former chairman – Dainik Bhaskar UP/UK

पीलीभीत : पूर्व चेयरमैन और उनके बेटों पर दर्ज हुई एफआईआर
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

बीसलपुर-पीलीभीत। पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत बरखेड़ा व उनके तीन पुत्रों के खिलाफ मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने के मामले में बरखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर 6 निवासी मोहम्मद रजा पुत्र शफी अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने बीसलपुर निवासी राजीव वर्मा की जमीन का सौदा बरखेड़ा निवासी मोहम्मद अहमद फौजी के साथ करा दिया। इसके बाद 6 अक्टूबर को शाम 5 बजे बरखेड़ा ब्लाक चौराहे पर पूर्व चेयरमैन जमील अहमद व उनके पुत्र अकील अहमद, सलीम व सद्दाम अंसारी ने उसे घेर लिया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर में कहा गया है कि इन लोगों के पास पिस्टल है और यह उसकी हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष समेत चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर धारा 352, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर पूर्व चेयरमैन के बेटे अकील अहमद का कहना है कि एक जमीन का सौदा हो गया था जिस पर मोहम्मद अहमद सहित अन्य साथी असहला लगाकर आए थे, दोनो में गाली गलौज एक दूसरे से हुई।

मोहम्मद अहमद प्लांट पर कब्जे की बात कर रहे थे। मामले का एक ऑडियो मोहम्मद रजा को दे दिया गया है। जब की मोहम्मद रजा मौके पर मौजूद ही नहीं थे। अकील अहमद अंसारी ने आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की, गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

शामली में पूर्व चेयरमैन हाजी ने ट्रक में भरे मुर्गों को कस्‍बे में बंटवाया, उतारा जनता का कर्ज
शामली (आरएनएस)। नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बाद कांधला के पूर्व चेयरमैन ने मुर्गों से भरा ट्रक कस्बे में बंटवा दिया। इसका वीडियों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वोटरों को लुभाने के लिए पूर्व चेयरमैन ने मुर्गें बटवाएं। हालांकि पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वह पूर्व में दस साल चेयरनमैन रहे है जनता का उनपर क्रज है, क्रज उतारने के लिए उन्होंने मुर्गें बटवाएं ।

फ्री में मुर्गे लेने के लिए लगी भीड़

कांधला निवासी हाजी इस्लाम नगर पालिका परिषद कांधला के पूर्व में अध्यक्ष रहे है। मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुई। जिनमें एक मुर्गों से भरे ट्रक के पास लोगों की लंबी लाइन दिखाई दी। वीडियो में पूर्व चेयरमैन प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक मुर्गा देते दिखाई दिए। फ्री मुर्गा बटने को लेकर लोगों की भीड़ लग गई। दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे। कस्बे में तीन जगह ट्रक रुकवाकर मुर्गा बांटा गया।

जनता का कर्ज चुकाया है

वीडियो वायरल होने के बाद जब पूर्व चेयनमैन हाजी इस्लाम से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जनता ने हमको दस साल चेयरमैन बनाया था। उनका हम पर कर्ज है वह उतारने के लिए आज मुर्गा बटवाया है। उन्होंने वोटरों को लुभाने के लिए मुर्गें बटवाने की बात से इंकार किया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चंद्रयान-3 की जल्द लॉन्चिंग, पूर्व चेयरमैन ने कहा-इस बार किसी भी हालत में सफल होना है
भारत के वैज्ञानिक चंद्रयान-3 मिशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। पिछली कमियों से सबक लेते हुए ISRO नहीं चाहता कि चंद्रयान-3 किसी भी कीमत पर असफल हो। ऐसे में लगातार पिछली कमियों को दूर किया जा रहा है। इस बीच इसरो के पूर्व चेयरमैन और मिशन चंद्रयान-2 के प्रमुख के सिवान का बड़ा बयान सामने आया है। सिवान ने कहा है कि, जल्द ही चंद्रयान-3 लॉन्च हो सकता है। यानी चांद पर भारत एक और नई इबारत लिख सकता है। डॉ. के सिवान का कहना है कि चंद्रयान-3 के लिए काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसकी लॉन्चिंग की जाएगी।

इस बार किसी भी हालत में मिशन को बनाना है कामयबा

इसरो के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि, चंद्रयान-3 पर लंबे समय से काम हो रहा है। कोरोना काल की वजह से इसकी लॉन्चिंग में थोड़ा वक्त लगा, जिससे तैयारी करने में और आसानी हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि, इस बार हमें अपने मिशन में सफलता जरूर मिलेगी।

चंद्रयान-3 मिशन का साथ देगा चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर

सिवन ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी, उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन में चंद्रयान-2 का ही ऑर्बिटर यूज किया जाएगा। यह काफी किफायती होगा।तमिलनाडु में स्थापित होगा लॉन्च पैड।

चंद्रयान-3 मिशन को मिली तमिलनाडु में जगह

चंद्रयान-3 मिशन के लिए ISRO को तमिलनाडु में जगह मिल गई है। इस जमीन पर चंद्रयान-3 के लिए लॉन्च पैड बनाया जाएगा। डॉ. के. सिवन ने कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं कि केंद्र और तमिलनाडु सरकार ने हमें कुलशेखरपट्टनम में भूमि अधिग्रहण के लिए मंजूरी दे दी है। हम वहां बहुत जल्द देश का दूसरा लॉन्च पैड स्थापित करने में सफल होंगे और जल्द ही इसरो चंद्रयान-3 के लॉन्च की पुष्टि करेगा।’

इन प्रोजेक्ट्स पर पड़ा कोविड का असर

डॉ. सिवन ने बताया कि, ‘हमारे सभी प्रोजेक्ट्स पर कोरोना का प्रभाव पड़ा है, लेकिन इस दौरान इसरो ने अपनी रणनीति पर काम किया, ताकि हम कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रबंधन कर सकें। महामारी ने हमें रॉकेट लॉन्च करने का एक नया तरीका दिया, जिसे हर मिशन में लागू किया जाएगा।

‘चंद्रयान-2 इसरो का सबसे जटिल मिशन

डॉ. सिवन ने बताया कि, ‘चंद्रयान-2 इसरो का अब तक का सबसे जटिल मिशन था। हमने लैंडिंग का पहला चरण अच्छे से कंप्लीट किया, हम आखिरी चरण में असफल हुए। हम लकी थे कि पीएम मोदी हमारे साथ थे और इस अभियान के असफल होने पर उन्होंने उस वक्त इस अभियान से जुड़े हर शख्स को सांत्वना दी।