक्रेटरी जनरल गुरटरेस ने अपने भाषण में कहा- आज फूड क्राइसिस से जूझने वाले लोग दोगुना हो गए हैं। दो साल पहले ऐसे लोगों की तादाद 13.5 करोड़ थी। वहीं अब ये आंकड़ा 27.6 करोड़ हो गया है। पैंडमिक से पहले जो आबादी सूखे की मार झेल रही थी, उसमें अब 500% की बढ़ोतरी हुई है।

एक दशक में फूड क्राइसिस इन वजहों से गहराया

पिछले एक दशक में फूड क्राइसिस तीन वजहों से ज्यादा गहरा गया है। 1 करोड़ 70 लाख लोग क्लाइमेट चेंज और इनसे आने वाली तबाही की वजह से भूख का सामना कर रहे हैं। कोविड-19 ने फूड क्राइसिस में आग में घी डालने का काम किया है। वायरस के बाद से काम-धंधे ठप होने के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को गहरा धक्का लगा। इससे लोगों की पहुंच से खाना और दूर हो गया।

रूस-.यूक्रेन दुनिया के एक-तिहाई गेहूँ, जौ और सूरजमुखी तेल का प्रोडक्शन करते हैं। रूस और बेलारूस पोटाश प्रोडक्शन में दुनिया के दूसरे नंबर पर हैं। गुटरेस ने इस समस्या पर चिंता जताते हुए कहा- हमारे पास एक होकर भूख को हराने और लोगों को बेहतर जिंदगी देने का एक मौका है। इसके लिए हमें जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने होंगे।

21 करोड़ 50 लाख फंड की घोषणा

सेक्रेटरी जनरल ने फूड क्राइसिस को खत्म करने के लिए इमरजेंसी फंड की घोषणा की है। उन्होंने कहा- हम लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए 21.5 करोड़ ड़ॉलर जारी कर रहे हैं।

अलर्ट के घेरे में कुपोषित बच्चे

यूनाइटेड नेशन चिल्ड्रन फंड (UNICEF) ने मंगलवार को रिपोर्ट में कुपोषित बच्चों को लेकर अलर्ट जारी किया था। UNICEF के मुताबिक- रूस-यूक्रेन जंग, कोरोना वायरस और जलवायु परिवर्तन की वजह से कुपोषित बच्चों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही ग्लोबल फूड क्राइसिस से खाने वाली चीजों और कच्चे माल की कीमतों भी काफी उछाल आया है। फूड क्राइसिस से 6 लाख बच्चों की जिंदगी खतरे में आ गई है।