free distribution of sanitary napkins – Dainik Bhaskar UP/UK

सुल्तानपुर : राणा प्रताप कालेज में स्वास्थ्य संगोष्ठी, सेनिटरी नैपकिन का हुआ मुफ्त वितरण
सुल्तानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ( गोमती शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन राणा प्रताप पीजी कालेज में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्या डॉ निशा सिंह, रचना मोरारका, नेहा कानोडिया द्वारा माँ सरस्वती और राणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ0 निशा सिंह ने कहा कि सभी क्षेत्रों और पेशे में महिलाओं का योगदान दिन-ब-दिन बढ़ रहा है।

परिवार के साथ महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करते रहना चाहिए। महिलाओं को उनके सामने आने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। महिलाओं को किसी भी स्वास्थ्य समस्या के निदान हेतु स्वयं निःसंकोच आगे आना चाहिये। उन्होंने यह भी बताया की फल और सब्जी जिनसे विटामिन एवं खनिज लवण मिलते हैं का अधिक सेवन करना चाहिए।

मंजू ठाकुर ने कहा कि भोजन के तीन मुख्य घटक कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, सूक्ष्म तत्व जैसे विटामिन, हारर्मोंस और खनिज लवण सब को मिलाकर ही एक संतुलित आहार होता है। भोजन में मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट को लिया जा रहा है। इसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए। प्रोटीन का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।

दाल, दूध, पनीर, मशरूम, मांस आदि प्रोटीन में मुख्य स्रोत है। प्रोटीन एक ग्राम प्रति एक किलोग्राम शरीर भार तथा कठिन कार्य करने वालों के लिए डेढ़ ग्राम प्रति किलोग्राम शरीर भार पर लेना चाहिए। मारवाड़ी युवा मंच की महामंत्री नेहा कानोडिया ने युवा अवस्था की ओर बढ़ती हुई बच्चियों के मासिक चक्र में होने वाले समस्याओं पर प्रकाश डाला और यह बताया कि कब इसे सामान्य और कब इसे असामान्य समझें। उन्होंने स्तन कैंसर व बच्चेदानी में कैंसर के लक्षण के बारे में बताया।

इस दौरान दो सौ पचास छात्राओं को मुफ्त में सेनिटरी नैपकिन बांटा गया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति प्रकाश ने किया। यह कार्यक्रम डॉ0 निशा सिंह की अध्यक्षता में हुआ। यहां पर डा0 सीमा सिंह, डा0 अंजना सिंह, प्रीति सिंह, डा0 संतोष अंश, रवि सिंह के साथ महाविद्यालय की सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थी।